राजस्थान में 50 साल बाद बदलेगा लोकसभा सीटों का गणित, 25 से 38 होंगी सीटें
50 साल बाद टूटेगा सीटों का फ्रीज, सात VIP लोकसभा सीटों के होंगे टुकड़े
Jageshwar prasad | Published:
राजस्थान में लोकसभा सीटें 25 से बढ़कर 38 होने का प्रस्ताव
राजस्थान में 2026 के बाद लोकसभा सीटें 25 से बढ़ाकर 38 करने का प्रस्ताव है। इसमें जयपुर-जोधपुर समेत सात VIP सीटों का विभाजन हो सकता है। अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगी तो यह बदलाव 50 साल बाद होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में 2026 के बाद लोकसभा सीटें 25 से बढ़ाकर 38 करने का प्रस्ताव।
- प्रदेश में 1977 के बाद लोकसभा सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ।
- जयपुर-जोधपुर सहित 6 हाई-प्रोफाइल सीटों के होंगे तीन-तीन टुकड़े।
- SC सीटों को छुए बिना आदिवासी (ST) गढ़ों के विभाजन की भी सिफारिश।
- EAC-PM का गणितीय प्रस्ताव अंतिम नहीं, परिसीमन आयोग लेगा आखिरी फैसला।
1977 से लोकसभा सीटों की संख्या 25 बनी हुई हैं। आने वाले समय में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 38 हो सकती है।
इस मामले में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की ताजा स्टडी रिपोर्ट आई है।
इसमें राजस्थान के राजनीतिक भूगोल को नया आकार देने का मॉडल पेश किया गया है। यह केवल सीटों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि प्रदेश के कई हाई-प्रोफाइल सांसदों के सियासी गढ़ों का पुनर्गठन भी है।
आधी सदी बाद बढ़ेगा प्रतिनिधित्व
2008 के परिसीमन में सिर्फ सीमाओं में फेरबदल हुआ, सीटें नहीं बढ़ीं। अब जब यह समय सीमा (2026) आ चुकी है। इसमें राजस्थान को उसकी बढ़ती आबादी के अनुपात में संसद में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
7 VIP सीटों के होंगे तीन-तीन टुकड़े
इनमें से 6 सीटें ऐसी हैं जिन्हें सीधे तीन हिस्सों में बांटने का सुझाव है। इससे कई दिग्गज नेताओं के पारंपरिक वोट बैंक और समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे।
इन सीटों का होगा विभाजन
चूरु लोकसभा को दो और जयपुर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर, सीकर, उदयपुर व बांसवाड़ा सीटों को तीन—तीन भाग में बांटने का सुझाव दिया है। बाकी 18 सीटों को ज्यों का त्यों रखा जाएगा।
ST सीटों में बदलाव
इसके विपरीत आदिवासी बहुल (ST) सीटों उदयपुर और बांसवाड़ा को तीन-तीन हिस्सों में तोड़ने का सुझाव है। परिसीमन लागू होने के बाद आबादी के नए गणित के हिसाब से राज्य में SC और ST दोनों ही वर्गों की आरक्षित सीटों की कुल संख्या में इजाफा होना तय है।
FAQ
- राजस्थान में लोकसभा सीटें कब से 25 हैं?
राजस्थान में 1977 के बाद से लोकसभा सीटों की संख्या 25 है। 2001 में संविधान के 84वें संशोधन के तहत सीटों की संख्या को 2026 तक फ्रीज कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:-
कर्मचारी की पूर्व सेवा मानने में देरी, हाई कोर्ट ने दो अधिकारियों को भेजा नोटिस
राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर होमवर्क पूरा, इंतजार होगा खत्म
यमुना पानी लाने पर अंतिम सहमति, MoU के बाद जल्द शुरू होगा काम
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad