अब वजन घटाना हुआ सस्ता, 75 फीसदी सस्ती हो गईं मोटापा कम करने वाली दवाएं

Kaushiki | Mar 21, 2026, 11:23 IST
weight loss drug
भारत में ओजेम्पिक का पेटेंट खत्म होने से वजन घटाने वाली दवाएं सस्ती हो जाएंगी। 42 कंपनियां अब जेनेरिक वर्जन लॉन्च करेंगी, जिससे मरीजों का खर्च काफी कम होगा।

Weight Loss Medicine: पूरी दुनिया में वजन घटाने के लिए फेमस मेडिसिन Ozempic का भारत में पेटेंट खत्म हो गया है। अब भारत की बड़ी दवा कंपनियां जैसे सन फार्मा और नैटको इसकी जेनेरिक कॉपी बनाएंगी। इससे दवाओं की कीमत में 75% तक की भारी गिरावट आने की उम्मीद है।



अभी तक जो डोज 10 हजार रुपए में मिलती थी, वो अब एक हजार 290 रुपए तक आ सकती है। एक्सपर्ट्स इसे इंडिया के लिए एक हिस्टोरिक मैजिक पिल मोमेंट बता रहे हैं। आइए इसके बारे में डिटेल से जानें...



Ozempic Injection for Weight Loss | Semaglutide Price in India


पांच हजार करोड़ का नया बिजनेस

सेमाग्लूटाइड बेस्ड मेडिसिन्स का पेटेंट खत्म होते ही भारतीय बाजार में होड़ मच गई है। आने वाले एक साल में जेनेरिक कंपनियों को पांच हजार करोड़ का फायदा होगा। करीब 42 घरेलू दवा निर्माता 50 से अधिक ब्रांड नामों के साथ बाजार में उतरेंगे।



जायडस लाइफसाइंसेस (Zydus Lifesciences) ने ल्यूपिन और टॉरेंट फार्मा के साथ हाथ मिलाया है। एरिस लाइफसाइंसेस ने भी नैटको फार्मा के साथ मार्केटिंग समझौता कर लिया है।



भारत का वेट लॉस मार्केट अब नौ हजार 330 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। सन फार्मा, नैटको, जायडस लाइफसाइंसेस, ल्यूपिन और टॉरेंट फार्मा जैसी 42 कंपनियां इस दौड़ में शामिल हैं। ये सभी कंपनियां अपने अलग-अलग ब्रांड नामों से दवाएं लॉन्च करेंगी।



What is Ozempic and How Does it Impact Blood Sugar? | OmegaQuant


दुनियाभर की नजरें अब भारतीय फार्मा कंपनियों पर

बता दें कि, भारत दुनिया का पहला ऐसा बड़ा देश बन गया है जहां जेनेरिक सेमाग्लूटाइड आएगा। कनाडा और चीन जैसे देशों में भी 2026 में पेटेंट खत्म होने वाला है।



दिल्ली हाईकोर्ट ने सन फार्मा और हैदराबाद की मेजर ग्लोबल फार्मास्युटिकल कंपनी डॉ. रेड्डीज को एक्सपोर्ट की अनुमति दी है। वे उन देशों में दवा बेच सकेंगे जहां पेटेंट लागू नहीं है।



अमेरिकी बाजार में यह जेनेरिक दवा 2032 से पहले उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में भारत को वैश्विक स्तर पर एक बड़ा मौका मिलने जा रहा है। भारतीय कंपनियां न सिर्फ दवा बल्कि हाई-टेक डिवाइस भी बना रही हैं।



इनोवेटिव डिवाइस पर फोकस

भारतीय कंपनियां अब सिंगल-यूज सिरिंज और पेन इंजेक्टर जैसे डिवाइस भी बना रही हैं। मरीज एक बार जिस डिवाइस का आदी हो जाता है, वो उसे नहीं बदलता। इसलिए कंपनियां डिलीवरी सिस्टम को बहुत ही आसान और एडवांस बना रही हैं।



इससे मरीजों को खुद से इंजेक्शन लेना बहुत आसान हो जाएगा। भारत की आबादी में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सस्ती दवाएं मिलने से अब मध्यम वर्ग के लोग भी बेहतर इलाज पा सकेंगे।



Ozempic: What Does It Do and How Do I Use It?


क्या है Ozempic

Ozempic असल में टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाई गई एक दवा है। इसका टेक्निकल नाम Semaglutide (सेमाग्लूटाइड) है। ये शरीर में जाकर एक खास हार्मोन (GLP-1) की नकल करती है।



ये हार्मोन दिमाग को संकेत देता है कि आपका पेट भर गया है। आपका खाना धीरे-धीरे पचता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटने लगता है।



Ozempic शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है

  • पाचन तंत्र की समस्या (Digestive Issues)
    इस दवा का सबसे आम साइड इफेक्ट पेट से जुड़ा है। इसे लेने से बहुत ज्यादा उल्टी, दस्त या कब्ज की शिकायत हो सकती है। ये खाने को पेट में ज्यादा देर तक रोकती है, इसलिए पेट हमेशा भारी और असहज महसूस होता है।
  • चेहरे पर बुढ़ापा या Ozempic Face
    तेजी से वजन घटने के कारण चेहरे की चर्बी एकदम गायब हो जाती है। इससे त्वचा लटक जाती है और इंसान अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखने लगता है। इसे मेडिकल की भाषा में ओजेम्पिक फेस कहा जाने लगा है।
  • पैनक्रियाटाइटिस का खतरा
    लंबे समय तक इस दवा के इस्तेमाल से अग्न्याशय (Pancreas) में गंभीर सूजन आ सकती है। ये एक दर्दनाक स्थिति है जिसमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है।
  • किडनी और गॉल ब्लैडर पर असर
    यह दवा (Weight Loss Medicine) शरीर में पानी की कमी कर सकती है, जिससे किडनी पर दबाव बढ़ता है। इसके अलावा, तेजी से वजन कम होने के कारण पित्त की पथरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • मांसपेशियों की हानि (Muscle Loss)
    Ozempic से सिर्फ चर्बी कम नहीं होती, बल्कि शरीर की जरूरी मांसपेशियां भी घटने लगती हैं। इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है।

जरूरी सलाह

बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा (weight loss drug)का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यह केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें गंभीर मेडिकल जरूरत है। खुद से इसे लेना जानलेवा हो सकता है।



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। वेट लॉस एक्सरसाइज



ये खबरें भी पढ़ें....



क्यों Gen Z से ज्यादा खुश हैं Baby Boomers? मेंटल हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा



जल्दबाजी में प्यार नहीं, अब Slow Love का है जमाना, जानें क्यों Gen Z है क्रेजी



Gen Z प्रोफेशनल को क्यों पसंद हैं लेजी गर्ल जॉब्स, जानें इसका रीजन



बिना झगड़े के कर लेते हैं सॉफ्ट ब्रेकअप ? जानिए Gen Z के बीच क्यों बढ़ रहा है नया ट्रेंड?



Tags:
  • weight loss
  • वेट लॉस एक्सरसाइज
  • वेट लॉस
  • ozempic
  • Weight Loss Medicine
  • weight loss drug