Top News: खबरें काम की... NCERT का नया सिलेबस

Jitendra Shrivastava | Jun 26, 2026, 21:27 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 589 की मौत, हजारों लोग लापता; NCERT का नया सिलेबस: 9वीं में मनुस्मृति, ECI-SIR पढ़ेंगे बच्चे। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 589 की मौत, हजारों लापता, राहत जारी

खबरें काम की | top news:वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 589 लोगों की मौत और करीब 3000 लोग घायल हो चुके हैं। सरकार के अनुसार 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। मलबे से अब भी आवाजें आने की खबरें रेस्क्यू ऑपरेशन को और चुनौतीपूर्ण बना रही हैं। देश में आपातकाल जारी है।



NCERT का नया सिलेबस: कक्षा 9वीं में मनुस्मृति, ECI और SIR पढ़ेंगे बच्चे

एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की सोशल साइंस की किताब बदल दी है। नई किताब का नाम "Understanding Society India and Beyond" है। इसी सत्र से यह किताब छात्रों को पढ़ाई जाएगी। इसमें चुनाव आयोग, SIR और मनुस्मृति जैसे विषय शामिल हैं। किताब को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा छिड़ गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



स्नैपचैट पर बड़ा मुकदमा, 12 साल की बच्ची से रेप का गंभीर आरोप

अमेरिका के मिसौरी में सोशल मीडिया एप स्नैपचैट ( Snapchat ) की मूल कंपनी स्नैप पर बड़ा मुकदमा दायर हुआ है। आरोप है कि क्विक एड और स्नैप मैप जैसे फीचर्स के जरिए आरोपी गैब्रियल जोएल वैलेंटीन-रियोस ने 12 साल की मासूम बच्ची को शिकार बनाया। भारत में इस एप के 25 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिससे चिंता और गहरी हुई। (298 कैरेक्टर)



कोलकाता-जयपुर में बारिश का कहर, MP में टूरिस्ट स्पॉट बंद; UP-बिहार तपे

कोलकाता और जयपुर में तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि अस्पतालों और दुकानों में पानी भर गया। इंदौर में हादसों की आशंका के चलते 15 पर्यटन स्थलों पर प्रवेश रोक दिया गया है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिले मानसून का इंतजार करते हुए हीटवेव झेल रहे हैं। देशभर में मौसम के दो रंग दिखे।



चंपत राय और अनिल मिश्रा ने छोड़ा राम मंदिर ट्रस्ट, चंदा चोरी विवाद के बीच दिया इस्तीफा

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने इसे नैतिकता के आधार पर लिया गया फैसला बताया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हाईकोर्ट का फैसला: धर्म परिवर्तन करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि केवल इस्लाम अपनाने से कोई व्यक्ति पिछड़ा वर्ग मुस्लिम समुदाय का सदस्य नहीं बन जाता। तमिलनाडु के समीर अहमद ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया और मुस्लिम पिछड़ा वर्ग आरक्षण मांगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राजस्थान में सफाईकर्मियों का बड़ा ऐलान, शनिवार से प्रदेशभर में झाड़ू डाउन हड़ताल

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार से प्रदेशभर में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस दौरान सभी सफाई कर्मचारी काम नहीं करेंगे और ना ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण भी नहीं होगा। निजी कंपनियों व घरो में कार्यरत वाल्मिकी समाज के सफाई कर्मचारी भी सफाई कार्य नहीं करेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बीजिंग टावर से टकराया विमान, 109 मंजिला इमारत खाली कराई गई

चीन की राजधानी बीजिंग में 109 मंजिला चाइना जुन टावर से एक छोटा विमान टकरा गया। हादसे के बाद पूरे भवन को तुरंत खाली कराया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मलबा और धुआं दिखाई दे रहा है।



नारायणपुर में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और 24 लाख कैश जब्त

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। टेकला और टोयामेटा जंगल क्षेत्र में चलाए गए अलग-अलग सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और नकदी बरामद की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 जवान, पहली बार सामने आए नाम

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के 6 जवान शहीद हुए थे। इतिहास में पहली बार इन जवानों के नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए गए हैं। देश के इन वीर शहीदों के नाम अब हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर इनके नाम शामिल किए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • NCERT
  • भूकंप
  • बारिश
  • top news
  • वेनेजुएला
  • snapchat
  • खबरें काम की
  • ऑपरेशन सिंदूर