इनरवियर में 33 किलो सोना छिपाकर ले जा रहीं थीं महिलाएं, एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं

Aparajita Priyadarshini | Jun 11, 2024, 17:41 IST
woman hide 37kg gold underwear caught mumbai airport द सूत्र
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने महिला यात्री के पास 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी की ओर से मंगलवार को साझा की गई।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में दो विदेशी महिला नागरिकों के इनरवियर और सामान में छिपाया 19.15 करोड़ रुपए मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।



दो विदेशी महिला गिरफ्तार


मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में दो विदेशी महिला नागरिकों के पास से 19.15 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी की ओर से मंगलवार को साझा की गई। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अफ्रीकी देशों से आई दोनों महिला यात्रियों को संदेह के आधार पर तलाशी ली गई।



ये भी पढ़ें...



Indore suicide : बेटी ने लगाई फांसी , माता-पिता को क्यों हुई जेल, पढ़िए



दोनों मामलों में अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया गया सोना मिला। महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। मुंबई एयरपोर्ट सीमा विभाग ने 19.15 करोड़ रुपये कीमत का 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सीमा शुल्क अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्हें सोना किसने सप्लाई किया था और इसे मुंबई में किस तक पहुंचाया जाने वाला था।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



gold smuggling India gold smuggling case सोने की तस्करी





Tags:
  • सोने की तस्करी
  • gold smuggling India
  • gold smuggling case
  • मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
  • 32.79 किलोग्राम सोना जब्त