व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मकान में खुल सकेगी दुकान

Amresh Kushwaha | Jul 04, 2025, 17:03 IST
house-shop
यूपी सरकार ने शहरों में मकान के साथ दुकान बनाने की अनुमति दी। नई योजना में नक्शा पास कराने के नियमों में बदलाव और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी नए प्रावधान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें शहरों में रहने वाले लोग अब अपने मकान में ही दुकान खोल सकेंगे। इस फैसले से व्यापारियों और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। अब एक ही प्लॉट पर आवास और व्यवसायिक दोनों प्रकार के कार्य किए जा सकेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...संपतिया उइके मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में हंगामा, ENC को जारी किया गया नोटिस



जानें क्या है नया फैसला

नक्शा पास कराना अनिवार्य नहीं

इस नई व्यवस्था में विकास प्राधिकरणों में नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। सरकार ने यह फैसला लिया है कि 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय और 30 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक प्लॉट पर नक्शा पास कराना अब अनिवार्य नहीं होगा। लोग अब सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराकर निर्माण करा सकेंगे। इससे समय और पैसे की बचत होगी।



ये खबर भी पढ़िए...अब सफर होगा सस्ता और सुरक्षित, कैबिनेट बैठक में इस योजना को मिली मंजूरी



बिल्डिंग निर्माण के नियम बदलें...

सरकार ने बिल्डिंग निर्माण के नियमों को भी सरल बना दिया है। 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर अब ऊंची इमारतें बनाने पर फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) की कोई सीमा नहीं होगी। साथ ही, छोटे प्लॉट्स के लिए FAR बढ़ा दिया गया है। ग्रीन रेटेड भवनों को अतिरिक्त FAR का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा, 18 मीटर चौड़ी सड़कों पर शॉपिंग मॉल बनाने की अनुमति दी गई है।



पार्किंग की भी होगी नई व्यवस्था

पार्किंग को लेकर भी नई व्यवस्था की गई है। 4 हजार वर्ग मीटर से बड़े भूखंडों पर अलग से पार्किंग ब्लॉक बनाना होगा। इसके साथ-साथ पोडियम और मेकेनाइज्ड ट्रिपल स्टैक पार्किंग की भी अनुमति दी गई है। अस्पतालों में एंबुलेंस पार्किंग और स्कूलों में बस पार्किंग के लिए भी नए प्रावधान किए गए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक, जंगली हाथियों के प्रबंधन से लेकर गेहूं खरीद पर होगी बात



छोटे भूखंडों पर मिली व्यापार की छूट

सरकार ने छोटे भूखंडों पर रहने वाले पेशेवरों के लिए भी राहत दी है। अब डॉक्टर, आर्किटेक्ट्स, वकील और अन्य प्रोफेशनल्स अपने घर के 25 प्रतिशत हिस्से का इस्तेमाल दफ्तर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होगी।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨



Uttar Pradesh | up | यूपी | योगी सरकार | Yogi government | CM Yogi Adityanath | Chief Minister Yogi Adityanath | UP CM Yogi Adityanath | Yogi Adityanath | CM योगी आदित्यनाथ | योगी आदित्यनाथ का फैसला | व्यापारी



Tags:
  • Yogi government
  • योगी सरकार
  • Yogi Adityanath
  • योगी आदित्यनाथ
  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • CM Yogi Adityanath
  • UP CM Yogi Adityanath
  • CM योगी आदित्यनाथ
  • Uttar Pradesh
  • उत्तर प्रदेश
  • up
  • व्यापारी
  • यूपी
  • कैबिनेट
  • योगी आदित्यनाथ का फैसला