Top News: खबरें काम की... अमेरिका-ईरान युद्ध कैस्पियन सागर तक पहुंचा

Sandeep Kumar | Jul 26, 2026, 21:37 IST
खबरें काम की
नमस्कार, पेपरलीक रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाने का PM का ऐलान; चीन के तट पर टाइफून नोल का कहर, हाई अलर्ट के बीच 10 मौतें। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

पीएम मोदी का नया वीडियो- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक नया वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने परीक्षा सुधार से जुड़े बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाया जाएगा। साथ ही परीक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए हाईपावर टास्क फोर्स भी बनाई गई है। इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इस टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने ऐलान किया कि वह 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और ईमानदार राजनीति के लिए जगह कम हो रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



चीन के तट पर टाइफून नोल का कहर, हाई अलर्ट के बीच 10 मौतें

दक्षिणी चीन में टाइफून नोल ने दस्तक देकर जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार सुबह तट से टकराए इस तूफान के बाद तेज हवाएं और भारी बारिश दर्ज की गई। ग्वांगडोंग प्रांत में प्रशासन ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कई उड़ानें रद्द की गईं और हाई अलर्ट जारी किया गया। तूफान के असर से आई बाढ़ ने गांसु प्रांत में तबाही मचाई, जहां 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।



नीट कांड में धर्मेंद्र प्रधान हटे, डीजी हटे, स्टाफ हटा लेकिन फिर बचे NTA प्रमुख प्रदीप जोशी

नीट पेपर लीक कांड के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुए Gen-Z आंदोलन से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हट गए। स्टाफ भी हटाया गया। इसके पूर्व 2024 के कांड में डीजी सुबोध भी हटे थे। वहीं, सभी हंगामों के बीच एक बार फिर NTA प्रमुख प्रदीप जोशी बच गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



12वीं हिंदी पेपर लीक पर बवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के रायपुर के अंबेडकर चौक पर 12वीं हिंदी पेपर लीक को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, सख्त कानून और हरिका राव के परिवार को न्याय-मुआवजे की मांग की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मध्य प्रदेश पुलिस के 9662 पदों पर भर्ती तेजी से होगी, सिंहस्थ के लिए चाहिए 60 हजार का बल

मप्र पुलिस विभाग में एक बार फिर भर्ती निकली है। हाल ही में ईएसबी के जरिए पुलिस विभाग ने आरक्षक, एएसआई, एसआई जैसे 8500 पदों पर भर्ती की है। उपनिरीक्षक, आरक्षक, सूबेदार के 9662 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



6 महीने में 31 प्रसूता मौतों के बाद जागी सरकार, तैनात हुए 87 हजार हेल्थ वर्कर

राजस्थान में पिछले छह महीने में 31 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। इसके बाद राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। अब हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान के लिए 87 हजार हेल्थ वर्कर मैदान में उतारे गए हैं। सर्वे में कुल 7,788 प्रसूताएं ऐसी मिली हैं, जिन्हें हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है। कोटा, बांसवाड़ा और बीकानेर समेत कई जिलों में लगातार हुई मौतों के बाद यह सर्वे कराया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मन की बात में PM मोदी का युवाओं को सलाम, बोले- असंभव काम कर दिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 136वें एपिसोड में कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि नई पीढ़ी अपने हुनर और मेहनत से भारत का गौरव बढ़ा रही है। पीएम ने साइंस ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के प्रदर्शन और निजी क्षेत्र के रॉकेट विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने युवा इनोवेटर्स की क्षमता और जज्बे की सराहना की।



बारिश का कहर: कई राज्यों में रेड अलर्ट, असम में 7 लाख लोग बाढ़ की चपेट में

देश के कई हिस्सों में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से बने सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का दौर जारी है। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां 7 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। करीब 134 सड़कें बंद हो गई है।



भारत-नेपाल के बीच करेंसी नियम बदले, 25 हजार तक नोट ले जाने की छूट

नेपाल ने भारतीय मुद्रा को लेकर अपने नियमों में बदलाव किया है। अब भारतीय और नेपाली नागरिक 9 नवंबर 2016 के बाद जारी ₹200 और ₹500 के नोट अधिकतम ₹25 हजार तक नेपाल ला और ले जा सकेंगे। नेपाल राष्ट्र बैंक ने नई अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि पुराने ₹500 और ₹1000 के नोटों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा। नए नियम से भारतीय पर्यटकों और दोनों देशों के व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।



UP ITI भर्ती पर सुप्रीम फैसला, कोर्ट बोला- चयन प्रक्रिया के बीच नियम नहीं बदल सकते

top news:उत्तर प्रदेश की ITI इंस्ट्रक्टर भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम और कटऑफ अंक में बदलाव नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने प्रभावित उम्मीदवारों के मामलों पर दोबारा विचार करने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का निर्देश दिया है। इस फैसले से 200 से ज्यादा उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और एजी मसीह की पीठ ने यह आदेश दिया।



अमेरिका-ईरान युद्ध कैस्पियन तक पहुंचा, जंग से तेल संकट गहराया

खबरें काम की:अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब नए क्षेत्र तक फैलता दिख रहा है। यह संघर्ष लाल सागर से कैस्पियन सागर तक पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों और समुद्री विवादों ने चिंता बढ़ा दी है। युद्ध के बीच तेल सप्लाई और वैश्विक बाजार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।





Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • अमेरिका
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • ईरान
  • top news
  • पेपर लीक
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • मन की बात
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर