विवाह मुहूर्त 2026: साल 2026 में विवाह के लिए केवल 81 शुभ दिन, मार्च में कुल 8 विवाह मुहूर्त

Kaushiki | Published:
Share
shaadi-muhurat-2026-january-shukra-ast
shaadi-muhurat-2026-january-shukra-ast

शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण जनवरी 2026 में कोई विवाह मुहूर्त नहीं थी। शुभ मुहूर्त 4 फरवरी से शुरू होंगे। इस डेढ़ महीने की शांत अवधि को लोग शादी की खरीदारी के लिए शॉपिंग फ्रेंडली पीरियड मान रहे हैं...

Vivaah Muhoort 2026: विवाह जैसे शुभ और पवित्र काम के लिए ज्योतिषीय शुभ मुहूर्त देखना बहुत जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मार्च में कुल 8 विवाह मुहूर्त हैं। इसके पीछे का कारण शुक्र ग्रह का अस्त होना बताया जा रहा है।

हमारे धर्म शास्त्रों में शुक्र ग्रह को विवाह और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। ज्योतिष पंडितों के मुताबिक, शुक्र ग्रह 3 फरवरी तक अस्त हो चुके हैं। इस अवधि में विवाह समारोहों पर लंबा ब्रेक लगा रहेगा।

Vivah Muhurat: कैसे तय होते हैं शुभ मुहूर्त; कब से लग्न पर लगेगा विराम? 4  महीने नहीं होंगी शादियां - April June Wedding Season Auspicious Dates and  Muhurat Details
Vivah Muhurat: कैसे तय होते हैं शुभ मुहूर्त; कब से लग्न पर लगेगा विराम? 4 महीने नहीं होंगी शादियां - April June Wedding Season Auspicious Dates and Muhurat Details


विवाह के शुभ मुहूर्त

पंडित संतोष शर्मा के मुताबिक, साल 2026 में फरवरी से जुलाई तक कुल 63 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। वहीं साल के अंत में नवंबर और दिसंबर में केवल 18 दिन ही विवाह के लिए शुभ हैं। ये वर्ष शादी-विवाह के लिए 81 शुभ दिनों के साथ आया है। वर्ष 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं...

  • मार्च (कुल 8 दिन) : 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12
  • अप्रैल (कुल 8 दिन) : 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29
  • मई (कुल 8 दिन) : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14
  • जून (कुल 8 दिन) : 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29
  • जुलाई (कुल 4 दिन) : 1, 6, 7, 11
  • नवम्बर (कुल 4 दिन) : 21, 24, 25, 26
  • दिसंबर (कुल 7 दिन) : 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
( कुछ पंचांग में भेद होने के कारण तिथि घट बढ़ सकती है और परिवर्तन हो सकता है)

ये खबर भी पढ़ें...

2026 के स्वामी हैं सूर्य, जानें सूर्य के साल में क्या करें और किन गलतियों से बचें

Indian wedding shaadi Photos - Download Free High-Quality Pictures | Freepik
Indian wedding shaadi Photos - Download Free High-Quality Pictures | Freepik


शॉपिंग के लिए सबसे शुभ

विवाह मुहूर्त न होने से बाजारों में इस समय भीड़ कम है। यह डेढ़ माह का समय उन परिवारों के लिए शॉपिंग फ्रेंडली पीरियड बन गया है। वे लोग जिनकी शादी फरवरी से जुलाई के बीच होनी है, वे इसका लाभ उठा रहे हैं।

लोग बिना भीड़भाड़ के शांति और आराम से अपनी पसंद की खरीदारी कर सकते हैं। वे इस समय का उपयोग ज्वेलरी, कपड़ा, कैटरिंग और सजावट का सामान खरीदने में कर रहे हैं। इस टर्म को व्यापारी भी ग्राहकों को बेहतर विकल्प देने का अवसर मान रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

अंबाजी मंदिर में बिना मूर्ती के होती है पूजा, इस जगह श्री कृष्ण का हुआ था मुंडन, जानें इसका रहस्य

Shaadi Squad
Shaadi Squad


व्यापारियों की विशेष तैयारी

सराफा व्यवसायी बताते हैं कि मार्च की शादियों के लिए खरीदारी शुरू हो चुकी है। इस कारण उन्हें मेकिंग चार्ज और डिजाइन के बेहतर विकल्प मिलने की पूरी संभावना है। लोग रेडीमेड ज्वेलरी की बजाय बनवाने के लिए अभी से बुकिंग कर रहे हैं। वहीं वेन्यू की बुकिंग भी इस शांत समय में आसानी से हो रही है।

टेलरिंग और सजावट का काम भी समय पर पूरा करना संभव हो रहा है। इस कारण दुकानदार ग्राहकों के लिए बड़ी स्कीमें और डिस्काउंट ऑफर लाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।

कपड़ा, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों को बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। यह समय सबके लिए शुभ और लाभकारी सिद्ध हो रहा है। तो शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण (शुक्र एवं गुरु ग्रह का अस्त होना) 2026 में ज्यादा विवाह मुहूर्त नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबर भी पढ़ें...

भगवान शिव और रावण से जुड़ा कर्नाटक का विरुपाक्ष मंदिर, झुकी हुई शिवलिंग से है प्रसिद्ध, जानें रहस्य

जानें देवास वाली माता का रहस्य, अनबन से छोड़ रही थीं मंदिर, हनुमान जी के कहने पर रुकीं

Tags:
  • ज्योतिष शास्त्र
  • शादी
  • विवाह
  • विवाह मुहूर्त
  • शुक्र ग्रह
  • शुक्र एवं गुरु ग्रह का अस्त होना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर