Top News: खबरें काम की... फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, 4 की मौत, 9 घायल

Jitendra Shrivastava | Aug 18, 2026, 21:27 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, फिलीपींस के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, 4 की मौत, 9 घायल; UP के 25 शहरों में बारिश से आफत, 14 राज्यों में हैवी रेन का अलर्ट। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

फिलीपींस के स्कूल में छात्र की फायरिंग, 4 मौतें और 9 लोग घायल

खबरें काम की | top news:फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में स्कूल कैंपस गोलियों से दहल उठा। एक छात्र ने अपने क्लासमेट पर गोली चलाई। इसके बाद उसने खुद भी जान दे दी। हमले में दो सुरक्षा गार्डों की भी मौत हुई। नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फायरिंग का कुछ हिस्सा फेसबुक पर लाइव भी किया।



ट्रम्प ने होर्मुज को बताया अमेरिकी इलाका, ईरान ने दिया तीखा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक सोशल मीडिया पोस्ट से नया विवाद खड़ा हुआ। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुजको अमेरिका का हिस्सा दिखाने वाला मैप साझा किया। ईरान ने इस दावे को गलतफहमी बताया। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि अमेरिका का इस समुद्री मार्ग पर कोई अधिकार नहीं है।



देश में बनेंगे फाइटर जेट-टैंक के पार्ट्स, 405 आइटम की लिस्ट जारी

भारत अब रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी में है। रक्षा मंत्रालय ने 405 रणनीतिक उत्पादों की नई सूची जारी की है। इनमें फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर, टैंक, रडार और मिसाइल सिस्टम के उपकरण शामिल हैं। घरेलू उत्पादन से करीब 3,070 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है।



ट्रम्प ने की भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ, फोटो ID पर उठाया सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय वोटर के पास फोटो पहचान पत्र होता है। इसी उदाहरण के साथ ट्रम्प ने अमेरिका में भी सख्त वोटर ID व्यवस्था की मांग उठाई। उन्होंने संसद से ‘सेव अमेरिका एक्ट’ जल्द पास करने की अपील की।



UP के 25 शहरों में बारिश से आफत, 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। यूपी के 25 शहरों में सड़कें, घर और अस्पताल पानी से भर गए। आसनसोल में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। मध्य प्रदेश के सतना में मंदाकिनी उफान पर है। राजस्थान और दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।



SIT ने चंपत राय को दी क्लीन चिट, राम मंदिर विवाद में अनिल मिश्रा के साथ आया था नाम

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार को SIT की फाइनल रिपोर्ट ट्रस्ट को सौंप दी। इस रिपोर्ट में चंपत राय को दी क्लीन चिट दी गई है। रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए भेजी गई है। ट्रस्ट अब इस रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम तय करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



साबरमती बीजी ट्रेन का कटरा तक विस्तार, 6 ट्रेनों के मार्ग और समय में परिवर्तन

उत्तर पश्चिम रेलवे ने साबरमती बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी ट्रेन का श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार किया है। इसके कारण 6 जोड़ी ट्रेनों के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ में 23 आईएएस-आईएफएस अफसरों के प्रभार बदले, लिस्ट में सीनियर भी शामिल

सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 23 आईएएस और एक आईएफएस अधिकारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में मंत्रालय से लेकर जिलों तक नई पोस्टिंग दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महतारी वंदन में अपात्र महिलाओं को बांट दिए 18 करोड़, अब वसूल रही सरकार

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में 54 हजार से अधिक अपात्र महिलाओं को 18 करोड़ रुपए बांट दिए गए। अब सरकार ने 19 हजार 964 अपात्रों से छह करोड़ रुपए से अधिक की वसूली कर ली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • राम मंदिर
  • चंपत राय
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • फायरिंग
  • बारिश
  • SIT
  • top news
  • फिलीपींस
  • महतारी वंदन
  • फाइटर जेट
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज