गहलोत ने कुर्सी मोह में राजस्थान को अराजकता में झोंका, किरोड़ी ने लगाया आरोप

Mukesh Sharma | Jun 25, 2026, 20:50 IST
Share
किरोड़ी लाल मीणा
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में किरोड़ी लाल मीणा और अशोक गहलोत के बीच भी सियासी जंग तेज हो गई है। गहलोत के आरोपों पर कृषि मंत्री किरोड़ी ने पलटवार किया। उन्होंने पूर्व सीएम को गांधारी-दर्शन छोड़ने की नसीहत दी है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • किरोड़ी का आरोप, 5 साल सत्ता के मोह में डूबे रहे गहलोत, मंत्रियों-विधायकों ने मचाई खुली लूट।
  • मंत्री ने गहलोत को दी सीख, गांधारी का चश्मा उतारें और सत्य का पूरा सामना करें।
  • किरोड़ी ने कहा, REET और जल जीवन मिशन के पाप उजागर।
  • किरोड़ी ने गिनाए कांग्रेस राज के कथित भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे।
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बीच बयानबाजी तीखी हो गई है।

गहलोत के आरोपों पर किरोड़ी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन की बात करने वाले अशोक गहलोत को अब गांधारी-दर्शन छोड़कर सच्चाई का सामना करना चाहिए।

किरोड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अशोक गहलोत 5 साल तक सत्ता से चिपके रहे। उनके मंत्रियों और विधायकों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया।

महेश जोशी का उठाया मुद्दा

कृषि मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन में हुए घोटालों के तथ्य आज सबके सामने हैं। इन्हीं मामलों में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मंत्री महेश जोशी को जेल जाना पड़ा।

उन्होंने रीट भर्ती परीक्षा का भी जिक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने इसे युवाओं के लिए महाकुंभ बताया था। लेकिन यह युवाओं के सपनों के साथ भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया।

रीट लेवल-2 परीक्षा हुई थी रद्द

मंत्री किरोड़ी लाल ने दावा किया कि उनके उठाए गए तथ्यों के आधार पर ही तत्कालीन सरकार को रीट लेवल-2 परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के संबंध में भी उन्होंने ही सबसे पहले तथ्य सामने रखे थे। इसके बाद परीक्षा रद्द हुई और मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

आरएएस भर्ती परीक्षा का भी मंत्री ने उठाया मुद्दा

किरोड़ी मीणा ने आरएएस भर्ती परीक्षा पर कहा कि उस दौर में भर्ती प्रक्रियाओं में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुईं, जिनकी चर्चा पूरे प्रदेश में रही।

मीणा ने आरोप लगाया कि सत्ता के मोह में गहलोत सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को कमजोर कर दिया था। अपने बयान के अंत में उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई की लिखी है ,पर उपदेस कुसल बहुतेरे, जे आचरहिं ते नर न घनेरे।

गहलोत ने कहा था मीणा एक्सपोज हो चुके हैं....

एक दिन पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि किरोड़ी लाल मीणा अब एक्सपोज हो चुके हैं।

गहलोत ने कहा था कि सरकार बनने से पहले और मंत्री बनने के बाद भी किरोड़ी लाल मीणा लगातार आरोप लगाते रहे। लेकिन उनके किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी। अब जब खुद पर सवाल उठा है तो मीणा ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

प्रदेश के हित में देगें सरकार को नैतिक समर्थन

गहलोत ने राजस्थान सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जनता परेशान है। सरकार को हालात सुधारने के लिए विपक्ष का सहयोग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। विपक्ष प्रदेश हित में सरकार को नैतिक समर्थन देने के लिए तैयार है।

ये खबर भी पढे़:-

डोटासरा ने किन पुरानी गलतियों के लिए मांगी माफी, जानिए उनकी जुबानी

दिलावर ने किया किरोड़ी का बचाव, डोटासरा को बताया महामूर्ख और भ्रष्टाचारी

सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस

जोधपुर में गहलोत का बड़ा हमला, RSS से लेकर ACB तक निशाने पर

Tags:
  • अशोक गहलोत
  • जल जीवन मिशन
  • किरोड़ी लाल मीणा
  • एसआई भर्ती परीक्षा
  • आरएएस भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच