धार भोजशाला मंदिर है : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मस्जिद के लिए कही ये खास बात
Sanjay Gupta | May 15, 2026, 14:55 IST
madhya pradesh high court verdict dhar bhojshala controversy
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार भोजशाला मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर को हिंदू मंदिर घोषित कर दिया है। साथ ही ASI के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर भरोसा जताया है। मस्जिद के लिए अलग से जमीन अलॉट की जाएगी।
मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित प्रसिद्ध भोजशाला विवाद का फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आदेश में भोजशाला को मंदिर घोषित कर दिया है। हिंदू पक्ष की मांग को मान लिया है। मस्जिद के लिए अलग से जमीन अलॉट की जाएगी।
धार भोजशाला पर हिंदू फ्रंट की याचिका मान्य हो गई है। बेंच ने यह भी कहा कि एएसआई (ASI survey in Bhojshala) का इसमें पूरा कंट्रोल और मॉनिटरिंग रहेगी। वह 1958 एक्ट के तहत इसे संभालेगा। यहां वाग्देवी की प्रतिमा को लाकर स्थापित करने के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा कदम उठा जाएं। इन सभी की मांग हिंदू फ्रंट और कुलदीप तिवारी की याचिका में थी।
वहीं जैन समाज और मुस्लिम पक्ष को लेकर कहा है कि प्रशासन इन्हें धार जिले में अन्य जगह जमीन अलॉट करे। सामुदायिक भावना बनाए रखने के लिए मस्जिद के लिए अलग से जगह दी जाएगी।
Indore High Courtने इसमें अयोध्या के राम मंदिर फैसले का हवाला दिया गया। विस्तृत आदेश आना अभी बाकी है। कोर्ट में बेंच ने 3 मिनट अपना आदेश पढ़कर सुनाया।
हाईकोर्ट के इस फैसले का आधार एएसआई की 2100 पन्नों की रिपोर्ट बनी। इसके लिए 98 दिन तक परिसर का वैज्ञानिक तरीके से सर्वे हुआ था। हाईकोर्ट ने फैसले में लिखा कि इस सर्वे की रिपोर्ट में कई तथ्य सामने आए हैं, जो वैज्ञानिक तरीके से हुआ था।
इसमें बताया गया है कि राजा भोज के समय पर बनी संरचना है। इस संबंध में कई तथ्य सामने आए हैं। भोजशाला को भले ही हिंदुओं की माना गया है, लेकिन मॉनिटरिंग और पूरा कंट्रोल एएसआई को दिया गया है। साथ ही प्रशासन को अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए कहा गया है।
राजा भोज ने ज्ञान की साधना और मां सरस्वती की आराधना के लिए भोजशाला का निर्माण करवाया।
![dhar bhojshala controversy 1]()
भोजशाला नालंदा और तक्षशिला की तरह विशाल आवासीय संस्कृत विश्वविद्यालय था।
![dhar bhojshala controversy 2]()
सैकड़ों अलंकृत लाल स्तंभों पर आधारित सभा भवन की छत और दीवारों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी गई थीं।
![dhar bhojshala controversy 3]()
भवन में माध, वाणभट्ट, कालिदास, भवभूति, भास्कर भट्ट, धनपाल, मानतुजाचार्य जैसे विद्वान अध्ययन करते थे।
![dhar bhojshala controversy 5]()
भवन के मध्य में विशाल यज्ञकुंड था। 1035 में मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वसंत पंचमी के दिन हुई।
![dhar bhojshala controversy 5]()
भोज 72 कलाओं और 36 तरह के आयुध विज्ञान में निपुण थे। उन्होंने 1065 तक शासन किया और मंदिर, तालाब, घाट व विद्यालयों का निर्माण करवाया।
![dhar bhojshala controversy 6]()
अलाउद्दीन खिलजी ने मालवा पर आक्रमण कर इस्लामी राज्य की स्थापना की। भोजशाला सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को ध्वस्त किया गया।
![dhar bhojshala controversy 7]()
1401 में दिलावर खां गौरी ने विजय मंदिर को नष्ट किया। 1514 में मेहमूद शाह खिलजी ने भोजशाला को मस्जिद में बदलने का प्रयास किया। कमाल मौलाना की याद में 204 वर्ष बाद मकबरा बनवाया गया।
![dhar bhojshala controversy 8]()
इसके बाद से ही धार भोजशाला पर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच विवाद चल रहा था।
![dhar bhojshala controversy 9]()
खबर अपडेट हो रही है...
ज्ञान के मंदिर से लेकर अदालत की दहलीज तक, जानें धार के भोजशाला का इतिहास
भोजशाला पर फैसला और जुमे की नमाज से धार में बढ़ी सुरक्षा, 1200 पुलिस बल तैनात
भोजशाला पर फैसला और जुमे की नमाज से धार में बढ़ी सुरक्षा, 1200 पुलिस बल तैनात
धार भोजशाला पर शुक्रवार को आएगा फैसला, सभी की नजरें; मंदिर, मस्जिद या फिर पाठशाला
Bhojshala Survey | धार भोजशाला मामला | धार भोजशाला मामले में सुनवाई | धार भोजशाला न्यूज
हिंदू फ्रंट की याचिका मान्य, मस्जिद के लिए अलग जमीन
वहीं जैन समाज और मुस्लिम पक्ष को लेकर कहा है कि प्रशासन इन्हें धार जिले में अन्य जगह जमीन अलॉट करे। सामुदायिक भावना बनाए रखने के लिए मस्जिद के लिए अलग से जगह दी जाएगी।
अयोध्या राम मंदिर फैसले का हवाला
ASI की रिपोर्ट बनी आधार
इसमें बताया गया है कि राजा भोज के समय पर बनी संरचना है। इस संबंध में कई तथ्य सामने आए हैं। भोजशाला को भले ही हिंदुओं की माना गया है, लेकिन मॉनिटरिंग और पूरा कंट्रोल एएसआई को दिया गया है। साथ ही प्रशासन को अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए कहा गया है।
जानिए पूरी टाइमलाइन...
1034 – स्थापना और निर्माण
dhar bhojshala controversy 1
संरचना और विश्वविद्यालय
dhar bhojshala controversy 2
सजावट और मूर्तिकला
dhar bhojshala controversy 3
शिक्षक और अध्ययन केंद्र
dhar bhojshala controversy 5
यज्ञकुंड और प्रतिमा स्थापना
dhar bhojshala controversy 5
महाराजा भोज के पास था आयुध विज्ञान
dhar bhojshala controversy 6
1305 – अलाउद्दीन खिलजी का आक्रमण
dhar bhojshala controversy 7
भोजशाला पर बाद के प्रभाव
dhar bhojshala controversy 8
हिंदू और मुस्लिम पक्ष में विवाद
dhar bhojshala controversy 9
खबर अपडेट हो रही है...
ये खबरें भी पढ़ें...
भोजशाला पर फैसला और जुमे की नमाज से धार में बढ़ी सुरक्षा, 1200 पुलिस बल तैनात
भोजशाला पर फैसला और जुमे की नमाज से धार में बढ़ी सुरक्षा, 1200 पुलिस बल तैनात
धार भोजशाला पर शुक्रवार को आएगा फैसला, सभी की नजरें; मंदिर, मस्जिद या फिर पाठशाला
Bhojshala Survey | धार भोजशाला मामला | धार भोजशाला मामले में सुनवाई | धार भोजशाला न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari