बाल ब्रह्मचारी हनुमान जी को क्यों प्रिय है सिंदूर और चोला, जानें इसका आध्यात्मिक महत्व

Kaushiki | Jun 02, 2025, 16:14 IST
हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाने का महत्व
हनुमानजी को सिंदूर और चोला चढ़ाने की प्राचीन परंपरा मंगल और शनिवार के दिन विशेष फलदायक मानी जाती है। यह पूजा कुंडली के दोष कम कर जीवन में सुख-शांति और स्वास्थ्य लाभ देती है....

हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करना एक प्राचीन और धार्मिक परंपरा है। मंगल और शनिवार के दिन यह पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है।



मान्यता है कि मंगलवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाने से कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम होता है और स्वास्थ्य लाभ होता है। वहीं शनिवार को चढ़ाने पर शनि के दुष्प्रभाव जैसे साढ़ेसाती और ढैया कम होते हैं जिससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं। तो ऐसे में आइए जानें कैसे करें हनुमानजी की पूजा।



ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में देश के इकलौते हनुमानजी, जहां देवी रूप में होती है पूजा



Hanuman ji Rahasya: महर्षि वाल्मीकि ने नहीं, सर्वप्रथम हनुमान जी ने लिखी थी रामायण... रहस्यमयी रूप


हनुमान जी को चढ़ाए सिंदूर

सिंदूर और चोला चढ़ाने के नियम

मान्यता के मुताबिक हनुमान जी को सिंदूर और चोला ऐसे चढ़ाने चाहिए,



  • पूजा से पूर्व स्नान करें और लाल वस्त्र पहनें।
  • हनुमानजी की प्रतिमा को गंगाजल से अभिषेक करें।
  • सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर या देसी घी लगाकर प्रतिमा पर सिंदूर लगाएं।
  • चोला चढ़ाने के बाद धूप, दीप जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • पूजा के अंत में बेसन या बूंदी के लड्डू भोग लगाएं और दक्षिणा अर्पित करें।
  • माथे पर हनुमानजी के चरणों से थोड़ा सिंदूर लेकर लगाना भी शुभ माना जाता है।
  • मंत्र जाप करें
    सिन्दूरं रक्तवर्णं च सिन्दूरतिलकप्रिये।
    भक्तयां दत्तं मया देव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम।।

सिंदूर चढ़ाने का महत्व

हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाने का विशेष महत्व है। सिंदूर मुख्य रूप से दो रंगों में मिलता है—लाल और नारंगी। हिंदू संस्कृति में लाल सिंदूर सुहाग का प्रतीक होता है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने माथे पर लगाती हैं। वहीं, नारंगी सिंदूर समर्पण और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।



हनुमान जी में भगवान श्रीराम के प्रति गहरा समर्पण देखने को मिलता है, इसलिए उन पर नारंगी सिंदूर अर्पित किया जाता है। धार्मिक विश्वास के मुताबिक, हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाने से जीवन की सभी कठिनाइयां दूर होती हैं और संकटमोचन हनुमान भक्तों के संकट हर लेते हैं।



ये खबर भी पढ़ें....



शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती पर ऐसे करें उनकी पूजा



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



ज्येष्ठ माह की शुरुआत | हनुमान जी का दिन | हनुमान जी की कृपा | hanuman ji | Ramayana | Sindoor | धर्म ज्योतिष न्यूज



Tags:
  • Ramayana
  • रामायण
  • हनुमान जी का दिन
  • hanuman ji
  • हनुमान जी
  • Sindoor
  • हनुमान जी की कृपा
  • धर्म ज्योतिष न्यूज