Skin Care: खुशियों के रंग फीके न पड़ें, होली के बाद ऐसे करें स्किन की देखभाल

Kaushiki | Mar 04, 2025, 11:39 IST
holi skin care
होली के रंग चेहरे की चमक न छीन लें, इसके लिए खास देखभाल जरूरी है! अगर केमिकल रंगों ने आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाया है, तो घबराएं नहीं इन असरदार घरेलू नुस्खों से पाएं तुरंत राहत!

होली खुशियों, रंगों और मस्ती का त्योहार है। इस दिन लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर रंग खेलते हैं, एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और हर तरफ रंगों की बहार होती है। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले मिलावटी रंग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनमें मौजूद केमिकल त्वचा पर जलन, खुजली और रूखापन पैदा कर सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...

नारियल तेल और जैतून का तेल

होली खेलने से पहले यदि आप अपनी त्वचा पर नारियल तेल या जैतून का तेल लगा लें, तो रंग आसानी से नहीं चिपकता। लेकिन यदि रंग लग ही जाए, तो इसे हटाने के लिए नारियल तेल या जैतून का तेल एक बेहतरीन उपाय है। बस थोड़ी मात्रा में तेल लेकर इसे त्वचा पर हल्के हाथों से मालिश करें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह रंग को नरम करता है और त्वचा से आसानी से निकाल देता है।



चमकती त्वचा के लिए प्रभावी DIY बेसन फेस मास्क - GHC द्वारा सैटर्न


दूध और बेसन

दूध और बेसन का मिश्रण त्वचा को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसके लिए थोड़ा सा बेसन लें और उसमें कच्चा दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और शरीर के हिस्सों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह हल्का सूखने लगे, तो गीले कपड़े से हल्के हाथों से रगड़कर हटा लें। इससे त्वचा न सिर्फ साफ होगी, बल्कि मुलायम भी बनी रहेगी।



ये खबर भी पढ़ें..

हल्दी और दही

हल्दी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है और त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होती है। दही में प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को कोमल और नमी से भरपूर रखते हैं। होली के बाद यदि रंग नहीं छूट रहा है, तो एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे व हाथ-पैरों पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। यह रंग को हटाने के साथ-साथ त्वचा को पोषण भी देगा।



बेसन में बस ये 2 चीजें मिलाकर लगाकर देख लीजिए चेहरे पर, चांदनी की चमक भी आपके सामने दिखेगी फीकी | M


बेसन और मलाई

बेसन और मलाई मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को रंगों से साफ करने के साथ-साथ कोमल भी बनाए रखता है। इसके लिए थोड़ा सा बेसन लें और उसमें मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से स्किन पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है।



ये खबर भी पढ़ें..

गुलाब जल और एलोवेरा जेल

अगर होली के बाद आपकी त्वचा पर जलन या खुजली हो रही है, तो गुलाब जल और एलोवेरा जेल का मिश्रण बेहद फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा में ठंडक वाले गुण होते हैं और गुलाब जल त्वचा को शांत करता है। इस मिश्रण को रंग वाले स्थानों पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है और स्किन कोमल बनी रहती है।



know the side effects of vitamin E capsules.- यहां जानिए चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल ज्यादा इस्तेमाल


विटामिन E तेल

विटामिन E त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर होली के बाद आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी और बेजान हो गई है, तो रात में सोने से पहले विटामिन E तेल को चेहरे और शरीर के रंग वाले हिस्सों पर लगाएं। यह तेल त्वचा को गहराई से पोषण देता है और रंग को हटाने में भी मदद करता है।o



ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Skin Care
  • holi
  • lifestyle
  • healthy lifestyle
  • देश दुनिया न्यूज
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • skin care routine
  • होली 2025