आज का राशिफल: मां महागौरी की कृपा से वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, तो इनके सेहत में होगा सुधार

Kaushiki | Sept 30, 2025, 06:00 IST
horoscope-tuesday-september-30-2025-know-your-zodiac-signs
ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

आज का राशिफल, BHOPAL: हर किसी के जीवन में तारे-सितारों का अहम रोल होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की राशिफल प्राप्ति होती है।



ग्रहों की चाल से ही डेली (horoscope) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।



आज का राशिफल

♈ मेष (Aries):



आपकी बातों से लोग आकर्षित होंगे और रुके हुए काम बनेंगे। कोई बड़ा काम करने की योजना बन सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें। व्यापार में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग:केसरिया



क्या करें: अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान दें।



क्या न करें: गुस्से से बचें।



आज का टोटका: मां दुर्गा को पेठे का भोग लगाएं।



♉ वृषभ (Taurus):



आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपनी राय खुलकर सामने रखने की कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें, मन अशांत रह सकता है।



शुभ अंक: 2



शुभ रंग: सफेद



क्या करें: अपनी राय स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।



क्या न करें: यात्राओं को टालना बेहतर होगा।



आज का टोटका: मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं।



♊ मिथुन (Gemini):



आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। आपको पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपकी मजबूत छवि आपके पक्ष में काम करेगी। अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: हरा



क्या करें: वरिष्ठ लोगों का सहयोग लें।



क्या न करें: अनावश्यक खर्च करने से बचें।



आज का टोटका: देवी मां को मिश्री का भोग अर्पित करें।



♋ कर्क (Cancer):



आज आप अच्छा प्रभाव बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन अपनी हिम्मत और लगन से आप उन पर विजय प्राप्त करेंगे। परिवार में मतभेद की संभावना है, धैर्य से काम लें।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: क्रीम



क्या करें: धैर्य और हिम्मत से काम लें।



क्या न करें: इगो (अहंकार) को अपने ऊपर हावी न होने दें।



आज का टोटका: माँ दुर्गा चालीसा का पाठ करें।



♌ सिंह (Leo):



आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी लगन आपको जीत दिलाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा।



शुभ अंक: 1



शुभ रंग: गहरा लाल



क्या करें: अपनी सेहत पर ध्यान दें।



क्या न करें: किसी भी काम में लापरवाही न करें।



आज का टोटका: देवी मां को लाल वस्त्र अर्पित करें।



♍ कन्या (Virgo):



आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए नए सौदे लाभकारी रहेंगे। किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।



शुभ अंक: 7



शुभ रंग: पीला



क्या करें: नए लाभकारी सौदों पर ध्यान दें।



क्या न करें: जोखिम भरे काम से बचें।



आज का टोटका: मां महागौरी को फल अर्पित करें।



♎ तुला (Libra):



आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और आर्थिक मामलों में लाभ होगा। हालांकि, खर्च भी अधिक हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।



शुभ अंक: 9



शुभ रंग: आसमानी



क्या करें: आय और व्यय में संतुलन बनाएं।



क्या न करें: अपने प्रयासों को नज़रअंदाज़ न करें।



आज का टोटका: घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं।



♏ वृश्चिक (Scorpio):



आज आपके लिए नए अवसर सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में मनमुटाव हो सकता है, धैर्य रखें।



शुभ अंक: 4



शुभ रंग: नारंगी



क्या करें: नए अवसरों का लाभ उठाएं।



क्या न करें: परिवार में किसी भी बात पर गुस्सा न करें।



आज का टोटका: मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं।



♐ धनु (Sagittarius):



आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। दोपहर के बाद का समय अधिक शुभ है।



शुभ अंक: 8



शुभ रंग: सुनहरा



क्या करें: बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग लें।



क्या न करें: अपने प्यार भरे रिश्ते में इगो को न आने दें।



आज का टोटका: मां दुर्गा को पीले फूल अर्पित करें।



♑ मकर (Capricorn):



विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आज किसी काम में लापरवाही करने से बचें। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है, सावधान रहें।



शुभ अंक: 5



शुभ रंग: गहरा नीला



क्या करें: सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



क्या न करें: किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें।



आज का टोटका: देवी मंदिर में नारियल चढ़ाएं।



♒ कुंभ (Aquarius):



आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। छुटपुट लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।



शुभ अंक: 3



शुभ रंग: बैंगनी



क्या करें: अपनी आय-व्यय पर नियंत्रण रखें।



क्या न करें: किसी भी काम में आलस्य न करें।



आज का टोटका: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।



♓ मीन (Pisces):



आज आर्थिक मामलों में लाभ होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में नए आयाम जुड़ेंगे। ग्रहों का परिवर्तन आपको धर्म की तरफ प्रसरित करता दिखाई दे रहा है। अपने मनोमस्तिष्क को भ्रमित होने से बचाएं।



शुभ अंक: 6



शुभ रंग: गुलाबी



क्या करें: धर्म में अपनी आस्था बनाए रखें।



क्या न करें: मन को भ्रमित करने वाली बातों पर ध्यान न दें।



आज का टोटका: मां महागौरी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।



आज का पंचांग

तिथि



शुक्ल पक्ष अष्टमी - Sep 29 04:32 PM – Sep 30 06:06 PM


शुक्ल पक्ष नवमी - Sep 30 06:06 PM – Oct 01 07:01 PM



नक्षत्र



पूर्वाषाढ़ा - Sep 30 06:17 AM – Oct 01 08:06 AM



सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:22 AM


सूर्यास्त - 6:11 PM


चन्द्रोदय - Sep 30 1:32 PM


चन्द्रास्त - Oct 01 12:12 AM



अशुभ काल



राहू - 3:14 PM – 4:42 PM


यम गण्ड - 9:19 AM – 10:48 AM


कुलिक - 12:16 PM – 1:45 PM


दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:31 AM, 11:03 PM – 11:52 PM


वर्ज्यम् - 04:36 PM – 06:19 PM



शुभ काल



अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM – 12:40 PM


अमृत काल - 02:55 AM – 04:38 AM


ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 AM – 05:34 AM



ये खबर भी पढ़ें...



नवरात्रि पर क्यों बढ़ जाता है मां कामाख्या मंदिर का महत्व, मां के दर्शन मात्र से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं



दिवाली 2025: क्यों 20 और 21 अक्टूबर को लेकर है असमंजस, नोट करें लक्ष्मी पूजा का श्रेष्ठ दिन



1 अक्टूबर को बन रहे दो बड़े शुभ योग, जानिए मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि और कन्या पूजन का सही समय



महाअष्टमी 2025 पर शिववास योग और शोभन योग का महासंयोग, माता की पूजा से मिलेगा दोगुना लाभ



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • आज का राशिफल
  • आज का पंचांग