पूर्व मंत्री विश्वेंद्र ने कहा, मैं तबादलों के लिए सिफारिश नहीं कर पाऊंगा
सॉरी! मैं सिफारिश नहीं कर पाऊंगा, पूर्व मंत्री के नोट से समर्थक मायूस
Jageshwar prasad | Published:
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र ने कहा, मैं तबादलों के लिए सिफारिश नहीं कर पाऊंगा
राजस्थान में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की एक अपील ने समर्थकों को मायूस कर दिया है। उन्होंने तबादला चाहने वालों की मदद करने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बाकायदा इसकी सूचना भी जारी की है।
समझें क्या है पूरा मामला
- तबादला सीजन में विश्वेंद्र सिंह की एक अपील ने समर्थकों को किया मायूस।
- पूर्व मंत्री विश्वेंद्र ने यह अपील बाकायदा सोशल मीडिया पर जारी की है।
- अपील में स्पष्ट कहा, मैं तबादलों के लिए सिफारिश नहीं कर पाऊंगा।
- सरकार ने पांच जुलाई तक कर्मचारियों के तबादलों से पाबंदी हटा रखी है।
- तबादलों के लिए राज्य कर्मचारी डिजायर के लिए नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं।
इस तबादला सीजन में जहां हर नेता अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए ट्रांसफर की अर्जियां बटोरने में मशगूल है, वहीं पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की एक अपील ने समर्थकों को निराश कर दिया है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में तबादलों चाहने वालों की कोई मदद नहीं करने की अपील की है।
नो एंट्री का वो बोर्ड, जिसने तोड़ा दिल
भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बेहद सपाट नोट जारी किया है। उन्होंने साफ लिखा कि राज्य सरकार वर्तमान सांसद व विधायकों की डिजायर पर तबादले मान्य करेगी।
ऐसे में जनता जनार्दन को बताना चाहता हूं कि मैं आपके तबादलों की सिफारिश करने में असमर्थ हूं। कृपया तबादलों के लिए मुलाक़ात करने ना आएं।
दर्द मजबूरी का या तंज?
सरकार ने यह व्यवस्था की है कि तबादलों में विधायकों और सांसदों की सिफारिश को ही तवज्जो दी जाएगी। आम तौर पर यह व्यवस्था सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े विधायक और सांसदों के लिए है।
विश्वेंद्र सिंह फिलहाल कांग्रेस में हैं। वे 2023 के पिछले विधानसभा चुनाव में डीग - कुम्हेर सीट से पराजित हो गए थे। जानकारों का कहना है कि ऐसे में तबादलों में उनकी डिजायर का कोई महत्व नहीं है।
नेताओं के लिए आफत बना तबादला सीजन
एक ही सीट पर ट्रांसफर के लिए पांच चहेते लाइन में खड़े होते हैं। ऐसे में किसी एक की सिफारिश करो, तो बाकी चार नाराज हो जाते हैं।
करीबियों का कहना है कि विश्वेंद्र सिंह ने अपील के जरिए इस सिरदर्दी का इलाज ढूंढ निकाला है। इससे उनका समय भी बचेगा और समर्थकों को झूठा आश्वासन भी नहीं देना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:-
पूर्व राजपरिवार में संपत्ति विवाद, विश्वेंद्र सिंह और अनिरुद्ध सिंह के बीच जंग, राजनीति भी गरमाई
स्मृति शेष : विश्वेंद्र सिंह ने कहा था आप तो सौ साल जीएंगे और हो गया सच, 105 वर्ष की उम्र में गिरिराज प्रसाद तिवारी का निधन
भरतपुर के किसान ने कर दिया कमाल, इजरायली कनक गेहूं से की रिकॉर्ड पैदावार, विदेशों तक मांग
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma