राजस्थान शिक्षक भर्ती: लेवल-1 नियुक्तियों पर रोक बढ़ी, 17 सवालों पर विवाद
Saurabh Mishra | Updated:
राजस्थान शिक्षक
राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के लेवल-1 पदों की नियुक्ति पर रोक अगली सुनवाई तक बढ़ा दी है। यह मामला परीक्षा के 17 विवादित सवालों के जवाब को लेकर अटका है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान लेवल-1 शिक्षक भर्ती जॉइनिंग पर हाईकोर्ट की रोक बढ़ी।
- 17 सवालों के जवाब पर फंसा है भर्ती परिणाम का पेंच।
- 5 हजार पदों की भर्ती में नियुक्ति पर अंतरिम रोक जारी।
- RSSB को जवाब देने के लिए मिली दो हफ्ते की मोहलत।
- विवादित सवालों से कई अभ्यर्थी हुए थे बाहर।
न्यायाधीश समीर जैन की एकलपीठ में सुनवाई के दौरान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।
तृतीय श्रेणी शिक्षक की नियुक्ति पर रोक बढ़ी
अदालत ने याचिकाकर्ता के तर्कों को स्वीकार करते हुए चयन बोर्ड को जवाब के लिए दो सप्ताह का समय दिया। साथ ही नियुक्तियों पर रोक अगली सुनवाई तक जारी रखी गई है।
17 सवालों के जवाब पर उठा विवाद
करीब 5 हजार पदों पर निकली थी भर्ती
FAQ
- हाई कोर्ट ने राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 से जुड़ी नियुक्तियों पर रोक क्यों लगाई?
याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि इस चरण में नियुक्तियां देने से तीसरे पक्ष के अधिकार बन जाएंगे और बाद में नतीजे में बदलाव मुश्किल होगा। अदालत ने यह तर्क स्वीकार करते हुए रोक अगली सुनवाई तक बढ़ा दी। - तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 परीक्षा के 17 सवालों का विवाद क्या है?
परीक्षा में 17 सवालों के जवाबों पर आपत्तियां दर्ज हुई थीं। विशेषज्ञों की राय के बाद बोर्ड ने 11 सवाल डिलीट किए, लेकिन बाकी सवालों के जवाब को सही माना। इससे कुछ अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए। - राजस्थान में यह भर्ती कब निकाली गई थी और अब किस चरण में है?
भर्ती का विज्ञापन 6 नवंबर 2025 को जारी हुआ था और लिखित परीक्षा 17 जनवरी 2026 को हुई थी। नतीजा 11 जून 2026 को घोषित हुआ था और अभी सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रोसेस चल रही है।
नेपाल बाढ़ आपदा: राजस्थान सरकार ने जारी किए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, ऐसे पाएं तुरंत मदद
लाखों में मिलेगी सैलरी, एचपीसीएल राजस्थान भर्ती में इंजीनियर्स के लिए मौका
राजस्थान हाईकोर्ट का कड़ा रुख: डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच के आदेश
राजस्थान कांग्रेस के भीष्म पितामह महेंद्र शास्त्री का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi