दस साल में UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
भारत का UPI दुनिया का नंबर वन डिजिटल पेमेंट सिस्टम बन गया है। 10 साल में UPI से 12,000 गुना ट्रांजेक्शन बढ़ गया है। पढ़िए देश की डिजिटल क्रांति की पूरी कहानी।
भारत में डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में क्रांति लाने वाले UPI (Unified Payments Interface) ने 10 साल पहले अपनी शुरुआत की थी। इसे भारतीय रिजर्व बैंक की देखरेख में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 11 अप्रैल 2016 को लॉन्च किया।
आज यह दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम बन चुका है। इस प्रणाली की शुरुआत ने न केवल भारत में डिजिटल लेन-देन को सरल बनाया, बल्कि इसे पूरी दुनिया के लिए एक रोल मॉडल बना दिया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और NPCI ने मिलकर 11 अप्रैल 2016 को एक नई क्रांति की नींव रखी थी। उस समय कई विरोधियों ने कहा था कि भारत जैसे देश में यह सिस्टम कभी नहीं चलेगा।
लोगों को लगता था कि गरीब और कम पढ़े-लिखे लोग मोबाइल से पैसे कैसे भेजेंगे? लेकिन मोदी सरकार के इस 'डिजिटल विजन' ने दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। आज यूपीआई भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी (Backbone) बन चुका है।
अगर हम सरकारी रिपोर्ट और वित्त मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। साल 2016-17 में जब यह शुरू हुआ था, तब महज 2 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे, लेकिन साल 2025-26 आते-आते यह संख्या बढ़कर 24,162 करोड़ के पार चली गई है। यानी ट्रांजेक्शन की संख्या में लगभग 12,000 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिर्फ संख्या ही नहीं, बल्कि पैसों के लेनदेन का मूल्य भी 7 हजार करोड़ से बढ़कर 314 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
आज भारत का यूपीआई सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सात समंदर पार भी अपनी धक जमा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने खुद माना है कि ट्रांजेक्शन के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है। अब आप फ्रांस के एफिल टावर के पास हों या सिंगापुर के बाजार में, आप अपने फोन से पेमेंट कर सकते हैं। यह दिखाता है कि भारत अब टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।
यूपीआई ने बैंकिंग को हर घर और हर गरीब तक पहुंचा दिया है। पहले बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब सब कुछ अंगूठे के एक क्लिक पर है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े शोरूम तक, हर जगह 'QR Code' ही असली राजा है। इसने न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है, बल्कि आम जनता का समय और पैसा दोनों बचाया है। यह सच में डिजिटल लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
महासमुंद में 1 करोड़ का गैस घोटाला: GPS ने खोला 90 टन गैस की कालाबाजारी का राज!
बरगी डैम क्रूज हादसा: रेस्क्यू में मिले 2 बच्चों के शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई
Iran-Israel War: ट्रम्प का बड़ा बयान: पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते, ईरानी ऑफर को ठुकराया
क्यों लड़ रहीं दीदी अपने जीवन की सबसे बड़ी जंग, जानिए क्या होने जा रहा है बंगाल चुनाव में
आज यह दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम बन चुका है। इस प्रणाली की शुरुआत ने न केवल भारत में डिजिटल लेन-देन को सरल बनाया, बल्कि इसे पूरी दुनिया के लिए एक रोल मॉडल बना दिया है।
भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बना
लोगों को लगता था कि गरीब और कम पढ़े-लिखे लोग मोबाइल से पैसे कैसे भेजेंगे? लेकिन मोदी सरकार के इस 'डिजिटल विजन' ने दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। आज यूपीआई भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी (Backbone) बन चुका है।
आंकड़ों की बाजीगरी: 12,000 गुना लंबी छलांग
ग्लोबल लीडर बना भारत: दुनिया भी मान रही है लोहा
आम आदमी की ताकत और वित्तीय समावेशन
यह खबरें भी पढ़ें...
महासमुंद में 1 करोड़ का गैस घोटाला: GPS ने खोला 90 टन गैस की कालाबाजारी का राज!
बरगी डैम क्रूज हादसा: रेस्क्यू में मिले 2 बच्चों के शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई
Iran-Israel War: ट्रम्प का बड़ा बयान: पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते, ईरानी ऑफर को ठुकराया
क्यों लड़ रहीं दीदी अपने जीवन की सबसे बड़ी जंग, जानिए क्या होने जा रहा है बंगाल चुनाव में
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari