Top News: खबरें काम की... बंगाल की खाड़ी में नाव डूबीं, 500 की मौत की आशंका
बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं, 500 रोहिंग्या की मौत की आशंका
खबरें काम की | top news:म्यांमार से भाग रहे सैकड़ों लोगों की समुद्र में तलाश जारी है। बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम के कारण दो नावें लापता हो गईं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के मुताबिक नावों में 500 से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें बड़ी संख्या रोहिंग्या समुदाय को लोगों की बताई जा रही है। हादसे ने चिंता बढ़ा दी है।
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
पुरी में गुरुवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बनी। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। करीब 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बड़ा डांडा यानी ग्रैंड रोड पर हुई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
14 मौत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर रोक लगा दी गई है। हालिया हमलों में भारतीय नाविकों की मौत के बाद यह फैसला लिया गया है।
न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट के बाद हटाया
न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। 6.3 तीव्रता के झटकों के बाद प्रशासन ने सुनामी चेतावनी जारी की, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। हजारों लोगों ने कंपन महसूस किए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
MP में बारिश का संकट, 35 जिलों में सूखे जैसे हालात
देश में मानसून की रफ्तार इस बार कमजोर नजर आ रही है। 1 जून से अब तक सामान्य से 23% कम बारिश दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। वहीं यूपी-बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। असम और अरुणाचल में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हैं।
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने कसा शिकंजा
ISRO के अहम मिशनों से जुड़े वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मचारियों के इस्तीफे व VRS लेने के मामलों के बाद सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अंतरिक्ष विभाग ने ग्रुप-ए वैज्ञानिकों के नौकरी छोड़ने की प्रक्रिया को सख्त करने का निर्देश दिया है। पिछले 10 महीनों में 100 से ज्यादा कर्मचारी ISRO से अलग हो चुके हैं।
भगवान श्री कृष्ण थे मुस्लिम, 5 वक्त की पढ़ते थे नमाज-मौलाना जर्जिस अंसारी
श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद के बीच एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है। यह बयान मौलाना जर्जिस अंसारी का बताया जा रहा है। इसमें उन्होंने भगवान श्री कृष्ण को धर्म से मुस्लिम बताया है। मौलाना ने यह भी दावा किया कि श्री कृष्ण दिन में पांच बार नमाज पढ़ते थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पॉश सोसायटी बनी साइबर ठगों का अड्डा, अमेरिका-कनाडा तक किया डिजिटल अरेस्ट
भिवाड़ी में पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अमेरिका, कनाडा और अफ्रीका के लोगों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बीच पंचायत चाकुओं से तीन लोगों की हत्या, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ी वारदात हुई। दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान ही चाकुओं से हमला हो गया। इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तेलंगाना में माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, भारी विस्फोटक और हथियार जब्त
तेलंगाना के मुलुगु जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार और विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई वाजेडू थाना क्षेत्र के पामुनुरु गांव के उत्तर में स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के घने जंगल में की गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...