Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | May 15, 2026, 21:06 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, भारत-UAE LPG समझौता, ऊर्जा, निवेश और रक्षा सहयोग पर साइन; ट्रम्प बोले- चीन होर्मुज खोलने में मदद करेगा, ईरान के नए नियम। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

भारत-UAE LPG समझौता, मोदी के प्लेन को F-16 जेट ने सुरक्षा दी

खबरें काम की | top news :प्रधानमंत्री मोदी UAE दौरे पर पहुंचे। वहां उनका F-16 फाइटर जेट द्वारा स्वागत हुआ। मोदी और राष्ट्रपति अल नाहयान की बैठक में LPG सप्लाई पर समझौता हुआ। दोनों देशों ने ऊर्जा, निवेश और रक्षा सहयोग पर भी महत्वपूर्ण MoU साइन किए।



ट्रम्प बोले- चीन होर्मुज खोलने में मदद करेगा, ईरान ने नए नियम जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने में मदद की पेशकश की। ईरान ने मार्ग पर नए नियम लागू किए हैं और BRICS से अमेरिका और इज़राइल की निंदा करने की अपील की है।



धार भोजशाला मंदिर है: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मस्जिद के लिए कही ये खास बात

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित प्रसिद्ध भोजशाला विवाद का फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आदेश में भोजशाला को मंदिर घोषित कर दिया है। हिंदू पक्ष की मांग को मान लिया है। मस्जिद के लिए अलग से जमीन अलॉट की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



NEET UG 2026 Cancel: छात्रों को परीक्षा के लिए मिलेंगे 15 मिनिट ज्यादा, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। पेपर लीक के आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार और एनटीए को भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पहले दूध, अब देशभर में सीएनजी और पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेट

लगभग चार साल बाद तेल की खुदरा कीमतों में ये बदलाव किया गया है। पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कीमत बढ़ने का संकेत दिया था। इससे लोगों को अंदाजा हो गया था कि जल्दी ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सुप्रीम कोर्ट में वर्क फ्रॉम होम, जज करेंगे कार पूलिंग, ऑनलाइन सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील पर नई गाइडलाइन जारी की। अब कोर्ट स्टाफ दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा। जज कार पूल करेंगे और रजिस्ट्री का 50% स्टाफ घर से काम करेगा। सुनवाई मुख्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी।



CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे, सिस्टम पर हमला करते हैं

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं। वे बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। कोर्ट ने वकील को फटकार लगाते हुए सीनियर बनने की चेतावनी दी।



मानसून की जल्दी एंट्री: 26 मई को केरल, महाराष्ट्र में भीषण गर्मी जारी

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। यह समय से पांच दिन पहले है। महाराष्ट्र के चार शहरों में तापमान 45°C पार कर चुका है, जबकि राजस्थान के फलोदी में भीषण गर्मी है। 2025 में देश में सामान्य से 8% अधिक बारिश हुई थी।



पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी: कांग्रेस और सपा ने सरकार पर तंज कसा

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3-3 रुपए बढ़ गई हैं, CNG भी महंगी हुई। कांग्रेस ने इसे चुनाव के बाद वसूली करार दिया, जबकि सपा ने साइकिल को ही बेहतर विकल्प बताया। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर बढ़ती महंगाई का बोझ आम जनता पर डालने का आरोप लगाया।



पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई, भतीजे और बहुओं ने किया खेल, भारतमाला स्कैम में मामा परिवार भी नहीं रहा पीछे

Raipur. छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में जमकर घोटाला हुआ है। इस पूरे घोटाले में फैमिली मैन फर्जीवाड़ा निकल कर सामने आया है। सत्ता से जुड़े एक नेता के रसूख का फायदा उठाकर उसके पूरे परिवार ने जमीनों की बंदरबांट कर ली। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मानसून
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • पेट्रोल-डीजल
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • LPG
  • वर्क फ्रॉम होम
  • धार भोजशाला
  • खबरें काम की
  • neet ug 2026