नो नेटवर्क में भी नहीं अटकेगा UPI, अब सिर्फ फोन टैप कर करें दो हजार तक का पेमेंट
UPI offline payment: यूपीआई यूजर्स के लिए एक धांसू अपडेट आ गया है। अब बिना इंटरनेट के भी 'Tap and Pay' करके झटपट पेमेंट हो सकेगा। एनपीसीआई एक नया सिस्टम ला रहा है, जिससे आप बिना नेटवर्क के दो हजार रुपए तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
बस अपने NFC स्मार्टफोन को मर्चेंट टर्मिनल पर टैप करना होगा। इसमें ना इंटरनेट का झंझट, ना यूपीआई पिन का चक्कर। इसका सबसे ज्यादा फायदा फ्लाइट और मेट्रो जैसी जगहों पर मिलेगा, जहां नेटवर्क अक्सर नहीं रहता।
नेटवर्क आते ही पेमेंट (digital payment)ऑटो-वेरिफाई हो जाएगा। डिजिटल इंडिया का ये स्मार्ट फीचर अब ऑफलाइन पेमेंट को और भी सुपर-फास्ट और आसान बनाने वाला है।
क्यों जरूरी है ये फीचर
आजकल ज्यादातर पेमेंट यूपीआई से होते हैं। लेकिन जहां इंटरनेट नहीं होता, वहां पेमेंट अटक जाता है। हवाई जहाज के अंदर, अंडरग्राउंड मेट्रो में या दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क अक्सर काम नहीं करता। इसी समस्या को हल करने के लिए एनपीसीआई यह नया सिस्टम बना रहा है।
कैसे काम करेगा यह फीचर
इस फीचर के लिए यूजर को पहले इंटरनेट से जुड़े रहते हुए अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में पैसे डालने होंगे। इसके बाद जब यूजर किसी ऑफलाइन जगह पर हो, तो वह अपने एनएफसी (Near Field Communication) वाले स्मार्टफोन को पेमेंट टर्मिनल पर टैप कर सकेगा। चूंकि यह पेमेंट पहले से जमा बैलेंस से होगा, इसलिए इसमें यूपीआई पिन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
टर्मिनल कैसे करेगा वेरिफिकेशन
ऑफलाइन टर्मिनल पेमेंट की जानकारी अपने पास सुरक्षित रखेगा। जैसे ही इंटरनेट कनेक्शन दोबारा उपलब्ध होगा, यह जानकारी वेरिफिकेशन के लिए भेज दी जाएगी। इस तरह पूरा लेनदेन बाद में बैंक के सिस्टम में दर्ज हो जाएगा।
कहां-कहां मिलेगा फायदा
यह फीचर खासतौर पर उन जगहों के लिए बनाया जा रहा है जहां नेटवर्क कमजोर या अनुपलब्ध रहता है। इसमें हवाई जहाज की उड़ान के दौरान, अंडरग्राउंड मेट्रो और रेलवे नेटवर्क तथा दूरदराज के इलाके शामिल हैं। इससे उन दुकानदारों को भी फायदा होगा जिनके यहां मोबाइल नेटवर्क अक्सर अस्थिर रहता है।
कब तक आएगा यह फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, एनपीसीआई साल 2026 के दौरान बड़ी कंपनियों (UPI पेमेंट सिस्टम में बदलाव)के पेमेंट टर्मिनल को इस फीचर के लिए सर्टिफाइड करना शुरू कर सकता है। इसके बाद बैंक और पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियां इसे अपने यूपीआई ऐप और मर्चेंट सिस्टम में जोड़ सकेंगी।
पहले से मौजूद है यूपीआई लाइट एक्स
एनपीसीआई पहले भी एनएफसी तकनीक का इस्तेमाल कर चुका है। साल 2023 में उसने यूपीआई लाइट एक्स (UPI Lite X) लॉन्च किया था।
इससे दो डिवाइस के बीच सीधे ऑफलाइन पेमेंट हो सकता था। अब यह नया फीचर इस सुविधा को पेमेंट टर्मिनल तक बढ़ा रहा है, जिससे दुकानदार भी बिना इंटरनेट पेमेंट ले सकेंगे।
यूपीआई का बढ़ता दायरा
देश में यूपीआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। एनपीसीआई के आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 में अकेले यूपीआई से 22.72 अरब लेनदेन हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 28.92 लाख करोड़ रुपए रही। सरकार ने संसद को बताया है कि जून 2026 तक करीब 55.49 करोड़ यूजर यूपीआई से जुड़ चुके हैं।
मौजूदा सीमा से कितना अलग होगा नया फीचर
अभी सामान्य ऑफलाइन डिजिटल पेमेंट फ्रेमवर्क के तहत सीमा काफी कम है, जो 500 से 1000 रुपए के बीच रहती है। नया फीचर इस सीमा को बढ़ाकर 2000 रुपए तक कर सकता है। इससे रोजमर्रा की छोटी खरीदारी करना आसान हो जाएगा।
क्या है NFC टेक्नोलॉजी
NFC (Near Field Communication) एक ऐसी वायरलेस तकनीक है, जिससे बिना इंटरनेट और बिना QR कोड स्कैन किए सिर्फ फोन को POS टर्मिनल पर टैप करके पेमेंट किया जा सकता है।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर के UPI Lite वॉलेट में बैलेंस और स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी है। बिना PIN सर्टिफाइड किए पेमेंट तुरंत प्रोसेस हो जाता है। इससे यह ट्रेडिशनल मेथड्स से काफी तेज और आसान बनता है।
यह कैसे काम करेगा
- टैप करें: यूजर अपने NFC इनेबल्ड स्मार्टफोन को मर्चेंट की PoS मशीन पर टैप करेगा।
- डाटा सेव: बिना इंटरनेट के भी ट्रांजैक्शन की जानकारी डिवाइस में सुरक्षित सेव हो जाएगी।
- ऑटो-वेरिफिकेशन: जैसे ही फोन या PoS मशीन को दोबारा नेटवर्क मिलेगा, पेमेंट डाटा बैंक के पास चला जाएगा और वेरिफिकेशन पूरा होगा।
फायदे
- No-Network जोन में मददगार: हवाई जहाज, अंडरग्राउंड मेट्रो और दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क न होने पर भी भुगतान रुकेगा नहीं।
- कार्ड जैसी सुविधा: एनपीसीआई (NPCI) के इस कदम से अब यूपीआई यूजर्स को भी क्रेडिट/डेबिट कार्ड जैसी 'Tap to Pay' की सुविधा मिलेगी।
- ट्रांजैक्शन लिमिट: शुरुआती दौर में इस ऑफलाइन फीचर के तहत दो हजार तक का भुगतान किया जा सकेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे 149 टोल प्लाजा, गड़बड़ी पर लगेगी रोक
SIR पर घिरा चुनाव आयोग अब डिजिटल मोड में, ECINET से जनता तक सीधी पहुंच
पॉश सोसायटी बनी साइबर ठगों का अड्डा, अमेरिका-कनाडा तक किया डिजिटल अरेस्ट
31 दिसंबर से बदल जाएगा UPI, BHIM ऐप देगा PhonePe-Google Pay को टक्कर