एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: सागर में रेशू के दो ऑडियो चर्चा में आए, लेन-देन में कई लोगों को लगाया चूना

Sanjay Gupta | May 23, 2026, 12:20 IST
Share
mp-honey-trap-part-2-reshu-sagar-scandal
Photograph: (the sootr)

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मिस्ट्री गर्ल रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी के बारे में जानने के लिए सभी आतुर हैं। वहीं अब इसके पुराने विवाद और किस्से चर्चाओं में आने लगे हैं। द सूत्र को इसके दो पुराने ऑडियो मिले हैं। इसमें इसकी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं पता चलती हैं।

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य किरदार और मिस्ट्री गर्ल रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। इसकी अब एक के बाद एक कई फोटो वायरल हो रही है। वहीं अब द सूत्र को इसके पुराने साल 2020-21 के दौरान के दो ऑडियो के बारे में भी जानकारी मिली है। इनमे इसकी राजनीतिक महत्वकांक्षाएं नजर आती हैं।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उसके सागर स्थित घर में तलाशी ली है। हालांकि कुछ खास नहीं मिला है। उधर इस अपराध में आरोपी हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

सागर के नेहा नगर में रहती है रेशू

रेशू मूल रूप से सागर के मकरोनिया क्षेत्र में नेहा नगर में रहती है। इसके पिता का निधन पहले हो चुका है। घर में बहन और दिव्यांग मां है। इसने सागर से मस्कट (ओमान), दिल्ली तक के सफर तय किए हैं। सागर क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय रही है। बीच में यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग भी खोली और इसमें टीचर भी बनी। बाद में बंद कर दी और पूरा ध्यान राजनीति में ही लगाया। हाल के समय में उसका सागर में आना-जाना होता रहता था। मुख्य रूप से वह दिल्ली, भोपाल और अलका दीक्षित व श्वेता विजय जैन के जरिए इंदौर में सक्रिय रही।

क्या है इन ऑडियो में-

ऑडियो वन-

सूत्रों के अनुसार यह करीब 15 मिनट का ऑडियो है जिसमें वह एक स्थानीय जनप्रतिनिधि की रिश्तेदार महिला से बात कर रही है। वह इसमें खुद को यूक्रेन से पासआउट डॉक्टर व अन्य कई डिग्रियां गिना रही है। साथ ही सुरखी विधानसभा उपचुनाव में काम करने का भी दावा कर रही है।

इसमें यह भी दावा है कि वह एबीवीपी की कार्य़कर्ता रही है। इसमें उसने वार्ड 6 से पार्षद चुनाव लड़ने की मंशा भी जाहिर की। साथ ही सागर के कई बड़े नेताओं पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायकों की कार्यप्रणाली को लेकर धड़ल्ले से टिप्पणी की जैसे वह कोई बड़ी नेत्री हो। यह भी कहा कि टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय भी लड़ सकती हूं।

ऑडियो टू-

सूत्रों के अनुसार इस ऑडियो में वह एक पुरूष से चर्चा कर रही है और धमकी दे रही है कि मेरे तलाक को लेकर आपके रिश्तेदार अफवाह फैला रहे हैं। मेरे पास भी कई सामग्री है। यदि सार्वजनिक कर दिया तो सारा रसूख, स्टेटस मिट्टी में मिल जाएगा।

सागर में कई लोगों के साथ पैसे का विवाद

बताया जाता है कि सागर में उसका कई लोगों से पैसों का लेन-देन विवाद है। वह कई लोगों के पैसे लेकर बैठी है। उनसे काम करा लिया लेकिन फिर भुगतान नहीं किया। राजनीति में खुद को चमकाने के लिए कई पोस्टर-बैनर लगवाए, विज्ञापन दिए और फिर इनका भुगतान नहीं किया।

बताया जाता है कि एक युवक ने राशि मांगी तो उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। वह खुद को सागर की युवा नेत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने में जुटी थी और इसके लिए विज्ञापन छपवाती थी।

धड़ल्ले से झूठ बोलती है रेशू

सागर के स्थानीय लोगों ने द सूत्र को बताया कि रेशू काफी शातिर है। वह धड़ल्ले से झूठ बोलती है और लोगों को प्रभाव में लाने के लिए खुद को हाईप्रोफाइल बताती है। उसका सागर में स्थानीय ग्रे बदमाश टाइप के लोगों से भारी संपर्क है, जिनका उपयोग वह अपने काम और हित के लिए करती रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी हनी ट्रैप: कौन है रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी? जिसके जाल में फंसे कई रसूखदार

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू चौधरी को जज के बंगले पर गुपचुप क्यों ले गई पुलिस?

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो, बनना चाहती थी विधायक, पहले IAS बनने दी UPSC

हनी ट्रैप पार्ट टू: रेशू और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली रिमांड

ऑडियो वायरल

Tags:
  • ऑडियो वायरल
  • श्वेता विजय जैन
  • सागर
  • ऑडियो
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
  • अलका दीक्षित
  • रेशू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा