Top News: खबरें काम की... LPG और कच्चा तेल लेकर भारत आएंगे 40 टैंकर

Jitendra Shrivastava | Jun 18, 2026, 21:14 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, अमेरिका-ईरान में समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान के MoU पर साइन; इजरायल का सख्त रुख: ईरान-यूएस समझौते के बीच बढ़ा तनाव। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अमेरिका-ईरान में हुआ समझौता, ट्रंप और पेजेश्कियान ने MoU पर किए साइन

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने आखिरकार उस एमओयू (MoU) पर औपचारिक हस्ताक्षर कर दिए, जिसका इंतजार कई महीनों से था। अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, दोनों राष्ट्रपतियों ने बुधवार को इस पर साइन किए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से खुशखबरी: LPG और कच्चा तेल लेकर भारत आएंगे 40 टैंकर

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य ( Strait of Hormuz – स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ) में फंसे करीब 40 जहाज अब भारत की ओर रवाना होंगे। इन जहाजों पर भारी मात्रा में कच्चा तेल और रसोई गैस यानी LPG (Liquefied Petroleum Gas – तरल पेट्रोलियम गैस) लदी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मोदी बोले- भारत की डिजिटल ताकत बनी फ्रांस से यूरोप तक पुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में विवाटेक समिट में कहा कि फ्रांस भारत और यूरोप के बीच डिजिटल पुल है। UPI अब विदेशों में भी इस्तेमाल हो रहा है, यहां तक कि एफिल टॉवर पर भी। भारत के डिजिटल पब्लिक गुड्स जैसे डिजिलॉकर दुनिया में पहचान बना रहे हैं।



इजरायल का सख्त रुख कायम, ईरान-यूएस समझौते के बीच बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की पुष्टि के बाद वैश्विक तनाव में बदलाव की उम्मीद बढ़ी है। लेकिन इजरायल ने अपना कड़ा रुख जारी रखा है। भारत में इजरायली राजदूत ने कहा कि दक्षिणी लेबनान से सेना नहीं हटेगी और सुरक्षा नीति पर कोई समझौता नहीं होगा।



राज्यसभा चुनाव: झारखंड में क्रॉस वोटिंग, 12 राज्यों में NDA को 19 सीटें

12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव में NDA ने 19 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि इंडिया ब्लॉक को 6 सीटें मिलीं और एक सीट ZPM के खाते में गई। झारखंड में क्रॉस वोटिंग से बड़ा उलटफेर हुआ, जहां उद्योगपति परिमल नाथवानी जीते। कांग्रेस ने सहयोगियों पर आरोप लगाए। 3 वोट अवैध भी पाए गए।



यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को तक दहशत

यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया। रूस ने दावा किया कि करीब 1000 ड्रोन मार गिराए गए, जिनमें कई मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। हमले में ऑयल डिपो और रिफाइनरी को नुकसान हुआ, आग और धमाकों से कई इलाकों में दहशत फैल गई।



राम मंदिर ट्रस्ट को लीगल नोटिस: 6 साल के चंदे का 3 दिन में दें पाई-पाई का हिसाब

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला पहले से चल रहा है। अब इस पर एक नया विवाद जुड़ गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तीन बड़े पदाधिकारियों को लीगल नोटिस भेजा गया है। नोटिस में वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक के दान और खर्च का पूरा ब्योरा तीन दिनों में मांगा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आरयू में PHD एडमिशन पर उठे सवाल, राज्यपाल को भेजी शिकायत

राजस्थान विश्वविद्यालय की PhD प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवाद में आ गई है। इस विश्वविद्यालय ने इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की, लेकिन यह नहीं बताया कि किस आरक्षित वर्ग के लिए कितने उम्मीदवार बुलाए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सामान्य प्रशासन विभाग के वेतन नियमों में बदलाव, क्रमोन्नति योजना अब होगी बंद

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। राज्य के करीब 4 लाख 07 हजार शासकीय सेवकों को अब नया विकल्प चुनना होगा। इन कर्मचारियों को क्रमोन्नति या समयमान वेतनमान में से एक को चुनना है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • राम मंदिर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • इजरायल
  • top news
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज