Top News: खबरें काम की... इजराइल ने US-ईरान पीस डील ठुकराई

Jitendra Shrivastava | Jun 15, 2026, 21:21 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, इजराइल ने US-ईरान पीस डील ठुकराई, पीछे हटने से इनकार; भारत का LRLACM मिसाइल का सफल टेस्ट, 1000KM की क्षमता। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

इजराइल ने US-ईरान पीस डील ठुकराई, लेबनान से पीछे हटने से इनकार

खबरें काम की | top news:इजराइल ने अमेरिका और ईरान के शांति समझौते को मानने से साफ इनकार कर दिया है। इजराइली मंत्रियों ने लेबनान से सेना हटाने से भी मना किया है। सरकार का कहना है कि सिक्योरिटी जोन में सेना तैनात रहेगी। वहीं समझौते पर वैश्विक तनाव और बढ़ गया है।



होर्मुज टोल विवाद गरम, US-ईरान शांति डील पर नया मोड़

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूली की अनुमति दी है। यह दावा शांति समझौते में बदलाव के बाद सामने आया है। हालांकि अमेरिका ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।



पीएम मोदी पहुंचे स्लोवाकिया, रक्षा और व्यापार समझौते पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के पीएम रॉबर्ट फिको से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापार समझौते पर सहमति बनी। पीएम मोदी को वंदे मातरम की प्रस्तुति के साथ सम्मान मिला। भारत आने का निमंत्रण भी दिया गया, रिश्ते और मजबूत हुए।



भारत ने सफलतापूर्वक LRLACM मिसाइल टेस्ट किया, 1000KM क्षमता

भारत ने लंबी दूरी की स्वदेशी LRLACM क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 1000 किलोमीटर दूर तक सटीक हमला करने में सक्षम है। ओडिशा में हुए टेस्ट में सभी लक्ष्य हासिल हुए। DRDO द्वारा विकसित यह सिस्टम आधुनिक रक्षा क्षमता को और मजबूत बनाता है।



NEET पेपर के नाम पर ठगी, 1000 स्टूडेंट्स से लाखों की वसूली

NEET री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड सामने आया है। 1000 से ज्यादा छात्रों से लाखों रुपये ठगे गए। राजस्थान और बिहार से 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। टेलीग्राम और वेबसाइट के जरिए पेपर का झांसा देकर पैसे वसूले जा रहे थे।



RTI एक्टिविज्म पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा, अब ये धंधा बन चुका है

सुप्रीम कोर्ट ने RTI एक्टिविज्म पर सख्त टिप्पणी करते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने सवाल उठाया कि सड़क निर्माण कार्य में दखल देने का अधिकार किसे है। अदालत ने कहा कि RTI का उपयोग अब गलत तरीके से किया जा रहा है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।



TMC के 20 बागी सांसद NCPI में शामिल, छोटा दल चर्चा में

TMC के 20 बागी सांसदों के NCPI में विलय से सियासत गरमा गई है। 2023 में बने इस छोटे दल की नींव एक कपल ने रखी थी। कभी ₹75 बैलेंस वाली यह पार्टी अब सुर्खियों में है। बैंक रिकॉर्ड और सीमित संसाधनों के बावजूद NCPI राजनीतिक बहस का बड़ा केंद्र बन गया है।



मानसून की चाल धीमी, 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा

देश में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। सैटेलाइट तस्वीरों में बादल घटते दिखे। MP, UP सहित 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा। IMD के मुताबिक बारिश में 64% कमी दर्ज हुई है। राजस्थान में धूल भरी आंधी और दिल्ली में तूफानी हालात देखे गए हैं।



विवाद के बाद NCERT का यू-टर्न: मोहनजोदड़ो की डांसिंग गर्ल मूल स्वरूप में ही रहेगी

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT-National Council of Educational Research and Training) ने बड़ा कदम उठाया है। कक्षा 9 की नई कला पाठ्यपुस्तक "मधुरिमा" में मोहनजोदड़ो की मशहूर कांस्य मूर्ति "डांसिंग गर्ल" की तस्वीर के साथ जो छेड़छाड़ की गई थी, उसे वापस लेने का फैसला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार तक किताब की डिजिटल यानी सॉफ्ट कॉपी में मूर्ति का मूल स्वरूप बहाल कर दिया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जयपुर में CJP के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे, एक युवक हिरासत में

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। प्रदर्शन के दौरान दो युवकों ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के पास आकर उनको थप्पड़ मारे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CBSE का नया फरमान : अब 10वीं तक पढ़नी होंगी दो भारतीय भाषाएं

Raipur। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा। इनमें यह साफ किया गया है कि कम से कम दो भाषाएं भारतीय मूल की ही होंगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पीएम मोदी
  • cbse
  • NCERT
  • इजराइल
  • मानसून
  • tmc
  • top news
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • कॉकरोच जनता पार्टी