Top News: खबरें काम की...चीन में ब्लास्ट, 90 की मौत

Sandeep Kumar | May 23, 2026, 21:13 IST
top news
नमस्कार, चीन की कोयला खदान में भीषण ब्लास्ट, 90 मजदूरों की मौत; ईरान जंग से आर्थिक संकट; 27 देशों ने वर्ल्ड बैंक से लगाई गुहार। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

चीन की कोयला खदान में भीषण ब्लास्ट, 90 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

चीन के शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में कम से कम 90 मजदूरों की मौत हुई, जबकि खदान में 247 लोग काम कर रहे थे। हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा खदान हादसा माना जा रहा है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट मिलने के कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ। सरकारी मीडिया ने शुरुआती रिपोर्ट में केवल आठ मौत की सूचना दी थी। राहत और बचाव अभियान अब भी जारी है।



ईरान जंग से आर्थिक संकट; 27 देशों ने वर्ल्ड बैंक से लगाई गुहार

ईरान युद्ध के बाद 27 देशों ने वर्ल्ड बैंक से आर्थिक मदद मांगी है। न्यूज रॉयटर्स के मुताबिक, आंतरिक दस्तावेजों में यह खुलासा हुआ। इन देशों ने कहा कि ईरान संकट से उनकी अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। वैश्विक ऊर्जा और सप्लाई चेन बाधित होने से विकासशील देशों तक खाद और जरूरी सामान की आपूर्ति पर असर पड़ा है। केन्या और इराक ने फंड की तत्काल जरूरत जताई। ये देश वर्ल्ड बैंक की इमरजेंसी फाइनेंसिंग योजना के तहत मदद के पात्र हैं।



भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, तारबंदी रोकने पर BSF और BGB आमने-सामने

भारत-बांग्लादेश सीमा पर दहग्राम-अंगारपोटा क्षेत्र में को तनाव फैल गया। सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए भूमि मापने का काम शुरू होते ही (बार्डर गार्ड बांग्लादेश ) बीजीबी ने आपत्ति जताई। मेखलीगंज ब्लॉक में 105 एकड़ जमीन की तारबंदी करनी थी, जिसमें 80 एकड़ बांग्लादेशी छिटमहल में आती है। भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी जमीन मालिकों के साथ माप-जोख कर रहे थे। इस बीच कुछ बांग्लादेशी नागरिक और बीजीबी जवानों ने कार्य पर विरोध किया, जिससे सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई।



CJP का सरकार पर तानाशाही का आरोप, बोली- नहीं रोक सकते आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और वेबसाइट बंद करने का आरोप लगाया। फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि 10 लाख लोग वेबसाइट पर जुड़े थे और 6 लाख ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की याचिका पर साइन किए थे। उनका पर्सनल अकाउंट भी हैक कर दिया गया। दीपके ने कहा कि अकाउंट हैक किया जा सकता है, लेकिन युवाओं के आंदोलन को कोई रोक नहीं सकता। सोनम वांगचुक ने भी समर्थन में कहा, मैं भी कॉकरोच हूं।



19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नौकरी, PM बोले- देश की विकास यात्रा में शामिल हों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर वितरित किए। चयनित युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा जैसे विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त किया गया। मेले का आयोजन देश के 47 शहरों में हुआ और PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इससे पहले 18 रोजगार मेलों में करीब 12.50 लाख युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जा चुके हैं।



अमेरिकी विदेश मंत्री पहुंचे भारत, पीएम मोदी से की मुलाकात, ट्रम्प की तरफ से न्योता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया। बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, रणनीतिक तकनीक और इंडो-पैसिफिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पश्चिम एशिया और ईरान संकट पर भी बातचीत हुई। यात्रा ट्रम्प के हालिया चीन दौरे के सात दिन बाद हुई, जिसके कारण अमेरिकी मीडिया इसे सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि डैमेज कंट्रोल प्रयास भी मान रही है।



रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा: वंदे भारत समेत 155 ट्रेन हाई स्पीड लिस्ट में शामिल

रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। रेलवे बोर्ड ने अपने स्टाफ को एक शानदार तोहफा देने का ऐलान किया है।अब वंदे भारत और प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी कुल 155 ट्रेनें इस लिस्ट में आएंगी। इन्हें आधिकारिक तौर पर हाई स्पीड ट्रेन की श्रेणी में शामिल किया गया है। इस बड़े फैसले का सीधा फायदा ट्रेन चलाने वाले हमारे रनिंग स्टाफ को मिलेगा। इसमें लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर यानी गार्ड शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: सागर में रेशू के दो ऑडियो चर्चा में आए, लेन-देन में कई लोगों को लगाया चूना

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य किरदार और मिस्ट्री गर्ल रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। इसकी अब एक के बाद एक कई फोटो वायरल हो रही है। वहीं अब द सूत्र को इसके पुराने साल 2020-21 के दौरान के दो ऑडियो के बारे में भी जानकारी मिली है। इनमे इसकी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं नजर आती हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसके सागर स्थित घर में तलाशी ली है। हालांकि कुछ खास नहीं मिला है। उधर इस अपराध में आरोपी हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अमेरिकी विदेश मंत्री के स्वागत को तैयार पिंकसिटी, 25 को आएंगे जयपुर, यह रहेगा कार्यक्रम

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 25 मई को दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेंगे। वे 26 मई सुबह 6.30 बजे जयपुर से रवाना होंगे। इस दौरान वे आमेर महल सहित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखेंगे। रूबियो 25 मई को दोपहर 3 बजे आमेर महल पहुंचेंगे। उनका स्वागत राजस्थान की उपमुख्यमंत्री करेंगी। जलेब चौक में स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम और राजस्थानी सांस्कृतिक प्रदर्शन तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



क्या कांग्रेस में खत्म होने वाला है बुजुर्ग राजनीति का दौर, दीपक बैज के बयान से युवा सियासत पर बहस

क्या कांग्रेस की राजनीति में उम्रदराज नेताओं का दौर खत्म होने वाला है। क्या कांग्रेस को युवाओं को आगे लाना चाहिए। एक बार फिर यह बहस शुरू हो गई। इस बहस की वजह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज का बयान है। हाल ही में उन्होंने टीएस सिंहदेव के पीसीसी अध्यक्ष बनने के बयान पर कहा कि बाबा साहेब को दिल्ली जाना चाहिए। यहां पर युवाओं को मौका देना चाहिए। इसके बाद छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं की राजनीति पर सवाल उठने लगे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हीटवेव का रेड अलर्ट: तेलंगाना में 16 मौतें, यूपी-बांदा 47°C, 11 राज्यों में अलर्ट

देश का अधिकांश हिस्सा तेज लू और हीटवेव की चपेट में है। तेलंगाना में अब तक 16 लोगों की मौत दर्ज की गई है। राज्य के राजस्व मंत्री श्रीनिवास रेड्डी ने इसकी पुष्टि की। शुक्रवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 11 राज्यों में तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। यूपी के बांदा में 47°C और एमपी के नौगांव में 46.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राहत न मिलने की चेतावनी जारी की है।



अमरनाथ में बाबा बर्फानी की पहली झलक, सुरक्षा जवानों ने किए पहले दर्शन

top news: अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। वीडियो में दिख रहा है कि पवित्र गुफा में 6 से 7 फीट लंबा शिवलिंग पूरी तरह आकार ले चुका है। सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले इसके दर्शन किए। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालु तैयार हो रहे हैं पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए और बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर पाने के लिए।



चटगांव और मतारबाड़ी बंदरगाह अमेरिका के लिए खुले, रक्षा समझौते तय

खबरें काम की: बांग्लादेश और अमेरिका में तीन अहम समझौते किए। पहला एग्रीमेंट ऑन रेसिप्रोकल ट्रेड, जबकि दो अन्य अक्सा और जिसोमिया रक्षा से जुड़े हैं। इन समझौतों के तहत अमेरिका को बांग्लादेश के दो रणनीतिक बंदरगाह, चटगांव और मतारबाड़ी तक सैन्य पहुंच मिली। अक्सा लागू होने के बाद अमेरिकी नौसेना युध्दपोत और विमान इन बंदरगाहों का उपयोग रसद, ईंधन, मरम्मत और सैनिकों की आवाजाही के लिए कर सकेगी। इससे दोनों देशों के बीच खुफिया और रक्षा सहयोग भी मजबूत होगा।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • चीन
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • ईरान
  • top news
  • बाबा बर्फानी
  • अमरनाथ
  • एमपी हनी ट्रैप
  • हीटवेव का रेड अलर्ट
  • खबरें काम की