Top News: खबरें काम की... IPL 2026 फाइनल: RCB और GT के बीच महामुकाबला

Jitendra Shrivastava | May 31, 2026, 21:09 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, IPL 2026 फाइनल: RCB बचाएगी खिताब या GT पलटेगी बाजी?; 2 दिन में 100 मीटर नेशनल रिकॉर्ड 3 बार टूटा: प्रधानमंत्री मोदी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

पीएम मोदी: 2 दिन में 100 मीटर नेशनल रिकॉर्ड 3 बार टूटा, देशी पेय करें

खबरें काम की | top news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि गर्मी से बचने के लिए देशी पेय पीते रहें। उन्होंने 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड के दो दिनों में तीन बार टूटने की चर्चा की। गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने यह कमाल दिखाया।



Pocso Act: मासूम की पहचान उजागर करने पर पॉक्सो के तहत दैनिक भास्कर के एमडी सुधीर अग्रवाल पर एफआईआर

दैनिक भास्कर के एमडी और भोपाल में अखबार के क्राइम रिपोर्टर पर pocso Act में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला एक 5 साल की मासूम बच्ची का है। उस बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



आईपीएल 2026 फाइनल : अहमदाबाद में महा मुकाबला, RCB बचाएगी खिताब या गुजरात पलटेगी बाजी?

TATA IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु की टीम बिना बदलाव के उतरी है। गुजरात ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 59 रन बनाए। जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



छत्तीसगढ़ के 4 लोगों समेत 8 की हिमाचल में मौत, खाई में गिरी कार

छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले दो परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दरअसल, शुक्रवार रात बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कार में सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राजस्थान में रेतीला बवंडर, यूपी-छत्तीसगढ़- पंजाब में बारिश और तबाही

राजस्थान के जैसलमेर में रविवार शाम रेतीला बवंडर उठा और दिन में अंधेरा छा गया। यूपी और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-बारिश से 5 मौतें हुईं। पंजाब में घर की छत गिरने से दो भाई घायल हुए। इससे पहले राजस्थान के पांच जिलों में तूफान ने 200 वर्ग किलोमीटर प्रभावित किया।



नेपाली पीएम: भारत पर कब्जा नहीं, हमने भी कुछ इलाके अपने किए, लिपुलेख मुद्दा

नेपाल के पीएम बालेन शाह ने पहली बार संसद में कहा कि भारत ने ही नेपाली जमीन पर कब्जा नहीं किया, बल्कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाके अपने किए। लिपुलेख विवाद ब्रिटिश भारत के समय से है। मामले को कूटनीतिक बातचीत से हल किया जाएगा।



इजराइल ने लेबनान के 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा किया

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्जा किया। किले पर इजराइली झंडा फहराया गया। पिछले 26 साल में यह लेबनान में सबसे बड़ी इजराइली घुसपैठ मानी जा रही है।



दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरा, 6 मौतें, 12 मेडिकल स्टूडेंट्स रेस्क्यू

दिल्ली के साकेत में रविवार को 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। हादसे में 6 लोग मारे गए। मलबे में दबे 12 मेडिकल स्टूडेंट्स को रेस्क्यू किया गया, 10 को AIIMS में भर्ती कराया गया, जबकि 2 की हालत गंभीर है। NDRF और पुलिस राहत कार्य में जुटी हैं।



जनरल एनएस सुब्रमणि ने CDS का पदभार संभाला, थिएटर कमांड लागू करना टास्क

देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को पदभार संभाला। वे जनरल अनिल चौहान की जगह लिए। पदभार संभालते ही उन्होंने भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में हथियारों के अपडेट, स्वदेशी उपकरणों के इस्तेमाल और थिएटर कमांड मॉडल लागू करने पर जोर दिया।



गाजियाबाद में छात्र सूर्या हत्या का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने वसुंधरा इलाके में घेरा और जवाबी फायरिंग में असद ढेर हुआ। उस पर 50 हजार का इनाम भी था।



Tags:
  • पीएम मोदी
  • दैनिक भास्कर
  • सुधीर अग्रवाल
  • बारिश
  • top news
  • मन की बात
  • खबरें काम की
  • आईपीएल 2026