राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर होमवर्क पूरा, इंतजार होगा खत्म
Mukesh Sharma | Published:
राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन शुरू
राजस्थान में प्रमुख बोर्ड, निगमों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों का होमवर्क पूरा हो चुका है। संगठन स्तर पर सूचियां तैयार हैं, जिनकी घोषणा जल्द होने की संभावना है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के ढाई साल बाद खाली पड़े बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों की तैयारी तेज।
- राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान,सूचियां तैयार,अब मुख्यमंत्री स्तर पर घोषणा होना बाकी।
- आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए सामाजिक और सांगठनिक संतुलन साधने पर जोर।
- महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और लोकायुक्त जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में बड़े पदों पर नियुक्ति का इंतजार।
प्रदेश के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता बेसब्री से इन नियुक्तियों को इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने इन नियुक्तियों के संबंध में होमवर्क पूरा कर लिया है। संभावित दावेदारों की लिस्ट भी तैयार कर ली है।
हाल ही में आरपीएससी (RPSC) और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नियुक्तियां की गई थीं। अब अन्य बोर्ड, आयोग, निगम और अकादमियों में पद पाने के लिए दावेदारों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है।
राज्य में इसी साल पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए सरकार और संगठन दोनों स्तर पर राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की जा रही है।
पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों को भी इसी संदर्भ में जोड़ कर देखा गया। करीब 11 महीने बाद नियुक्तियों की शुरू हुई इस कवायद ने नेताओं की जयपुर से दिल्ली तक दौड़ बढ़ा दी है।
ढाई साल से पेंडिंग पड़ी नियुक्तियों को लेकर भले कांग्रेस साल उठा रही हो लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ कर दिया कि संगठन के स्तर पर सूचियां तैयार कर ली गई है। अब मुख्यमंत्री को घोषणा करनी बाकी है जो कभी भी हो सकती है।
सामाजिक संतुलन पर जोर
जिन नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया या जिन्हें संगठन में जगह नहीं मिली, उन्हें इन नियुक्तियों के जरिए एडजेस्ट किया जाता है।
इनमें हो चुकी हैं नियुक्तियां
कई महत्वपूर्ण पद अब भी खाली
नियुक्तियों के इंतजार में लोकायुक्त,राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड,बीस सूत्री कार्यक्रम एवं समन्वय समिति,राज्य महिला आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग,राज्य उपभोक्ता आयोग,पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग,मानवाधिकार आयोग,अनुसूचित जनजाति आयोग और विभिन्न अकादमियां हैं।
इन संस्थाओं का सरकार की प्रशासनिक मशीनरी को गति देने में बड़ा योगदान रहता है।
विपक्ष का हमला
कांग्रेस ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियुक्तियों में योग्यता के बजाय वैचारिक निकटता को प्राथमिकता दी जा रही है, जो संस्थागत निष्पक्षता के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें:-
डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी
सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस
दिलावर ने किया किरोड़ी का बचाव, डोटासरा को बताया महामूर्ख और भ्रष्टाचारी
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav