65 करोड़ की रंगदारी के आरोप में टीवी एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा गिरफ्तार

Rohit Sahu | Jun 10, 2025, 12:30 IST
sazia adarsh jha
नोएडा पुलिस ने एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा को ब्लैकमेलिंग और 65 करोड़ रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को एंकर शाजिया के घर से 34.50 लाख कैश मिला था।

नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सोमवार सुबह भारत 24 चैनल की एंकर शाजिया निसार और अमर उजाला डिजिटल के एंकर आदर्श झा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर चैनल प्रबंधन से 65 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट चलाने का संगीन आरोप है। पुलिस को शाजिया के घर से लाखों रुपए कैश मिला था। दोनों पत्रकारों पर अपने ही चैनल के सीनियरों को झूठे यौन शोषण के आरोपों में फंसाने की धमकी देकर वसूली के आरोपी हैं।



कोर्ट ने 21 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

शाजिया के घर से मिला 34.50 लाख नकद

गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने शाजिया निसार के घर पर छापा मारा, जहां से 34 लाख 50 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। इस रकम को रंगदारी के रूप में वसूली गई राशि माना जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले को रंगदारी सिंडिकेट मानकर जांच कर रही है।



चैनल मैनेजमेंट ने 3 अलग-अलग FIR दर्ज कराई

‘भारत 24’ चैनल की ओर से अब तक 3 FIR दर्ज कराई जा चुकी हैं। पहली FIR चैनल के एमडी और ग्रुप एडिटर द्वारा दर्ज कराई गई थी। दूसरी शिकायत कंसल्टिंग एडिटर अनिता हाडा और तीसरी HR हेड अनु श्रीधर द्वारा दर्ज कराई गई थी। इन सभी में शाजिया, उसकी मां नसीम बानो और आदर्श झा के खिलाफ धमकियों, अभद्रता और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं।



धमकी की रिकॉर्डिंग और वीडियो भी पुलिस के पास

सूत्रों के अनुसार, शाजिया ने अप्रैल 2025 में चैनल प्रबंधन से 65 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। उसने झूठे यौन उत्पीड़न के केस दर्ज कराने की धमकी दी थी। यह धमकियां रिकॉर्ड की गईं और उनके पास ऑडियो व वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। जयपुर में डॉ. जगदीश चंद्रा से मिलकर भी धमकियां दी गईं थीं, जिसकी फुटेज पुलिस के पास हैं।



शाजिया और आदर्श 8 साल से परीचित

करीब 7-8 साल पहले जी सलाम चैनल में शाजिया को नौकरी दिलाने में आदर्श झा की भूमिका थी। बाद में नवंबर 2022 में शाजिया ने दोबारा भारत 24 जॉइन किया, लेकिन फिर लगातार HR और एडिटोरियल टीम से विवाद होते रहे। मार्च 2023 से सितंबर 2023 तक वह गैरहाजिर रही और फिर झूठे यौन उत्पीड़न के मुकदमों की धमकी देकर रंगदारी उगाही की शुरु कर दी।



यह भी पढ़ें...SP अविजित कुमार पर CSP को ब्लैकमेल करने के आरोप, तहसीलदार पति ने मांगी DGP से मदद



नोएडा पुलिस कर रही सिंडिकेट के नेटवर्क की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह केवल दो लोगों की साजिश नहीं हो सकती। पुलिस अब यह जांच रही है कि कहीं और पत्रकार या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी इस ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का हिस्सा तो नहीं हैं?



यह भी पढ़ें...इंदौर मेट्रो में टिकट लगने लगा तो 80% घटे यात्री, 14 जून तक टिकिट में मिलेगी 75% रियायत



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



पत्रकार गिरफ्तार | ब्लैकमेलिंग का केस | ब्लैकमेलिंग गैंग | Noida | Journalist Arrested



Tags:
  • ब्लैकमेलिंग का केस
  • नोएडा पुलिस
  • Journalist Arrested
  • पत्रकार गिरफ्तार
  • ब्लैकमेलिंग गैंग
  • Noida