आज का राशिफल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, वृश्चिक-मिथुन रहें सावधान

Anjali Dwivedi | Oct 03, 2025, 06:00 IST
rashiphal
ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

BHOPAL: हर किसी के जीवन में तारे-सितारों का अहम रोल होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की राशिफल प्राप्ति होती है।



ग्रहों की चाल से ही डेली (horoscope) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो वहीं कुछ राशि वालों धर्म-ज्योतिषके मुताबिक सावधान रहने की आवश्यकता है। पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं, 3 अक्टूबर का राशिफल।



आज का राशिफल

1. मेष (Aries) ♈



आज का दिन सफलता और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। घर-परिवार में आपके कार्यों की सराहना मिलेगी और मान-सम्मान में इज़ाफ़ा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।



शुभ अंक: 7



शुभ रंग: नारंगी



क्या करें: अपनी योजनाओं पर दृढ़ता से काम करें।



क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।



क्या खाएं: खट्टे फल (जैसे संतरा)।



आज का टोटका: सूर्य देव को जल अर्पित करें।



2. वृषभ (Taurus) ♉



आज का दिन आर्थिक नजरिए से बेहतर रहेगा। अचानक धन लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग: सफेद



क्या करें: अपनी बचत पर ध्यान दें और निवेश के बारे में सोचें।



क्या न करें: वाद-विवाद से बचें और कड़वा बोलने से परहेज करें।



क्या खाएं: दही या दूध से बनी चीज़ें।



आज का टोटका: माता लक्ष्मी की पूजा करें।



3. मिथुन (Gemini) ♊



आज का दिन मिला-जुला रहने वाला होगा। कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन अनावश्यक चीज़ों पर धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: पीला



क्या करें: अपने बजट को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करें।



क्या न करें: ऐसे कामों में समय बर्बाद न करें जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है।



क्या खाएं: हरी सब्ज़ियां।



आज का टोटका: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।



4. कर्क (Cancer) ♋



आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी सोच से लाभ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलकर व्यवसाय में फायदा होगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें।



शुभ अंक: 2



शुभ रंग: क्रीम



क्या करें: सिरदर्द या बदन दर्द की समस्या होने पर तुरंत आराम करें।



क्या न करें: परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद को बढ़ने न दें।



क्या खाएं: चावल और खीर।



आज का टोटका: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।



5. सिंह (Leo) ♌



आज आपके मन में कोई जबरदस्त योजना चल सकती है, जिसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। भाइयों और दोस्तों की मदद से दिन बन जाएगा। बुराई से बचेंगे तो कारोबार में लाभ मिलेगा।



शुभ अंक: 1



शुभ रंग: गहरा लाल



क्या करें: अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखें।



क्या न करें: दूसरों की बुराई या निंदा करने से बचें।



क्या खाएं: गेहूं से बनी चीज़ें।



आज का टोटका: हनुमान चालीसा का पाठ करें।



6. कन्या (Virgo) ♍



आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा है। अपनों का साथ आपका आत्मबल बढ़ाएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: हरा



क्या करें: किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।



क्या न करें: सेहत को लेकर लापरवाह न रहें, बाहर के खाने से बचें।



क्या खाएं: मूंग दाल।



आज का टोटका: गाय को हरा चारा खिलाएं।



7. तुला (Libra) ♎



आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी छवि निखरेगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।



शुभ अंक: 8



शुभ रंग: गुलाबी



क्या करें: अपने कामों से अपनी सामाजिक छवि को और निखारें।



क्या न करें: बिजनेस में किसी पर आँख बंद करके भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है।



क्या खाएं: पनीर या दूध से बनी मिठाई।



आज का टोटका: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।



8. वृश्चिक (Scorpio) ♏



आज आपको संतान के करियर से जुड़ा अहम फैसला लेना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। मतभेद कानूनी विवाद में बदल सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।



