Top News: खबरें काम की... नेपाल में बाढ़ से 359 मौतें, 1500 लापता

Jitendra Shrivastava | Aug 27, 2026, 21:11 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, नेपाल में बाढ़ से 359 मौतें, 1500 लापता, अब नई झील से खतरा; भारी बारिश: काशी में गलियों में अंतिम संस्कार, बद्रीनाथ हाईवे टूटा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

नेपाल में नई झील से बढ़ा बाढ़ का खतरा, 359 मौतें; 1500 लापता

खबरें काम की | top news: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद अब एक और खतरा मंडरा रहा है। चीन के अनुसार नेपाल बॉर्डर के पास ल्हेंदे नदी में पानी रुकने से नई झील बन गई है, जिसके टूटने पर फिर तबाही आ सकती है। इस आपदा में अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1500 लोग लापता हैं।



आंध्रप्रदेश में हादसा: बस-ऑटो टक्कर में 7 की मौत, 6 घायल

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ऑटो के गलत दिशा में मुड़ने से यह दुर्घटना हुई।



बारिश का कहर: काशी में गलियों में अंतिम संस्कार, बद्रीनाथ हाईवे टूटा

देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट जलमग्न हो गए और अंतिम संस्कार गलियों में करना पड़ा। उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे का हिस्सा बह गया। मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।



न्यूयॉर्क में भागवत कार्यक्रम से पहले आयोजक का X अकाउंट सस्पेंड

न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है। 29 अगस्त को होने वाले ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ से पहले आयोजक संस्था AHEAD का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है।



कानपुर में ट्रेनिंग विमान हुआ क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ। गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक पुजारी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उड़ान के कुछ देर बाद विमान अचानक अनियंत्रित होकर खेत में गिर गया।



CJI सूर्यकांत के विरोध के बाद NLSIU का दीक्षांत समारोह रद्द

बेंगलुरु की नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी ने 12 सितंबर को होने वाला दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है। कार्यक्रम में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। छात्रों और पूर्व छात्रों के विरोध के बाद यह फैसला लिया गया। पिछले एक महीने में ऐसा चौथा मामला सामने आया है।



रेलवे ने 47 ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे, जयपुर, जोधपुर सहित कई यात्रियों को मिलेगी फायदा।

उत्तर पश्चिम रेलवे सितंबर 2026 में 47 जोड़ी रेलसेवाओं में 132 अतिरिक्त डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ा रहा है। इससे राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर सहित कई रूट के यात्रियों को राहत मिलेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राजस्थान शिक्षक भर्ती: लेवल-1 नियुक्तियों पर रोक बढ़ी, 17 सवालों पर विवाद

राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के लेवल-1 पदों की नियुक्ति पर रोक अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है। यह मामला परीक्षा के 17 विवादित सवालों के जवाब को लेकर अटका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महादेव बेटिंग सिंडिकेट पर DGGI का बड़ा वार, 40,603 करोड़ की GST मांग

महादेव एप ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट पर अब टैक्स का सबसे बड़ा शिकंजा कसता नजर आ रहा है। DGGI रायपुर जोनल यूनिट ने जांच के बाद करीब 1.45 लाख करोड़ रुपए के टैक्सेबल कारोबार पर 40,603.02 करोड़ रुपए से ज्यादा की GST मांग का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



18 अध्यक्षों को मंत्री दर्जा, तीन को कैबिनेट और 15 को राज्यमंत्री का दर्जा

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों में बैठे 18 अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बड़ा सरकारी दर्जा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अगस्त को आदेश जारी कर तीन अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और 15 अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। हालांकि सरकार ने आदेश में साफ कर दिया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार यानी Courtesy के लिए है। इससे किसी की वरिष्ठता या आधिकारिक प्रोटोकॉल की स्थिति तय नहीं होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • महादेव एप
  • बाढ़
  • सड़क हादसा
  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
  • शिक्षक भर्ती
  • top news
  • नेपाल
  • विमान हादसा
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • CJI सूर्यकांत