केदारनाथ हेली सेवा 2026 की बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, जानें क्या है नियम
Kedarnath Heli Service 2026: बाबा केदारनाथ के दर्शन की राह देख रहे भक्तों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 15 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे से शुरु हो गई है।
अब श्रद्धालु घर बैठे आसानी से अपने लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकते हैं। ये सेवा उन लोगों के लिए है जो पैदल नहीं चल सकते। हर साल लाखों भक्त इस सुविधा का लाभ उठाकर बाबा के दर्शन करते हैं। इस बार भी भारी भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।
बुकिंग के समय का रखें खास ध्यान
हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार (15 अप्रैल) शाम 6 बजे से शुरू हो चुकी है। ध्यान रहे कि टिकट केवल ऑफिसियल IRCTC हेली यात्रा पोर्टल पर मिलेंगे। भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर लॉगिन कर लें। शाम को पोर्टल पर ट्रैफिक बहुत अधिक रहने की संभावना बनी रहेगी।
आप अपनी यात्रा की तारीख पहले से ही तय करके जरूर रखें। देरी होने पर टिकट मिलना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि सीटें सीमित हैं। ये बुकिंग 15 जून तक की यात्रा के लिए उपलब्ध रहने वाली है।
इन हेलिपैडों से उड़ेंगे बाबा के द्वार तक विमान
सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मुख्य हेलिपैड चुने हैं। गुप्तकाशी से सीधी उड़ान भक्तों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है। फाटा हेलिपैड भी यात्रियों के लिए एक बहुत बढ़िया विकल्प साबित होता है।
वहीं सिरसी हेलिपैड से भी हेलीकॉप्टर सेवा (केदारनाथ मंदिर)का संचालन किया जाना तय है। आप अपनी सुविधा और बजट के मुताबिक हेलिपैड का चुनाव कर सकते हैं। गुप्तकाशी से किराया फाटा और सिरसी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हो सकता है। सभी हेलिपैड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम शासन द्वारा किए गए हैं।
टिकट के नाम पर ठगी करने वालों से बचें
चारधाम यात्रा मेंहेली टिकट बुकिंग के दौरान हर साल साइबर ठगी के मामले बढ़ते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें।
किसी भी अनजान एजेंट या सोशल मीडिया लिंक से भुगतान कभी न करें। कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए टिकट नहीं बेच सकता है।
अपनी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। केवल IRCTC के सुरक्षित प्लेटफॉर्म का यूज करना ही सबसे बेहतर रास्ता है। अगर कोई ज्यादा पैसों की मांग करे तो तुरंत पुलिस को बताएं।
बुकिंग से पहले कर लें ये जरूरी तैयारियां
- बुकिंग शुरू होने से पहले अपने पास वैध पहचान पत्र जरूर रखें।
- आधार कार्ड या पहचान पत्र की जानकारी फॉर्म भरते समय जरूरी होगी।
- सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन बहुत तेज और स्थिर काम करे।
- धीमी इंटरनेट स्पीड की वजह से पेमेंट फेल होने का डर रहता है।
- पोर्टल खुलने से 10 मिनट पहले ही वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर लें।
- बुकिंग कंफर्म होते ही उसका प्रिंट आउट या डिजिटल कॉपी संभाल लें।
- बाबा केदारनाथ की यात्रा के लिए आपका रजिस्ट्रेशन भी जरूरी होना चाहिए।
महत्वपूर्ण जानकारी
- सिरसी (Sersi) - केदारनाथ - सिरसी: लगभग 6 हजार रुपए - 7 हजार रुपए।
- फाटा (Phata) - केदारनाथ - फाटा: लगभग 7 हजार रुपए - 10 हजार रुपए ।
- गुप्तकाशी (Guptkashi) - केदारनाथ - गुप्तकाशी: लगभग 85 सौ रुपए - 12 हजार 762 रुपए।
- बुकिंग पोर्टल: केवल आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in का यूज करें।
- जरूरी दस्तावेज: टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड और यात्रा रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- यात्रा समय: बुकिंग यात्रा की तारीख से 15 से 6 दिन पहले की जा सकती है।
- सावधानी: फर्जी वेबसाइटों से बचें। किसी भी निजी एजेंट को पैसे न दें।
ये खबरें भी पढ़ें....
प्रकृति की गोद में बसा देवी का मंदिर, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, नौ दिन, नौ देवियां
पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे
घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कपूर आरती के साथ शामिल करें ये चीज, नेगेटिव एनर्जी रहेगी दूर