भगवान शिव और रावण से जुड़ा कर्नाटक का विरुपाक्ष मंदिर, झुकी हुई शिवलिंग से है प्रसिद्ध, जानें रहस्य

Aman Vaishnav | Published:
एक ऐसा मंदिर जिसका संबंध रामायण काल से है। इस मंदिर को हनुमान जी और सुग्रीव का घर भी कहा जाता है। इस मंदिर को भगवान शिव और रावण की एक अनोखी कहानी से भी जोड़ा जाता है। आइए इस मंदिर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1 7 विरुपाक्ष मंदिर हम्पी (कर्नाटक)
Aman vaishnav (98)

विरुपाक्ष मंदिर कहां है: कर्नाटक राज्य के हम्पी में तुंगभद्रा नदी के तट पर बना विरुपाक्ष मंदिर का दरवाजा लगभग 50 मीटर ऊंचा है। इसे देखते ही लगता है कि यह कोई भव्य और शानदार जगह है।

2 7 रावण से जुड़ी अनोखी कहानी
Aman vaishnav (99)

विरुपाक्ष मंदिर हम्पी: इस मंदिर का शिवलिंग थोड़ा सा दक्षिण की ओर झुका हुआ है। कहते हैं कि लंका ले जाते समय रावण ने इसे यहीं जमीन पर रख दिया था, और उसके बाद यह हिली ही नहीं।

3 7 500 साल पुराना इतिहास
Aman vaishnav (100)

यह मंदिर लगभग 500 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस मंदिर में आज भी विजयनगर साम्राज्य की शान और इतिहास के बारे दिखता है।

4 7 हनुमान जी और सुग्रीव का घर
Aman vaishnav - 2025-12-09T160446.038

माना जाता है कि रामायण के समय में इस जगह को किष्किंधा कहते थे। जहां हनुमान जी और सुग्रीव रहा करते थे।

5 7 भगवान शिव और रावण की कहानी
Aman vaishnav - 2025-12-09T160755.135

मंदिर की दीवारों पर शानदार कारीगरी देखने को मिलती है। दीवारों पर रावण और शिव जी की शिवलिंग वाली पुरानी कहानी भी दिखती है।

6 7 भगवान और देवियां
Aman vaishnav - 2025-12-09T161222.078

यह मंदिर भगवान शिव और उनकी पत्नी देवी पंपा का मुख्य स्थान है। इनके अलावा इस मंदिर में भुवनेश्वरी देवी की मूर्ति भी है।

7 7 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट
Aman vaishnav - 2025-12-09T161900.014

Latest Religious News: यह मंदिर पूरे देश भर में फेमस है। (धार्मिक अपडेट) इस वजह से इसे 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट' का दर्जा मिला हुआ है।