Top News: खबरें काम की... वेनेजुएला में भूकंप, मौत का आंकड़ा 920 पहुंचा

Jitendra Shrivastava | Jun 27, 2026, 21:44 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, वेनेजुएला में तबाही जारी, भूकंप से मौत का आंकड़ा 920 पहुंचा; SIT को मिले अहम सबूत, राम मंदिर में 42 दिन में 70 बार हुई चोरी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

वेनेजुएला में तबाही जारी, भूकंप से मौत का आंकड़ा 920 पहुंचा

खबरें काम की | top news:वेनेजुएला में भूकंप के लगातार झटकों से हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक 920 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घायल हैं। 51 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत कार्य जारी है, लेकिन कई जगह लोग खुद मलबा हटाकर अपने परिजनों की तलाश कर रहे हैं।



ट्रम्प फिर आ सकते हैं भारत, 2027 दौरे की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2027 की शुरुआत में भारत यात्रा कर सकते हैं। व्हाइट हाउस में दिए बयान के बाद चर्चा तेज हुई। उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। इससे पहले 2020 में वे अहमदाबाद आए थे और ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।



दिल्ली-NCR और कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, 8 देशों में असर

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके भारत समेत 8 देशों में महसूस किए गए। दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। केंद्र अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व में था।



मोहर्रम को मौत का मेला बनाने की साजिश, फैयाज बांट रहा था जहरीले कैप्सूल, गिरफ्तार

मुंबई के मोहर्रम जुलूस में एक युवक दर्द से राहत दिलाने का नाटक करते हुए जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। इन कैप्सूलों में चूहे मारने वाला रसायन जिंक फॉस्फाइड भरा था। एक व्यक्ति के बीमार पड़ने के बाद पुलिस को शक हुआ और आरोपी फैयाज प्रेमजी को 14,900 कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



SIT को मिले अहम सबूत लीक, राम मंदिर में 42 दिन में 70 बार हुई चोरी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT के हाथ बेहद चौंकाने वाले तथ्य लगे हैं। जांच में सामने आया है कि 27 अप्रैल से 05 जून के बीच महज 42 दिनों में 70 बार चोरी हुई थी। यह आंकड़ा बताता है कि यह एक बार की लापरवाही नहीं बल्कि एक संगठित और लगातार चलता रहा सिलसिला था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पेंशनरों को मिलेगा 59 माह का एरियर, हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील

छत्तीसगढ़ के हजारों पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने साफ किया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच वित्तीय दायित्वों को लेकर कोई भी विवाद पेंशनर्स के वैधानिक अधिकारों में बाधा नहीं बन सकता। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



टोल टैक्स पर बड़ा फैसला, नए हाईवे पर 60 km से पहले नहीं लगेगा टोल

देश में हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब नए बनने वाले हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले कोई टोल बूथ नहीं बनाया जाएगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने 24 जून को इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (Standard Operating Procedure) यानी एसओपी जारी कर दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



50 साल बाद टूटेगा सीटों का फ्रीज, सात VIP लोकसभा सीटों के होंगे टुकड़े

राजस्थान की राजनीति में 50 साल बाद लोकसभा सीटों का गणित बदल सकता है। प्रदेश में साल 1977 से लोकसभा सीटों की संख्या 25 बनी हुई हैं। आने वाले समय में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 38 हो सकती है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



देशी घी के मालपुए पर अड़े पंच, 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

सिरोही जिले के मंडवारिया गांव के एक मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बनाने से 43 परिवारों की जान पर बन आई है। घी के मालपुए नहीं बनवाने से नाराज कुछ पंचों ने 43 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करके हुक्का-पानी बंद कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सोनिया गांधी का हमला: गाजा में बच्चों पर कार्रवाई, भारत की चुप्पी पर सवाल

सोनिया गांधी ने गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बच्चों को निशाना बनाए जाने की बात है, फिर भी भारत चुप है। उन्होंने वैश्विक रुख बदलने और भारत की विदेश नीति पर भी टिप्पणी की।



Tags:
  • सोनिया गांधी
  • भूकंप
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • मोहर्रम
  • SIT
  • top news
  • टोल टैक्स
  • वेनेजुएला
  • खबरें काम की