युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, शादी के 4 साल में टूटा रिश्ता

Kaushiki | Mar 20, 2025, 15:33 IST
Divorce of Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया, साथ ही एलिमनी पर भी फैसला हुआ है।बता दें, चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक अब ऑफिशियल रूप से हो चुका है। खबरों के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया, साथ ही एलिमनी पर भी फैसला हुआ है। बता दें कि, चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी, लेकिन अब करीब 4 साल बाद दोनों अलग हो गए हैं। इन दोनों के तलाक का मामला बांद्रा की फैमिली कोर्ट में चल रहा था, जहां गुरुवार को इस पर फैसला सुनाया गया।



ये खबर भी पढ़ें... IPL 2025: घर बैठे बुक करें अपनी पसंदीदा टीम के मैच के टिकट



कोर्ट पहुंचे चहल और धनश्री

चहल अपने वकील के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचे थे और उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था। साथ ही हुडी पहनकर खुद को पूरी तरह से ढक रखा था। इसके कुछ समय बाद, धनश्री भी कोर्ट के बाहर नजर आईं और उनका चेहरा भी मास्क से ढका हुआ था।



एलिमनी पर फैसला

ये खबर भी पढ़ें... श्रद्धा कपूर और अरिजीत की धमाकेदार परफॉरमेंस से होगी IPL 2025 की शानदार शुरुआत



क्या था तलाक का कारण

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक का असली कारण अभी तक पब्लिक नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच काफी समय से दूरियां बढ़ रही थीं। चहल और धनश्री ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। चहल और धनश्री के बीच की पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।



वहीं, चहल ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि, वे धनश्री से डांस सीखना चाहते थे और इसी कारण उन्होंने धनश्री से बातचीत शुरू की थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और शादी का फैसला लिया। लेकिन अब यह रिश्ता खत्म हो गया है। हालांकि, चहल और धनश्री के तलाक के असली कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ महीनों पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चहल के सरनेम को हटा दिया था, जिसके बाद दोनों के तलाक की चर्चा शुरू हो गई थी।



चहल महवश के साथ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में नजर आए

पिछले कुछ महीनों से युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के अलग रहने की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन दोनों के बीच अनबन का कारण अब तक सामने नहीं आया है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में, चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते हुए नजर आए। दोनों एक साथ बैठे हुए थे और इस दौरान उनके साथ होने से तलाक की अटकलें और तेज हो गईं। इस फोटो के सामने आने के बाद, कई लोग चहल और महवश के रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे। इससे पहले भी, दोनों को एक साथ डिनर पर देखा गया था, जो मीडिया में सुर्खियों में रहा।



कौन हैं चहल और धनश्री

युजवेंद्र चहल: चहल भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। वह टीम इंडिया के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक हैं और आईपीएल में भी उनकी शानदार गेंदबाजी का योगदान है।



धनश्री वर्मा: धनश्री वर्मा एक प्रसिद्ध डांसर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। वह डांसिंग के अलावा अपनी फिटनेस और अन्य सोशल एक्टिविटीज के लिए भी जानी जाती हैं।



ये खबर भी पढ़ें... IPL 2025 का पूरा शेड्यूल जारी, RCB और KKR के बीच होगा धमाकेदार ओपनिंग मैच



thesootr links

Tags:
  • Sports News
  • entertainment news
  • युजवेंद्र चहल
  • Entertainment
  • sports news hindi
  • cricketer Yuzvendra Chahal
  • देश दुनिया न्यूज
  • धनश्री वर्मा