Grahan 2026: नए साल में कुल 4 ग्रहणों का बन रहा संयोग, जानें कौन सा ग्रहण भारत में दिखेगा?

Kaushiki | Nov 19, 2025, 13:45 IST
Grahan 2026
नए साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। इनमें से सिर्फ 3 मार्च 2026 का पहला चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखेगा। इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जबकि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में अदृश्य रहेंगे।

Grahan 2026: हिंदू धर्म में ग्रहण को एक विशेष घटना माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को बहुत खास समझा गया है। दरअसल ये एक खगोलीय घटना होती है, जिससे धरती प्रभावित होती है।



ज्योतिष मानते हैं कि ग्रहण तब होता है, जब राहु-केतु, सूर्य और चंद्रमा के साथ एक सीधी रेखा में आते हैं। राहु-केतु को चंद्रमा का छाया ग्रह भी कहा गया है। इस समय सूर्य और चंद्रमा पर बहुत कष्ट होते हैं।



इसी कारण ग्रहण के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मंदिरों के कपाट भी इस अवधि में बंद रखने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।



आपको बता दें कि नए साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में ग्रहण कब-कब लगेंगे।



ये खबर भी पढ़ें...



जानें क्यों पूरे विश्व में नहीं होती ब्रह्मा जी की पूजा, यहां है दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर



Solar Eclipse 2026 occurs on 12 august know where and how to watch all details


साल 2026 में सूर्य ग्रहण कब लगेंगे

ज्योतिषी सलोनी चौधरी और द्रिक पंचांग के मुताबक, साल 2026 में दो बड़े सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से एक ग्रहण बहुत ही अद्भुत होगा। सूर्य ग्रहण का असर,



पहला सूर्य ग्रहण 2026



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,



  • तिथि: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा।
  • प्रकार: यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।
  • समय: भारतीय समय के मुताबिक, यह दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा।
  • भारत में दृश्यता: यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
  • दृश्य स्थान: यह ग्रहण मुख्य रूप से जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजाम्बीक, मॉरीशस और अंटार्कटिका में दिखेगा।
Surya Grahan 2026: इस महीने में लगेगा नए साल का पहला ग्रहण, जानें किस त्योहार पर रहेगा इसका साया -


दूसरा सूर्य ग्रहण 2026



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,



  • तिथि: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा।
  • प्रकार: यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
  • समय: भारतीय समय के मुताबिक, यह रात 9 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगा।
  • भारत में सूर्य ग्रहण: यह भी भारत में नजर नहीं आएगा, जिससे सूतक काल का कोई महत्व नहीं होगा।
  • दृश्य स्थान: यह ग्रहण स्पेन, रूस, आर्कटिक, ग्रीनलैंड और आइसलैंड के हिस्सों में दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें...



नवंबर में कब है Vivah Panchami 2025, इस दिन पूजा करने से मिलेता सौभाग्य और दांपत्य सुख का वरदान



क्या चंद्र ग्रहण का भारत में दिखेगा अद्भुत नजारा? इन 3 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य wonderful vi


साल 2026 में चंद्र ग्रहण कब लगेंगे

ज्योतिषी सलोनी चौधरी और द्रिक पंचांग के मुताबक, साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। सबसे खास बात यह है कि इनमें से एक चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।



पहला चंद्र ग्रहण 2026



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,



  • तिथि: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण (साल का पहला चंद्र ग्रहण) 3 मार्च को लगेगा।
  • संयोग: यह दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि होगी और होली का पावन संयोग भी बन रहा है।
  • प्रकार: यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा।
  • समय: भारतीय समय के मुताबिक, शाम 6 बजकर 22 मिनट से आरंभ होगा।
  • अवधि: इस चंद्र ग्रहण की अवधि लगभग 1 घंटा 31 मिनट की होगी।
  • सूतक काल: चूंकि यह ग्रहण भारत में नजर आएगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
  • दृश्य स्थान: यह भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका में भी दिखाई देगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण 2026



ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक,



  • तिथि: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा।
  • भारत में चंद्र ग्रहण: यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
  • दृश्य स्थान: यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और अटलांटिक महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।
how to watch Lunar Eclipse on your smartphone - Chandra Grahan 2025: अपने फोन पर कब, कहां और कैसे द


नए साल 2026 में शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान भगवान की आराधना और जप करने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के बाद स्नान और दान करना बहुत पुण्यकारी होता है।



साल 2026 (Grahan 2026) में लगने वाले इन ग्रहणों का असर देश-दुनिया पर भी पड़ सकता है। हालांकि, जो ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे, उनका कोई धार्मिक महत्व या सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। फिर भी सावधानी रखना हमेशा अच्छा माना जाता है।



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। Latest Religious News



ये खबर भी पढ़ें...



भक्त के लिए जब भगवान शिव बन गए थे वकील, जानें आगर मालवा के इस मंदिर की रहस्यमयी कहानी



Som Pradosh Vrat में शिव जी की विशेष कृपा पाने के लिए जरूर करें ये काम, दूर होंगे चंद्रमा से जुड़े दोष



Tags:
  • सूर्य ग्रहण का असर
  • साल का पहला चंद्र ग्रहण
  • चंद्र ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण
  • भारत में सूर्य ग्रहण
  • भारत में चंद्र ग्रहण
  • Latest Religious News