महतारी वंदन में अपात्र महिलाओं को बांट दिए 18 करोड़, अब वसूल रही सरकार

Arun Tiwari | Aug 18, 2026, 16:38 IST
Share
महतारी-वंदन-अपात्र-नारी-निधि-वसूली
महतारी-वंदन-अपात्र-नारी-निधि-वसूली

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में 54 हजार से अधिक अपात्र महिलाओं को 18 करोड़ रुपए बांट दिए गए। अब सरकार ने 19 हजार 964 अपात्रों से छः करोड़ रुपए से अधिक की वसूली कर ली है।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ में चुनाव जीती बीजेपी सरकार ने आनन फानन में मोदी की गारंटी पूरी करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरु कर दी। जितने आवेदन आए उनमें से अधिकांश महिलाओं को महतारी बनाकर सरकार ने वंदन कर लिया।

इसमें ऐसी भी महिलाएं शामिल हो गईं जो योजना की शर्तों को पूरा नहीं करती हैं। जब इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि 54 हजार से ज्यादा महिलाएं ऐसी निकलीं जो नियमों को पूरा नहीं करती और महतारी वंदन का फायदा उठाती रहीं।

कोई सरकारी नौकरी में थी तो किसी की शादी नहीं हुई थी। सरकार ने ऐसी अपात्र महिलाओं को 18 करोड़ रुपए बांट दिए। जब अपात्र महिलओं का पता चला तो अब सरकार ने वसूली अभियान शुरु कर दिया है।

अपात्रों को बांटा पैसा:

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एक घोषणा की थी। इसके तहत सरकार बनने के बाद प्रदेश की हर महिला को 1 हजार रुपए महीने दिए जाएंगे। यह पैसे हर महीने उनके खाते में पहुंचेंगे। इस महतारी वंदन योजना को मोदी की गारंटी कहा गया। बीजेपी चुनाव जीती और विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी।

सरकार ने मार्च 2024 से इस योजना की शुरुवात कर दी। योजना में शामिल होने के लिए 70 लाख 27 हजार 154 आवेदन फॉर्म आए। इनमें से 70 लाख 9 हजार 158 महिलाएं इस योजना में शामिल की गईं जिनको पहली किस्त मिली।

योजना शुरु होने के करीब सवा साल और सरकार के ढाई साल बाद जून 2026 में 68 लाख 54 हजार 3 महिलाओं को महतारी वंदन का पैसा मिला। यानी 155655 महिलाएं योजना से बाहर हो गईं। इनमें वे महिलाएं भी शामिल थीं जिन्होंने महीनों तक महतारी वंदन का पैसा लिया है।

18 करोड़ अपात्रों के खाते में :

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 से जून 2026 तक 19964 अपात्र महिलाएं पाई गईं जिनको महीनों तक महतारी वंदन का पैसा मिला है। इन महिलाओं को सरकार ने 18 करोड़ 15 लाख से ज्यादा राशि बांट दी। जब सरकार को पता चला तो उसने वसूली अभियान शुरु कर दिया। अब तक सरकार 6 करोड़ 13 लाख रुपए वसूल चुकी है। अभी भी 10 करोड़ 12 लाख रुपए वसूले जाने बाकी हैं।

54 हजार से ज्यादा अपात्र :

महतारी वंदन योजना के लिए नियम एवं शर्तें तय की गईं। इनमें प्रमुख रुप से सरकारी नौकरी या इन्कमटैक्स पेयी महिलाएं नहीं होनी चाहिए। पति यदि सरकारी नौकरी में हैं तो पत्नी को यह लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा महिला का बालिग होना और शादीशुदा होना अनिवार्य है। लेकिन महीनों तक ऐसी कई आयोग्य महिलाएं इस योजना का फायदा उठाती रहीं।

समय समय पर जो महिलाएं अपात्र मिलती गईं उनको योजना से बाहर किया जाता रहा। अब तक 54127 अपात्र महिलाएं मिल चुकी हैं। सरकार अब यह पड़ताल कर रही है कि इन अपात्रों ने इस योजना के तहत कितना पैसा लिया है। उसकी वसूली की तैयारी भी सरकार कर रही है।

इतनी अपात्र महिलाएं :

  • पहले भुगतान के बाद अपात्र - 27050
  • दो या अधिक आवेदन - 15036
  • सरकारी नौकरी - 6946
  • 21 साल से कम उम्र - 370
  • अविवाहित - 765
  • छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी नहीं - 183
  • आयकरदाता - 119
  • अन्य कारणों से अपात्र - 2931
  • कुल अपात्र महिलाएं - 54127

निष्कर्ष :

छत्तीसगढ़ सरकार अब तक महतारी वंदन योजना के तहत 18 हजार 807 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। यह योजना सरकार के खजाने पर भारी पड़ रही है। केवायसी के जरिए अपात्र महिलाओं की पहचान की जा रही है। हालांकि सरकार कहती है कि जिन्होने केवायसी नहीं कराई है उनकी राशि भी जारी की जा रही है।

लेकिन 30 हज़ार महिलाएं ऐसी हैं जिनको केवायसी या अन्य कागज़ न मिलने से राशि रोकी गई है। वहीं अपात्र के अलावा योजना से बाहर होने का कारण महिलाओं की मौत होना भी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस योजना में शामिल 1 लाख 21 हज़ार महिलाओं की मौत हो चुकी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

बिजली बिल में डूबे छत्तीसगढ़ सरकारी विभाग, निकायों पर सबसे ज्यादा बकाया

छत्तीसगढ़ सरकार कर रही अपनी पर्देदारी, आरटीआई के एक लाख आवेदन पर नहीं दी जानकारी

कमेटी गठन पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, GAD ने बदले नियम

पंचायत सचिवों को मिली छुट्टी, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने बांध दिए हाथ

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बीजेपी सरकार
  • विधानसभा चुनाव
  • सरकारी नौकरी
  • महतारी वंदन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच