Top News: खबरें काम की... PM मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: अमेरिका ने कहा, जब्त संपत्ति का 25% ही मिलेगा, रखी 5 शर्तें
खबरें काम की | top news:ईरान-अमेरिका तनाव में नया मोड़ पर आ गया है। अमेरिका ने शांति वार्ता के लिए पांच कड़ी शर्तें रखी हैं। इनमें एनरिच्ड यूरेनियम (Enriched Uranium) सौंपना और मुआवजे से साफ इनकार शामिल है। दूसरी ओर ईरान ने पाकिस्तान के जरिए 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव और लेबनान में इजराइली हमले भी जारी हैं। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नॉर्वे ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया, 32वां अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिला
नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने पीएम मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया। यह मोदी का 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। उन्होंने कहा कि अगले 15 साल में भारत में यूरोप $100 अरब का निवेश करेगा और 10 लाख नौकरियां बनेंगी।
होर्मुज बंद, कतर का गैस निर्यात ठप, इकोनॉमी गिर सकती है, भारत प्रभावित
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कतर का LNG और गैस निर्यात ठप हो गया है। देश की इकोनॉमी 8.6% गिर सकती है। भारत कतर से सबसे ज्यादा LPG और प्राकृतिक गैस खरीदता है। जंग और तनाव ने कारोबार और पर्यटन को भी प्रभावित किया, मंदी का खतरा बढ़ गया है।
पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, 12 की मौत, 25 घायल, सगाई जा रहे थे लोग
महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत हुई। ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सगाई में जा रहे थे। हादसे में 12 लोग मरे और 25 गंभीर घायल। ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, महिलाएं और बच्चे भी प्रभावित हुए।
वीडी सतीशन बने केरल के 13वें CM, 64 साल बाद पूरी कैबिनेट ने शपथ ली
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन सोमवार को केरल के 13वें मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल ने उनके साथ 20 मंत्रियों की पूरी कैबिनेट को शपथ दिलाई। यह 64 साल बाद ऐसा पहला मौका है। समारोह में राहुल-प्रियंका गांधी और अन्य राज्यों के पूर्व सीएम भी मौजूद रहे।
NEET केस: महाराष्ट्र के कोचिंग डायरेक्टर शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, CBI छापेमारी
NEET पेपर लीक केस में महाराष्ट्र के लातूर के कोचिंग डायरेक्टर शिवराज मोटेगांवकर को CBI ने गिरफ्तार किया। मोबाइल से लीक पेपर बरामद, सेंटर पर छापेमारी की गई। अब तक 10 लोग गिरफ्तार। शिवराज को दिल्ली कोर्ट में पेश कर 9 दिन की CBI कस्टडी मिली।
ईरान तनाव: पाकिस्तान ने 8000 सैनिक, JF-17 जेट्स और ड्रोन सऊदी में तैनात किए
ईरान-युद्ध के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 8 हजार सैनिक, 16 JF-17 फाइटर जेट्स, ड्रोन स्क्वाड्रन और HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए। खर्च सऊदी सरकार उठाएगी। पाकिस्तान जरूरत पड़ने पर और सैनिक भेजने के लिए तैयार है, आधिकारिक बयान अभी नहीं।
शुभेंदु बोले: ममता सरकार के भ्रष्टाचार की हाईकोर्ट जज की अगुआई में जांच होगी
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट बैठक में ममता सरकार में हुए भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के मामलों की जांच कराने का ऐलान किया। दोनों आयोगों की अध्यक्षता रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे। मानदेय बंद, महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना लाभ मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट में बढ़ी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने 33 से बढ़ाकर 37 करने का अध्यादेश किया जारी
सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। अभी 93 हजार से भी ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। जून में जब कोर्ट की गर्मी की छुट्टियां होंगी तब यह आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच सकता है। यह स्थिति न्याय व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
योगी बोले: सड़कों पर नमाज नहीं, संख्या ज्यादा तो दूसरा तरीका अपनाएंगे
लखनऊ में सीएम योगी ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। सड़कों पर नमाज पढ़ने की अव्यवस्था नहीं सहेंगे। संख्या ज्यादा हो तो शिफ्ट में पढ़ें। प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। सड़कें नमाज या भीड़ जुटाने के लिए नहीं हैं।
भारत के 138 शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित और अमीर शहरों में शामिल, चीन से पिछड़ा भारत
दुनिया भर के शहर जब स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रहे हैं, तब भारत के 138 शहर अभी भी प्रदूषण और समृद्धि के खतरनाक मेल में फंसे हैं। नेचर सिटीज की ताजा रिपोर्ट ने भारतीय शहरों की असलियत सामने रखी है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगर भी इस सूची में हैं। जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता देश के शहरी विकास को खतरे में डाल रही है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
काला हिरण शिकार केस में सलमान खान के वकीलों ने हाई कोर्ट से मांगा समय, अब 13 जुलाई को सुनवाई
जोधपुर का बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामला एक बार फिर कानूनी गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है। सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई के दौरान बॉलीवुड सितारों को कोर्ट से थोड़ी और मोहलत मिल गई है, जिससे अब इस मामले पर बहस मानसून के सीजन में आगे बढ़ेगी। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...