पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे

Kaushiki | Jan 09, 2026, 15:19 IST
Share
Camphor scientific benefit
Camphor scientific benefit

कपूर न केवल पूजा की शुद्धि करता है बल्कि वैज्ञानिक रूप से वातावरण को बैक्टीरिया मुक्त कर तनाव कम करने में भी सहायक होता है। इसका धुआं मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है।

Latest Religious News: हमारे घरों में सदियों से पूजा में कपूर जलाने की परंपरा चली आ रही है। ये परंपरा केवल धार्मिक विश्वास तक सीमित नहीं है। मॉडर्न साइंस के मुताबिक, कपूर का जलना हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभकारी है।

हमारे पूर्वजों ने बड़ी ही चतुराई से स्वास्थ्य और धर्म को एक साथ जोड़ दिया था। कपूर का औषधीय गुण वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही मन को शांति देता है। ऐसे में ये आर्टिकल कपूर के इसी साइंटिफिक और स्पिरिचुअल पहलू को विस्तार से उजागर करता है।

जानें-कपूर का महत्व, औषधि के रूप में ऐसे करें प्रयोग - benefits and  significance of camphor tpra - AajTak
जानें-कपूर का महत्व, औषधि के रूप में ऐसे करें प्रयोग - benefits and significance of camphor tpra - AajTak

सनातन धर्म और विज्ञान

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी दादी-नानी पूजा में कपूर और धूप जलाने पर इतना जोर क्यों देती थीं? असल में सनातन धर्म और विज्ञान एक-दूसरे के दुश्मन नहीं, बल्कि बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

जहां साइंस लैब्स में प्रयोग करके सच ढूंढता है, वहीं हमारा सनातन धर्म हजारों सालों के अनुभव से हमें सही रास्ता दिखाता है। कपूर जलाना केवल एक रिवाज नहीं, बल्कि कम्युनिटी हेल्थ को बेहतर रखने का एक प्राचीन देसी नुस्खा है।

हमारे पूर्वजों ने स्वच्छता और मेन्टल पीस को धर्म से जोड़ दिया ताकि हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकें। आज की मॉडर्न साइंस भी मानती है कि कपूर का धुआं हवा को शुद्ध करता है और स्ट्रेस कम करता है।

ये खबर भी पढ़ें...पोंगल से खिचड़ी तक, जानें भारत में मकर संक्रांति मनाने के तरीके

kapoor removes the negative energy of the house and increases wealth and  wealth according to astrology-एक कपूर का उपाय आपका चमका सकता है भाग्य,  राहु-केतु दोष से मुक्ति के साथ आर्थिक तंगी
kapoor removes the negative energy of the house and increases wealth and wealth according to astrology-एक कपूर का उपाय आपका चमका सकता है भाग्य, राहु-केतु दोष से मुक्ति के साथ आर्थिक तंगी

कपूर की सुगंध से मस्तिष्क का गहरा संबंध

न्यूरोसाइंस के मुताबिक, सुगंध का हमारे मस्तिष्क के लिम्बिक सिस्टम से बहुत सीधा संबंध होता है। ये सिस्टम हमारी भावनाओं, स्मृति और मानसिक तनाव को पूरी तरह नियंत्रित करता है।

कपूर की भीनी खुशबू तनाव को कम करने और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद करती है। योग और ध्यान के समय कपूर का उपयोग मन को स्थिर करने में सहायक होता है।

यह मस्तिष्क की नसों को सुकून देकर चिंता और मानसिक थकान को दूर भगाता है। एक छोटी सी कपूर की टिकिया हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होती है।

ये खबर भी पढ़ें...मकर संक्रांति के बाद बनेगा रूचक महापुरुष राजयोग, चमकेगा इन राशियों का भाग्य

कपूर के ये पांच घरेलू इस्तेमाल के तरीके और फायदे नहीं जानते होंगे आप! kapur  ke fayde in hindi Amazing benefits of camphor in hindi, लाइफस्टाइल -  Hindustan
कपूर के ये पांच घरेलू इस्तेमाल के तरीके और फायदे नहीं जानते होंगे आप! kapur ke fayde in hindi Amazing benefits of camphor in hindi, लाइफस्टाइल - Hindustan

कपूर का धुआं: एक प्राकृतिक रोगाणुनाशक

कपूर जलाने से निकलने वाला धुआं हवा में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। शोध बताते हैं कि यह छोटे वायरस और कीटाणुओं को मारने में बहुत प्रभावी होता है। जिन स्थानों पर हवा का संचार कम होता है, वहां कपूर जलाना बेहद फायदेमंद है।

ये वातावरण को इन्फेक्शन फ्री बनाता है। मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकता है। इसकी गंध से घर के हानिकारक कीट-पतंगे और मच्छर भी आसानी से दूर भागते हैं। इस तरह से कपूर एक प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर की तरह हमारे घर में काम करता है।

ये खबर भी पढ़ें...23 साल बाद मकर संक्रांति 2026 पर बना एकादशी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Edible camphor health benefits how to include in diet in hindi | खाने वाले  कपूर (भीमसेनी कपूर) से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, डायटीशियन से  जानें इनके बारे में |
Edible camphor health benefits how to include in diet in hindi | खाने वाले कपूर (भीमसेनी कपूर) से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, डायटीशियन से जानें इनके बारे में |

कपूर के अन्य लाभ

कपूर (Camphor)का उपयोग केवल हवा शुद्ध करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके त्वचा और शारीरिक लाभ भी अद्भुत हैं। नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से त्वचा की खुजली और फंगल इन्फेक्शन में तुरंत आराम मिलता है। जोड़ों के दर्द में कपूर के तेल की मालिश सूजन को कम कर राहत देता है।

इसकी खुशबू से बंद नाक खुलती है। श्वसन तंत्र (मानसिक सेहत)की रुकावटें भी दूर होती हैं। वैज्ञानिक रूप से कपूर पिनिन और कैम्फीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। ये इसे नेचुरल पेस्टीसिड्स बनाते हैं। घर में कपूर जलाना तन और मन दोनों को नई ऊर्जा देता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। mental health

FAQ

  1. कपूर जलाने से घर के वातावरण पर क्या असर पड़ता है?
    कपूर का धुआं हवा में मौजूद खतरनाक कीटाणुओं और बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। यह ऑक्सीजन की गुणवत्ता सुधारता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
  2. क्या कपूर की खुशबू तनाव कम करने में वास्तव में मदद करती है?
    हां, कपूर की सुगंध सीधे मस्तिष्क के लिम्बिक सिस्टम पर असर करती है। इससे कोर्टिसोल का स्तर कम होता है और व्यक्ति को मानसिक शांति महसूस होती है।
  3. धार्मिक कार्यों में कपूर का ही उपयोग सबसे ज्यादा क्यों किया जाता है?
    कपूर बिना अवशेष छोड़े पूरी तरह जल जाता है, जो अहंकार त्यागने का प्रतीक है। साथ ही इसके औषधीय गुण पूजा स्थल को पूर्णतः शुद्ध और पवित्र बनाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...2026 सूर्य का साल, जानें इस साल कब-कब कम हो जाएगी सूर्य की शक्ति

Tags:
  • mental health
  • लाइफस्टाइल
  • मानसिक तनाव
  • मानसिक सेहत
  • Latest Religious News
  • Camphor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान