Top News: खबरें काम की... स्पेन बॉर्डर पर अवैध प्रवासियों की भीड़ में 34 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 31, 2026, 21:26 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, स्पेन बॉर्डर पर भगदड़, अवैध प्रवासियों की भीड़ में 34 की मौत; भिवंडी हादसा: जर्जर कोहिनूर बिल्डिंग ढहने से 9 लोगों की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

स्पेन बॉर्डर पर भगदड़, प्रवासियों की भीड़ में 34 की मौत

खबरें काम की | top news:स्पेन के स्यूटा शहर में अवैध प्रवेश की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ। हजारों प्रवासियों की भीड़ बॉर्डर पार करने पहुंची, जहां सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 34 लोगों की मौत हुई, जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए। मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में लोग सीमा तक पहुंचे थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ईरान पर हमले रोकने वाला बिल सीनेट में हारा, ट्रम्प को छूट

अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव एक वोट से गिर गया। वोटिंग में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 मत पड़े। अब अमेरिकी राष्ट्रपति को ईरान पर सैन्य कदम उठाने के लिए संसद की मंजूरी की बाध्यता नहीं रहेगी। विपक्ष इस फैसले का विरोध कर रहा है।



भिवंडी इमारत हादसा: जर्जर कोहिनूर बिल्डिंग ढहने से 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां गुरुवार देर रात एक जर्जर इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पाकिस्तान खदान हादसा: मीथेन विस्फोट में 34 खनिकों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोयला खदान के अंदर हुए मीथेन गैस विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। क्वेटा के पास हुई इस घटना में 34 खनिकों की जान चली गई। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शव बाहर निकाले गए। हादसे के बाद खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं।



दिल्ली दंगा केस: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा

2020 दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी। अदालत ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इसने पूरे समाज को झकझोर दिया था।



कैंसर की आशंका के बीच 5.5 अरब डॉलर का मुआवजा बांटेगा जॉनसन बेबी

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी पाउडर दशकों से घर-घर में इस्तेमाल होता रहा है। मां-बाप इसे नवजात बच्चों की त्वचा पर लगाते आए हैं। लेकिन 2009 से इस पाउडर को लेकर मुकदमे शुरू हुए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सालों तक इस पाउडर के इस्तेमाल से उन्हें ओवेरियन कैंसर हुआ। इसी वजह से बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



गंगा का पानी हाईवे पर पहुंचा, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। यूपी में नदियां उफान पर हैं और गंगा का पानी हाईवे तक पहुंच गया है। गुजरात और उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण स्कूल बंद किए गए हैं। वहीं राजस्थान में गर्मी बढ़ी है, जबकि मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है।



संसद में राजनेता बने अभिनेता: पप्पू यादव हीरो तो राहुल ने निभाया साइड रोल

संसद के मानसून सत्र में आज यानी 31 जुलाई को एक अलग तरह का नजारा देखने को मिला हैं। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर प्रतीकात्मक विरोध किया। इस प्रदर्शन ने संसद परिसर में सबका ध्यान खींचा। बाद में यह मामला संत समाज तक भी पहुंच गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



HLL को जांच का टेंडर, 18 करोड़ की मशीन कबाड़, नई मशीन खरीदी की तैयारी

कैंसर मरीजों के नाम पर फिर करोड़ों की खरीदी की तैयारी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपने ही पुराने फैसलों का जवाब नहीं दे पा रहा। रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में करीब 17 से 18 करोड़ रुपए की पेट-सीटी स्कैन मशीन पिछले छह साल से बंद पड़ी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CGPSC घोटाले में टामन सोनवानी को जेल, अब ED मनी ट्रेल से खोलेगी पूरा खेल

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में अब जांच का दायरा और गहराता दिख रहा है। पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी की ईडी रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • संसद
  • मानसून सत्र
  • भारी बारिश
  • ईरान
  • जॉनसन एंड जॉनसन
  • top news
  • स्पेन
  • दिल्ली दंगा
  • cgpsc
  • खबरें काम की