शुभ अंक: 9



शुभ रंग: मैरून



क्या करें: खानपान पर विशेष ध्यान दें और सेहत का ख्याल रखें।



क्या न करें: जोखिम भरी योजनाओं में निवेश करने से बचें।



क्या खाएं: गुड़।



आज का टोटका: अपने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।



9. धनु (Sagittarius) ♐



आज आप अपनी योग्यता से सफलता अर्जित करेंगे। ज़िन्दगी के नए रास्ते खुलेंगे। बिज़नेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: हल्का पीला



क्या करें: अंदर से खुद को मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करें।



क्या न करें: खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, अनावश्यक खर्च से बचें।



क्या खाएं: केला या पीली मिठाई।



आज का टोटका: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।



10. मकर (Capricorn) ♑



आज पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं, बड़ों से सलाह लें। आय अच्छी होगी पर खर्चे परेशान करेंगे। विदेश शिक्षा का अवसर मिल सकता है।



शुभ अंक: 8



शुभ रंग: नीला



क्या करें: अनुभवी और बड़े-बुजुर्गों की सलाह से काम करें।



क्या न करें: किसी भी विवाद को कानूनी रूप देने की जल्दी न करें।



क्या खाएं: तिल से बनी चीज़ें।



आज का टोटका: शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।



11. कुंभ (Aquarius) ♒



आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नई नौकरी के योग बन सकते हैं। कामों में बदलाव से भविष्य में लाभ होगा।



शुभ अंक: 4



शुभ रंग: आसमानी



क्या करें: अपनी अतिरिक्त ऊर्जा से काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें।



क्या न करें: किसी बाहरी व्यक्ति से विवाद में न पड़ें।



क्या खाएं: चना या बेसन से बनी चीज़ें।



आज का टोटका: गरीब को वस्त्र दान करें।



12. मीन (Pisces) ♓



आज आपके विरोधी हार मानेंगे और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आपको खुशी मिलेगी। सेहत का खास ध्यान रखना होगा।



शुभ अंक: 2



शुभ रंग: सुनहरा



क्या करें: परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं।



क्या न करें: सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें।



क्या खाएं: मिश्री।



आज का टोटका: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।



आज का पंचांग

तिथि



शुक्ल पक्ष एकादशी - Oct 02 07:11 PM – Oct 03 06:33 PM


शुक्ल पक्ष द्वादशी - Oct 03 06:33 PM – Oct 04 05:09 PM



नक्षत्र



श्रवण - Oct 02 09:13 AM – Oct 03 09:34 AM


धनिष्ठा - Oct 03 09:34 AM – Oct 04 09:09 AM



सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:23 AM


सूर्यास्त - 6:08 PM


चन्द्रोदय - Oct 03 3:44 PM


चन्द्रास्त - Oct 04 3:11 AM



अशुभ काल



राहू - 10:47 AM – 12:15 PM


यम गण्ड - 3:12 PM – 4:40 PM


कुलिक - 7:51 AM – 9:19 AM


दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM, 12:39 PM – 01:26 PM


वर्ज्यम् - 01:30 PM – 03:04 PM



शुभ काल



अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM – 12:39 PM


अमृत काल - 10:55 PM – 12:29 AM


ब्रह्म मुहूर्त - 04:47 AM – 05:35 AM



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



ये खबरें भी पढ़ें...



Sharad Purnima 2025: 6 अक्टूबर को चंद्रमा बरसाएगा अमृत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 16 कलाओं का रहस्य



Karwa Chauth 2025: कब है सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ? जानें कथा, पूजा विधि और चंद्र दर्शन का समय



विजयादशमी पर सिंदूर खेला क्यों है खास, जानें 400 साल पुरानी इस रस्म का महत्व और मां की विदाई की अनूठी परंपरा



October vrat tyohar 2025: दीपावली, छठ पूजा, करवा चौथ, यहां देखें अक्टूबर 2025 के सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट





Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • धर्म-ज्योतिष