Indore suicide : बेटी ने लगाई फांसी , माता-पिता को क्यों हुई जेल, पढ़िए

Aparajita Priyadarshini | Jun 11, 2024, 16:57 IST
Share
Indore suicide news the sootr
Indore suicide news the sootr

बेटी ने सुसाइड नोट में लिखा था कि- 'सुसाइड करने का कारण मेरे माता-पिता हैं। इन्होंने मुझे पैदा तो कर लिया, लेकिन मुझे पाल नहीं पा रहे। मेरे माता-पिता से परेशान होकर मैं यह कदम उठा रही हूं।

इंदौर के महू कोतवाली थाना क्षेत्र में सुसाइड करने वाली 17 साल की बेटी के सुसाइड केस में पुलिस ने उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सुसाइड नोट में बेटी ने मौत का कारण अपने माता-पिता को बताया था। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।

नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा था कि- 'सुसाइड करने का कारण मेरे माता-पिता है जिन्होंने मुझे पैदा तो कर लिया लेकिन मुझे पाल नहीं पा रहे। रोज सुबह उठते-बैठते मुझे प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं गाली के सिवाय मुझसे कभी बात ही नहीं की। मेरे माता-पिता से परेशान होकर मैं यह कदम उठा रही हूं।'

ये भी पढ़ें...

राधा की जन्म स्थली बरसाना पर क्यों भिड़ गए प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद, मामला तू-तड़ाक तक पहुंचा, जानें पूरा मामला

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया था केस

महू के कोदरिया में सोहनी गिरी ने 23 मई को फांसी लगा ली थी। शाम 5.30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में फांसी लगाई गई है। परिवारवाले उसे अस्पताल लाए थे जहां मृत घोषित किया था।

कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल डोडियार ने बताया नाबालिग के कमरे की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर माता-पिता को आरोपी बना कर गिरफ्तार किया है। दोनों पर प्रताड़ित करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मंगलवार को पिता लोकेंद्र गिरी को जेल भेज दिया। एक दिन पहले मां रचना गिरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore suicide news
  • girl suicide
  • बेटी के फांसी लगाने पर माता-पिता को जेल
  • इंदौर नाबालिग आत्महत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा