US UFO Secrets: क्या वाकई हमारे बीच हैं एलियंस? अमेरिका ने दुनिया को दिखाया सच
US UFO Secrets: अमेरिकी युद्ध विभाग (US War Department) ने एक बड़ा पब्लिक डेटाबेस लॉन्च किया है। इसे इतिहास का सबसे बड़ा UFO खुलासा माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपके सीधे आदेश पर यह काम हुआ है। इस खास प्रोग्राम का नाम PURSUE रखा गया है। इसके तहत सालों से छिपे सरकारी दस्तावेज अब सार्वजनिक हैं।
इंटरनेट चलाने वाला हर व्यक्ति अब इन्हें देख सकता है। पेंटागन अब यूएफओ के बारे में सब सच बता रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। आइए इस रिपोर्ट को डिटेल से जानें...
आपका नया डिजिटल पोर्टल
सरकार ने इन रहस्यों के लिए एक वेबसाइट बनाई है। इसका एड्रेस war.gov/UFO रखा गया है। पहले ऐसी जानकारी के लिए बड़ी परमिशन चाहिए होती थी, लेकिन अब आम जनता के लिए इसे आसान बना दिया गया है। इस पोर्टल पर रिलीज 01 को आसानी से देखा जाएगा।
ये कॉन्फिडेंटिअल डेटा को जनता तक पहुंचाने का पहला फेज है। इसमें 1940 के पुराने फुटेज भी शामिल किए गए हैं। साथ ही 2025 के हाई-डेफिनिशन वीडियो भी मौजूद हैं। अब सच जानने के लिए किसी मंजूरी की जरूरत नहीं।
फाइलों में आखिर क्या-क्या छिपा है
शुरुआती रिलीज में 400 से ज्यादा घटनाएं शामिल की गई हैं। इसमें कुल 160 से ज्यादा सीक्रेट फाइलें मौजूद हैं। लोग अब 28 डीक्लासिफाइड वीडियो खुद देख सकते हैं। साथ ही 14 हाई-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें भी जारी हुई हैं।
अपोलो मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की बातें भी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में मिस्टीरियस लाइट और चीजें देखी थीं। इंडो -पसिफिक रीजन के फाइटर जेट्स के वीडियो भी हैं। नौसेना के पायलटों ने अजीब चीजें रिकॉर्ड की थीं। अब ये सभी सबूत सबके सामने आ चुके हैं।
PURSUE क्या है
PURSUE (प्रेसिडेंशियल अनसीलिंग एंड रिपोर्टिंग सिस्टम फॉर यूएपी एनकाउंटर्स) अमेरिका का एक नया और रिवोल्यूशनरी प्रोग्राम है। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर शुरू किया गया है ताकि UFO और UAP (रहस्यमयी उड़ने वाली चीजें) से जुड़ी फाइलों को जनता के सामने लाया जा सके।
इस पहल का मेन ऑब्जेक्टिव गवर्नमेंट सीक्रेसी को खत्म करना और पारदर्शिता बढ़ाना है। इसके तहत war.gov/UFO नाम का एक डिजिटल पोर्टल बनाया गया है। इसमें सीक्रेट वीडियो और तस्वीरें शामिल हैं ताकि लोग खुद इनकी जांच कर सकें और एलियंस के एक्सिस्टेंस पर अपनी राय बना सकें।
NASA, FBI और पेंटागन का जॉइंट मिशन
ये कैंपेन सिर्फ एक विभाग तक सीमित नहीं है। इसमें NASA, FBI और व्हाईट हाउस भी शामिल हैं। नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर और एनर्जी विभाग भी साथ हैं। सभी बड़े संगठनों ने मिलकर ये जानकारियां जुटाई हैं। पहली बार इतने बड़े स्तर पर सब साथ आए हैं।
अमेरिकी प्रशासन अब पूरी ट्रांसपेरेंसी बरतने पर तुला है। उनका कहना है कि लोगों को सच्चाई जानने का हक है। इसीलिए ये पुराने एक्स-फाइल्स के रिकॉर्ड बाहर आए हैं। आने वाले हफ्तों में और भी फाइलें जारी होंगी।
खुद बनिए अब डिजिटल यूएफओ जासूस
सरकार ने कई मामलों को अनसुलझा घोषित किया है। पेंटागन चाहता है कि जनता भी इसकी जांच करे। कच्चे डेटा को जारी कर सामूहिक सहयोग मांगा गया है। नागरिक वैज्ञानिक अब इन घटनाओं पर रिसर्च कर सकते हैं।
रक्षा सचिव (Secretary of War) पीट हेगसेथ ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया। उनका लक्ष्य दुनिया (अंतरिक्ष यात्री) को सच खुद दिखाने का है। इसके लिए कोई लॉगइन या पेमेंट नहीं चाहिए। अब सच सिर्फ कुछ क्लिक की दूरी पर है। ये डेटाबेस दुनिया का सबसे बड़ा यूएफओ खजाना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
डिजिटल जनगणना : हर घर को मिलेगी यूनिक लोकेशन, अब पलक झपकते पहुँचेंगी इमरजेंसी सेवाएँ
दस साल में UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म
अपराधियों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंगल क्लिक में खुलेगा हर राज
क्या है RBI Digital Rupee और यूपीआई से कैसे अलग है ये? जानें फायदे