शादी से लेकर गृह प्रवेश तक, यहां देखें शुभ मुहूर्त 2026 की लिस्ट
Latest Religious News: नया साल 2026 हमारे जीवन में नई उम्मीदें और नए सपने लेकर आया है। भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले मुहूर्त देखना बहुत जरूरी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि शुभ समय में शुरू किया गया काम हमेशा सफल होता है।
चाहे शादी की शहनाई बजानी हो, नए घर की दहलीज पर कदम रखना हो या अपनी मनपसंद गाड़ी घर लानी हो। सही समय का चुनाव ग्रहों के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। आइए जानें साल 2026 के सभी प्रमुख मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त।
विवाह मुहूर्त 2026
शादी एक जन्म-जन्मांतर का बंधन है। इसलिए इसका मुहूर्त गुरु और शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। साल 2026 (New Year 2026) में फरवरी से जुलाई तक शादी के शुभ मुहूर्त हैं। फिर साल के अंत में नवंबर-दिसंबर में विवाह के कई सुंदर मुहूर्त बन रहे हैं।
|
ये खबर भी पढ़ें...6 या 7 जनवरी कब रखा जाएगा सकट चौथ व्रत, नोट करें पूजा मुहूर्त
गृह प्रवेश मुहूर्त 2026
नया घर सुख और शांति का प्रतीक होता है। गृह प्रवेश के लिए चंद्रमा और नक्षत्रों की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। 2026 में फरवरी, मार्च और नवंबर-दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा शुभ दिन हैं।
|
प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त 2026
जमीन या घर खरीदने के लिए जनवरी, मई, सितंबर और अक्टूबर के महीने काफी लाभदायक रहने वाले हैं। इन तिथियों पर किया गया निवेश भविष्य में आर्थिक स्थिरता और सुखद परिणाम लेकर आता है।
|
ये खबर भी पढ़ें...घर में सुख शांति के लिए पूर्णिमा पर ऐसे करें चंद्रमा-सूर्य की पूजा
वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त 2026
आज के समय में वाहन केवल सुविधा नहीं बल्कि परिवार का अहम हिस्सा बन चुका है। नए वाहन की खरीदारी के लिए जनवरी में कई तिथियां मौजूद हैं। इसके अलावा अगस्त-दिसंबर के महीने में भी गाड़ी खरीदने के लिए काफी अच्छे मुहूर्त बन रहे हैं।
|
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।