अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता पर राहत, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर कोर्ट ने लगाई रोक

Siddhi Tamrakar | Jan 24, 2025, 08:51 IST
us-birthright-citizenship-court-blocks-trump-order
अमेरिका के एक फेडरल जज ने ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को असंवैधानिक बताते हुए रोक लगा दी, जिसमें अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता देने के अधिकार को समाप्त करने की बात कही गई थी।

अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता मिलने का अधिकार, जिसे "जन्मसिद्ध नागरिकता" (Birthright Citizenship) कहा जाता है, पर हाल ही में विवाद छिड़ा था। अमेरिकी फेडरल जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस आदेश पर रोक लगाई, जिसे उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में जारी किया था।



ट्रंप का कार्यकारी आदेश क्या था?

जज का फैसला: आदेश असंवैधानिक

अमेरिकी जिला न्यायाधीश जॉन कॉफनर ने इस आदेश को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आदेश संविधान के 14वें संशोधन का उल्लंघन करता है। 14वां संशोधन सभी व्यक्तियों को जन्म से नागरिकता का अधिकार देता है।



चार डेमोक्रेटिक राज्यों ने दी चुनौती

वाशिंगटन, एरिजोना, इलिनोइस और ओरेगन जैसे डेमोक्रेटिक-शासित राज्यों ने इस आदेश को कोर्ट में चुनौती दी। उनकी दलील थी कि यह आदेश न केवल संविधान के खिलाफ है, बल्कि अमेरिका की मूलभूत परंपराओं के विपरीत भी है।



आगे क्या होगा?

जज कॉफनर के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका लगा है। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक जा सकता है। फिलहाल अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता का अधिकार मिलता रहेगा।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • इंटरनेशनल न्यूज
  • अमेरिका
  • हिंदी न्यूज
  • Birthright Citizenship
  • US Citizenship Controversy