आधार FREE अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख तक नहीं लगेगा चार्ज
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट करने की मुफ्त सुविधा की डेडलाइन को फिर 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आधार धारक 14 जून 2025 तक अपने आधार में जरूरी डिटेल्स मुफ्त में अपडेट करा सकेंगे।
UIDAI ने X पर दी जानकारी
UIDAI ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बताया कि करोड़ों आधार नंबर धारकों के हित में ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने की मुफ्त सुविधा 14 जून 2025 तक जारी रहेगी। यह फ्री सर्विस केवल myAadhaar पोर्टल पर ही उपलब्ध है।
पहले तीन बार बढ़ चुकी है डेडलाइन
10 साल पुराने आधार धारकों के लिए विशेष मौका
UIDAI ने यह फ्री अपडेट सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की है, जिन्होंने अपना आधार कार्ड **10 साल पहले बनवाया था** और अब तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।
myAadhaar पोर्टल पर कर सकते हैं मुफ्त अपडेट
- आधार कार्ड अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaarपर जाकर अपनी डिटेल्स खुद ही अपडेट कर सकते हैं।
- ऑनलाइन माध्यम से केवल डेमोग्राफिक डेटा (जैसे नाम, पता, जन्म तिथि) को ही अपडेट किया जा सकता है।
बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार सेंटर जाएं
अगर आपको बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) अपडेट कराना है, तो इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा। यहां डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा अपडेट कराने के लिए ₹50 का शुल्क देना होगा।
आधार कार्ड में कौनसी जानकारी बदल सकते हैं?
आप Aadhar Card में कई डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं, जैसे:
- नाम (Name)
- फोटो (Photo)
- पता (Address)
- जन्म तिथि (Birth Date)
- लिंग (Gender)
- मोबाइल नंबर (Mobile No.)
- ईमेल
आधार अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट्स
Aadhar Card को अपडेट करने के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत हो सकती है:
- वोटर आईडी
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- एड्रेस प्रूफ
ऐसे करें ऑनलाइन आधार अपडेट:
- UIDAI की वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहलेmyaadhaar.uidai.gov.inपर जाएं।
- भाषा का चयन करें: वेबसाइट पर अपनी भाषा का चयन करें।
- अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें: आपको जो जानकारी अपडेट करनी है, जैसे पता या नाम, उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें: अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
- OTP वेरिफिकेशन: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे भरकर आप लॉगिन कर पाएंगे।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स को वेरिफाई करें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN): आपको एक 14 अंकों का URN मिलेगा, इसे नोट कर लें क्योंकि इसका इस्तेमाल आप आधार अपडेट ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
- आधार अपडेट होने पर सूचना: आधार अपडेट होने के बाद UIDAI आपको मेल या SMS के जरिए जानकारी देगा।
- आधार डाउनलोड करें: एक बार आधार अपडेट हो जाने पर, आप इसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक