मकर संक्रांति से बसंत पंचमी तक, जानें जनवरी 2026 व्रत त्योहार लिस्ट
साल 2026 का पहला महीना
|
January 2026 Festival List: नए साल 2026 की शुरुआत आस्था और पवित्र परंपराओं के साथ होने वाली है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जनवरी का महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा है।
इस महीने में सूर्य देव उत्तरायण होंगे। साथ ही माघ का महीना शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, माघ मास में गंगा स्नान और दान करने का विशेष फल प्राप्त होता है।
इस माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है। मकर संक्रांति और बसंत पंचमी जैसे पर्व इस महीने की शोभा बढ़ाएंगे। आइए जानें जनवरी 2026 के मुख्य व्रत और त्योहारों के बारे में...
जनवरी 2026 के व्रत और त्योहार
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जनवरी के महीने में कई महत्वपूर्ण धार्मिक तिथियां और उत्सव आने वाले हैं:
- 1 जनवरी (गुरु प्रदोष व्रत): साल के पहले दिन महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
- 3 जनवरी (पौष पूर्णिमा): इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य मिलता है।
- 4 जनवरी (माघ प्रारम्भ): आज से पवित्र माघ महीने की शुरुआत होगी, माघ मेला जो जप-तप के लिए उत्तम है।
- 6 जनवरी (सकट चौथ): संतान की सुख-समृद्धि के लिए माताएं भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी।
- 12 जनवरी (राष्ट्रीय युवा दिवस): स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में युवा दिवस के रूप में मनाते हैं।
- 13 जनवरी (लोहड़ी): नई फसल के आगमन पर अग्नि देव की पूजा कर खुशियां मनाई जाती हैं।
- 14 जनवरी (मकर संक्रांति): सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और खिचड़ी दान की परंपरा निभाई जाएगी।
- 14 जनवरी (षटतिला एकादशी): भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तिल के छह रूपों का दान किया जाएगा।
- 16 जनवरी (मासिक शिवरात्रि): शिव-शक्ति की कृपा पाने के लिए भक्त आज व्रत रखकर महादेव का पूजन करेंगे।
- 18 जनवरी (मौनी अमावस्या): पितरों की शांति और मौन रहकर संगम में स्नान करने का यह बहुत बड़ा दिन है।
- 19 जनवरी (माघ नवरात्रि): आज से गुप्त नवरात्रि शुरू होगी, जिसमें नौ देवियों की विशेष साधना की जाती है।
- 22 जनवरी (रामलला प्रतिष्ठा दिवस): अयोध्या में प्रभु राम के विराजने की खुशी में यह पावन दिवस मनाया जाएगा।
- 23 जनवरी (बसंत पंचमी): बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा होगी और बसंत ऋतु का स्वागत किया जाएगा।
- 25 जनवरी (रथ सप्तमी): इसे सूर्य जयंती भी कहते हैं, आज सूर्य देव को अर्घ्य देने से आरोग्य मिलता है।
- 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): भारत का राष्ट्रीय पर्व, इस दिन देश की एकता और संविधान का सम्मान होता है।
- 29 जनवरी (जया एकादशी): इस पवित्र व्रत को रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष मिलता है।
- 30 जनवरी (प्रदोष व्रत): जनवरी महीने का अंतिम व्रत भगवान शिव की भक्ति और कृपा पाने का दिन है।
जनवरी में ग्रहों का गोचर और प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जनवरी 2026 में ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव होने वाले हैं।
- 13 जनवरी (शुक्र का गोचर): वैभव और सुख के कारक शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
- 14 जनवरी (सूर्य का गोचर): सूर्य देव मकर राशि में आकर उत्तरायण होंगे, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।
- 16 जनवरी (मंगल का गोचर): ऊर्जा और साहस के प्रतीक मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचरसे लोगों के आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
- 17 जनवरी (बुध का गोचर): बुद्धि के देवता बुध ग्रह मकर राशि में आएंगे, जिससे व्यापार और संवाद के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...2026 के स्वामी हैं सूर्य, जानें सूर्य के साल में क्या करें और किन गलतियों से बचें
स्नान-दान और पुण्य का महीना
धार्मिक दृष्टि (New Year 2026)से जनवरी का महीना दान-पुण्य के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस पूरे माह में ठंडे जल में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। खिचड़ी, तिल, गुड़ और ऊनी कपड़ों का दान करना बहुत शुभ है।
श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार तीर्थ स्थलों की यात्रा भी करते हैं। पंचांग के अनुसार यह महीना नई शुरुआत के लिए बहुत शुभ है। भगवान की आराधना से इस महीने सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये खबर भी पढ़ें...जानिए सूर्य के रथ में सातों घोड़े के नाम और हमारे जीवन पर इसका असर