नकारात्मक ऊर्जा से बचना है, तो भूतड़ी अमावस्या पर घर में जरूर करें ये काम
Chaitra Amavasya 2026: हिंदू पंचांग में चैत्र अमावस्या का विशेष स्थान है, जिसे लोक परंपराओं में भूतड़ी अमावस्या भी कहा जाता है। साल 2026 में ये तिथि 18 और 19 मार्च को पड़ रही है। ये पितृ दोष शांति और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
मान्यता है कि इस दिन पितृ लोक के द्वार खुलते हैं। पूर्वज अपने वंशजों को आशीर्वाद देने धरती पर आते हैं। इस दिन स्नान, दान और तर्पण के माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
कब है चैत्र अमावस्या 2026
इसे भूतड़ी अमावस्या क्यों कहा जाता है
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन अदृश्य शक्तियां सक्रिय रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि पितृ लोक के द्वार खुल जाते हैं। पूर्वज अपने वंशजों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं। उनके साथ कुछ सूक्ष्म और नकारात्मक शक्तियां भी आ जाती हैं। इसलिए पुरानी परंपराओं में इसे भूतड़ी अमावस्या कहा जाने लगा। यह नाम नकारात्मक ऊर्जा से सावधान रहने का संकेत देता है।
पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, पितृ दोष दूर करने के लिए यह दिन सबसे उत्तम है।
- दोपहर में करीब 12 बजे पितरों के लिए धूप-ध्यान करें।
- कंडे की धूनी पर गुड़ और घी अर्पित करना चाहिए।
- हथेली में जल लेकर अंगूठे की ओर से तर्पण करें।
- ऐसा करने से पूर्वजों का आशीर्वाद परिवार को प्राप्त होता है।
- घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होने लगता है।
स्नान और दान का विशेष धार्मिक महत्व
- पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत फलदायी होता है।
- पानी में काले तिल डालकर स्नान करना भी शुभ है।
- स्नान के बाद जरूरतमंदों को अनाज और वस्त्र दान करें।
- काले तिल और जूतों का दान भी बहुत पुण्य देता है।
- मान्यता है कि दान से ग्रहों के दोष शांत होते हैं। यह परंपरा सदियों से हिंदू धर्म में चली आ रही है।
नकारात्मक ऊर्जा से बचाव कैसे करें
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,
- भूतड़ी अमावस्या पर मन को शांत और सात्विक रखना चाहिए।
- हनुमान चालीसा का पाठ करना इस दिन बहुत लाभकारी है।
- घर में लोबान या गुग्गल की धूप अवश्य जलाएं।
- इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह खत्म हो जाती है।
- भगवान शिव की पूजा और मंत्र जाप करना चाहिए।
- सात्विक भोजन करें और तामसिक चीजों से दूरी बनाएं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबरें भी पढ़ें...
72 साल बाद बना चैत्र नवरात्रि पर अमावस्या और प्रतिपदा का संयोग, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना
इस दिन लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, 6 मिनट तक अंधेरे में डूबेगी दुनिया
चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं
चैत्र नवरात्रि 2026 पर खरमास का साया, क्या रुकेंगे सभी मांगलिक कार्य