Top News : खबरें काम की; अमेरिका फिर करेगा ईरान पर हमला!

Jitendra Shrivastava | May 16, 2026, 22:08 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, अमेरिका फिर करेगा ईरान पर हमला! 50 हजार सैनिक किए तैनात; ये दशक आपदाओं का है, कोरोना-युद्ध, ऊर्जा संकट चुनौती: मोदी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

अमेरिका फिर करेगा ईरान पर हमला! 50 हजार सैनिक तैनात, ईरान ने दी UAE-कुवैत को धमकी

खबरें काम की | top news:ईरान अमेरिका जंग: अमेरिका अगले हफ्ते ईरान पर दोबारा सैन्य हमले की तैयारी में है। पेंटागन ने कई विकल्प तैयार किए हैं। मिडिल-ईस्ट में 50 हजार सैनिक, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और दर्जनों युद्धपोत तैनात हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराता जा रहा है। अब अंतिम फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ये दशक आपदाओं का है, कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट चुनौती: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मानवता कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है। हालात नहीं सुधरे तो गरीबी बढ़ सकती है और बीते दशकों का काम प्रभावित होगा।



भारत के पास हर समय होगा तीन करोड़ बैरल कच्चा तेल: UAE के साथ PM मोदी की ऐतिहासिक डील

समुद्री व्यापारिक मार्गों पर लगातार बड़े संकट के नाजुक वक्त में भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को पूरी तरह से अभेद्य बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE का एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण दौरा किया है। इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई ऐतिहासिक और गेम-चेंजर समझौते हुए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



NEET UG 2026 Paper Leak: CBI ने 5 आरोपियों को भेजा कोर्ट, 3 NEET कैंडिडेड ने किया सुसाइड

NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को आठवीं गिरफ्तारी हुई। पुणे से केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों को सवाल और उनके सही जवाब उपलब्ध कराए थे। CBI इस मामले में कुलकर्णी को लीक का मास्टरमाइंड मान रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारत में सुपर अल नीनो की चेतावनी, मानसून कमजोर और सूखे की आशंका

इस साल भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। अमेरिकी मौसम एजेंसी नोआ ने बताया कि सुपर अल-नीनो मई-जुलाई से सर्दियों तक सक्रिय रह सकता है। इससे मानसून कमजोर पड़ सकता है और देश में सूखे का खतरा बढ़ जाएगा, किसानों और जल संसाधनों पर असर होगा।



इस राज्य सरकार की अनोखी पहल, तीसरे पर 30 और चौथे बच्चे पर मिलेंगे 40 हजार रुपए

आंध्र प्रदेश की सरकार ने तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर नकद प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बच्चों को राष्ट्र की संपत्ति के रूप में देखा जाना चाहिए।



मीडिया के एक वर्ग ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया: सीजेआई सूर्यकांत

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने 'कॉकरोच' टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा मीडिया ने उनकी बात गलत पेश की। युवाओं की आलोचना नहीं की गई। फर्जी और नकली डिग्री से पेशों में प्रवेश करने वालों की बात की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



20 लाख के इनामी नरहरि ने पत्नी संग किया सरेंडर, सेंट्रल कमेटी मेंबर हैं दोनों

माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय समिति के सदस्य और 20 लाख रुपए के इनामी माओवादी पसुनूरी नरहरि ने आत्मसमर्पण कर दिया है। नरहरि, जिसे संतोष के नाम से भी जाना जाता है, तेलंगाना के हनमकोंडा का रहने वाला है और लंबे समय से झारखंड में माओवादी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ट्रम्प के बाद पुतिन भी चीन दौरे पर, इस यात्रा को मीडिया ने अहम बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दौरे के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन 19-20 मई को चीन जाएंगे। यह पुतिन की पहली विदेश यात्रा है। वे शी जिनपिंग और ली कियांग से यूक्रेन युद्ध, परमाणु हथियार और व्यापार पर चर्चा करेंगे। चीनी मीडिया इसे रणनीतिक और अहम बता रही है।



ISIS के नंबर-2 कमांडर अबू बिलाल की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि ISIS के दूसरे कमांडर अबू बिलाल अल मिनुकी मारा गया। ऑपरेशन नाइजीरिया में अमेरिकी और स्थानीय सेना ने मिलकर किया। ट्रम्प के अनुसार मिनुकी दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकियों में था। इसके मारे जाने से ISIS नेटवर्क को भारी नुकसान हुआ।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • अल नीनो
  • top news
  • खबरें काम की
  • NEET UG 2026
  • ईरान अमेरिका जंग