11 मई को मंगल बनाएंगे मंगलकारी रूचक राजयोग, इन खास उपायों से बजरंगबली को करें प्रसन्न

Kaushiki | May 09, 2026, 12:51 IST
Ruchak Rajyog 2026
11 मई 2026 को मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे। इससे रूचक राजयोग बनेगा। यह योग मिथुन, कर्क और मेष के लिए लाभकारी होगा। आइए जानें बाकी राशि वालों का हाल...

Ruchak Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल देव का राशि परिवर्तन हमेशा एक बड़ी हलचल लेकर आता है। मंगल ग्रह 11 मई 2026 को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से रूचक महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा।



मंगल का अपनी ही राशि में आना अत्यंत शुभ फलदायी होता है। यह योग व्यक्ति के साहस और पराक्रम में वृद्धि करता है। जो लोग लंबे समय से सफल नहीं थे, उन्हें लाभ होगा। यह योग विशेष रूप से तीन राशियों पर मेहरबान रहने वाला है। इस दौरान करियर में उछाल और भूमि-भवन के सुख में भारी वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।



क्या होता है रूचक राजयोग

ज्योतिष शास्त्र में रूचक योग पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है। जब मंगल अपनी स्वराशि मेष या वृश्चिक में होता है। या फिर मंगल अपनी उच्च राशि मकर में स्थित होता है। साथ ही वह कुंडली के केंद्र भाव में होना चाहिए।



तब कुंडली में रूचक महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। इस योग वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ऐसे लोगों को भूमि और भवन का सुख प्राप्त होता है। सेना और पुलिस के क्षेत्र में इन्हें बड़ी सफलता मिलती है।



इन राजयोग राशि वालों को मिलेगा फायदा

  • मिथुन राशि (Gemini)
    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपको नई नौकरी और करियर में तरक्की के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आय के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी होगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
  • कर्क राशि (Cancer)
    कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास अब सातवें आसमान पर रहने वाला है। व्यापार में जो योजनाएं काफी समय से रुकी थीं, वे अब गति पकड़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं।
  • मेष राशि (Aries)
    मेष राशि के जातकों की सही निर्णय लेने की क्षमता में जबरदस्त सुधार होगा। समाज में आपकी साख बढ़ेगी और नई उपलब्धियां आपके नाम दर्ज होंगी। शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे और आप हर चुनौती को पार करेंगे।

इन्हें भी होगा लाभ

  • वृषभ राशि (Taurus)
    मंगल आपके बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे फिजूल खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर आंखों या नींद की समस्या हो सकती है। जो लोग विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है।
  • सिंह राशि (Leo)
    भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके बिगड़े हुए काम फिर से बनेंगे। धार्मिक यात्राओं के योग हैं और पिता के साथ रिश्ते काफी सुधरेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद अब आसानी से सुलझ सकता है।
  • कन्या राशि (Virgo)
    मंगल आपके आठवें भाव में रहेंगे, इसलिए सेहत के प्रति सावधान रहें। वाहन चलाते समय और खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। गूढ़ विषयों या रिसर्च के काम में आपकी रुचि काफी बढ़ सकती है।
  • तुला राशि (Libra)
    वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में पारदर्शिता रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे, लेकिन सोच-समझकर ही साइन करें।
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)
    आपके शत्रुओं का नाश होगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो अब स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय कड़ी मेहनत और तरक्की का है।
  • धनु राशि (Sagittarius)
    छात्रों के लिए समय बढ़िया है, पढ़ाई में एकाग्रता और जुनून बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचें।शेयर बाजार में निवेश करते समय बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।
  • मकर राशि (Capricorn)
    नया घर या वाहन खरीदने की आपकी योजना अब सफल हो सकती है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी, लेकिन माता की सेहत का ख्याल रखें। घर में शांति बनाए रखने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा।
  • कुंभ राशि (Aquarius)
    आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप जोखिम ले पाएंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते पहले से बहुत मजबूत होंगे। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।
  • मीन राशि (Pisces)
    आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन संचय में मदद मिलेगी। परिवार में बातचीत करते समय व्यवहार मधुर रखें, कड़वा बोलने से बचें। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

मंगल दोष दूर करने के उपाय

मंगल दोष का निवारण के लिए करें ये उपाए...



  • हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
  • शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करना चाहिए।
  • गुड़ और गेहूं का दान करना बहुत शुभ होता है।
  • 'ॐ भौं भौमाय नम:' मंत्र का नियमित जाप करें।
  • मंगलवार के दिन लाल वस्त्रों का दान जरूर करें।
  • भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से मंगल शांत रहते हैं।
  • क्रोध पर नियंत्रण रखें और बड़े भाई का सम्मान करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



ये खबरें भी पढ़ें....



एमपी के इस सिद्ध शक्तिपीठ में बड़े-बड़े दिग्गजों के झुकते हैं सिर, शत्रुओं की बुद्धि बांध देती हैं ये देवी



प्रकृति की गोद में बसा देवी का मंदिर, आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का संगम, नौ दिन, नौ देवियां



पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे



घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कपूर आरती के साथ शामिल करें ये चीज, नेगेटिव एनर्जी रहेगी दूर



Tags:
  • मंगलवार
  • ज्योतिष शास्त्र
  • राजयोग राशि
  • हनुमान चालीसा
  • मंगल दोष का निवारण
  • राजयोग