भारत के पास हर समय होगा तीन करोड़ बैरल कच्चा तेल: UAE के साथ PM मोदी की ऐतिहासिक डील
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
PM मोदी और UAE की ऐतिहासिक डील से भारत के लिए हर वक्त रिजर्व रहेगा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल। सरकार ने किया यूएई से साथ ₹41,000 करोड़ का बड़ा निवेश समझौता।
News in Short
- भारत और UAE ने 3 करोड़ बैरल कच्चे तेल भंडारण का ऐतिहासिक समझौता किया।
- अबू धाबी ने राष्ट्रीय तेल कंपनी ADNOC के माध्यम से भारत में ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाई।
- UAE ने भारत में लगभग 41,000 करोड़ रुपए का निवेश करने पर सहमति दी।
- रक्षा और शिपबिल्डिंग में सहयोग से भारत के शिपयार्ड और तकनीक मजबूत होंगे।
- एआई और वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर से समुद्री व्यापार और तकनीकी विकास तेज होगा।
News in Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE का एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण दौरा किया है। इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई ऐतिहासिक और गेम-चेंजर समझौते हुए हैं।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने खुद मीडिया के सामने आकर इस बड़ी कामयाबी की घोषणा की है। यूएई अब भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में सीधे 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल को हमेशा रिसर्व रखेगा।
ऊर्जा सुरक्षा में 70% का बड़ा इजाफा: अब संकट की नो टेंशन
- वर्तमान भारत भंडार: 3.8 करोड़ बैरल
- UAE से नया जुड़ाव: 3.0 करोड़ बैरल
- कुल नया इजाफा: लगभग 70% की भारी बढ़ोतरी
इसके साथ ही देश में रणनीतिक गैस भंडार बनाने के लिए भी बड़े समझौते हुए हैं। दीर्घकालिक एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी दोनों देशों ने हाथ मिला लिया है। अब देश में रसोई गैस की किल्लत की खबरें जल्द इतिहास बन जाएंगी।
देश में ₹41,000 करोड़ का भारी-भरकम निवेश
इस बड़े निवेश प्लान के तहत 'एमिरेट्स एनबीडी बैंक' भारत के आरबीएल बैंक में पूंजी लगाएगा। वहीं अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी भारत के राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष में पैसा डालेगी। इसके साथ ही इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी भारत की प्रमुख सरमा कैपिटल में भारी निवेश करने वाली है।
इस भारी निवेश से देश के बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को नई ताकत मिलेगी। बाजार में नकदी बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे। राजनीतिक तौर पर यह विपक्ष के बेरोजगारी वाले आरोपों पर सरकार का सबसे बड़ा जवाब है।
डिफेंस और शिपबिल्डिंग का नया 'गेम प्लान'
भारत के शिपबिल्डिंग उद्योग को नई उड़ान देने के लिए भी बड़ा कांट्रैक्ट हुआ है। भारत की दिग्गज कंपनी 'कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड' और दुबई की 'ड्रायडॉक्स वर्ल्ड' साथ आए हैं। ये दोनों मिलकर भारत के वाडिनार में एक अत्याधुनिक 'शिप रिपेयर क्लस्टर' बनाएंगे। इसके साथ ही समुद्री क्षेत्र के विकास के लिए एक 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' भी बनेगा। अब भारत को अपने बड़े जहाजों की मरम्मत के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना होगा।
सुपरकंप्यूटिंग और वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर
इसके अलावा दोनों देशों के समुद्री बंदरगाहों को जोड़ने के लिए एक बड़ा फैसला हुआ है। 'मैत्री' (METRI) नाम का एक अत्याधुनिक वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर अब पूरी तरह चालू हो गया है। इस वर्चुअल कॉरिडोर से दोनों देशों के बीच होने वाला समुद्री व्यापार बहुत आसान होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हुए हालिया आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने 'स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज' से जहाजों की सुरक्षित और बिना रुकावट आवाजाही पर जोर दिया है। भारत ने साफ कर दिया है कि वैश्विक व्यापार के रास्तों में दादागिरी बर्दाश्त नहीं होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
मोदी ने कहा- ये दशक आपदाओं का है, हालात नहीं बदले तो आर्थिक संकट गहरा
होर्मुज रूट खुला, कच्चा तेल 13% सस्ता: 86 डॉलर प्रति बैरल, भारत को मिलेगी बड़ी राहत
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: एसडीएम और नायब तहसीलदार सस्पेंड, न्यायिक जांच शुरू
ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी खुली धमकी, कहा- अमेरिका का साथ दिया तो खैर नहीं!
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari