Top News: खबरें काम की... शिवकुमार होंगे कर्नाटक के 24वें CM
डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के 24वें CM, कैबिनेट में बड़े बदलाव और 4 डिप्टी CM की संभावना
खबरें काम की | top news:कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री चुना गया। सिद्धारमैया ने नाम प्रस्तावित किया। 3 जून को शपथ होगी। कैबिनेट में बदलाव के साथ 10 मंत्री हट सकते हैं और 4 डिप्टी CM बनाए जा सकते हैं।
ईरान को 29 लाख करोड़ का रीकंस्ट्रक्शन फंड, अमेरिकी निवेश की संभावना
अमेरिका और ईरान के प्रस्तावित 60-दिन के युद्धविराम में ईरान को 300 अरब डॉलर (करीब 29 लाख करोड़ रुपए) का रीकंस्ट्रक्शन फंड मिलने की संभावना है। अमेरिकी कंपनियों को निवेश की अनुमति दी जा सकती है। ईरानी अधिकारी इसे आर्थिक सुधार प्रोग्राम बता रहे हैं।
राजस्थान में रेतीला तूफान, दिन में अंधेरा, 5 जिले प्रभावित
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में रेतीला तूफान आया। 60-80 kmph की आंधी से दिन में अंधेरा छा गया। पेड़ उखड़े और लाइट पोल टूटे। पाकिस्तान से उठे तूफान का असर 200 वर्ग किलोमीटर इलाके में महसूस हुआ।
दिल्ली में ISI-दाऊद नेटवर्क के 8 गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI और दाऊद इब्राहिम नेटवर्क से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास पाकिस्तान निर्मित हथियार और ग्रेनेड मिले। आरोपी धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतों और सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहे थे।
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में NIA की 19 जगह छापेमारी, विस्फोटक बरामद
NIA ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 19 जगहों पर छापेमारी की। मलप्पुरम में अवैध विस्फोटक बरामदगी के मामले में एजेंसी ने सप्लाई नेटवर्क और कनेक्शन की जांच शुरू की। बरामदगी में 89,600 जिलेटिन की छड़ें और 10,500 डेटोनेटर शामिल थे।
ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह का फैज कुरैशी हत्याकांड पर फैसला सुर्खियों में
ट्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई कार्रवाई के बाद पूर्व जज गिरिबाला सिंह फिर सुर्खियों में हैं। उनका फैज कुरैशी हत्याकांड का फैसला चर्चा का विषय बन गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
आर्मी चीफ: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना पूरी तरह तैयार
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल संघर्ष विराम पर है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए तीनों सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं। यह बेंचमार्क भारत के किसी भी उकसावे पर जवाब देने का तय करता है।
CUET UG 2026: परीक्षा केंद्रों पर भारी बवाल, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
देश के कई सेंटर्स पर सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा में देरी के बाद जमकर हंगामा हुआ। एनटीए ने इसे तकनीकी खराबी बताया है। इस मामले पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने पेपर सिस्टम को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
किसानों ने किया रेलवे ट्रैक को जाम, गेहूं खरीद को लेकर हो रहा है आंदोलन
राजस्थान में श्रीगंगानगर के पीलीबंगा में गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने को लेकर किसान आंदोलन शनिवार 30 मई को उग्र हो गया। किसानों ने हनुमानगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। हालांकि प्रशासन की समझाइश के बाद ट्रैक खाली कराया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बिलासपुर में बड़ा साइबर अटैक : सेंट्रल यूनिवर्सिटी का समर्थ पोर्टल हैक
Bilaspur। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समर्थ पोर्टल के हैक होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। इस घटना के बाद परीक्षा और डेटा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...