सीख लो AI, अगले साल तक 10 लाख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोफेशनल्स की जरूरत

Kaushiki | Jun 02, 2025, 09:37 IST
AI 2026 JOB
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और IT सेक्टर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे 2026 तक 10 लाख नई नौकरियों का क्रिएशन हो सकता है। सरकार और उद्योग मिलकर युवाओं को AI में प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर बढ़ा रहे हैं।

भारत तेजी से डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक अलग अलग फील्ड में क्रांति ला रही है। NASSCOM की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2026 तक IT और AI सेक्टर में लगभग 10 लाख नई नौकरियां पैदा होने की संभावना है।



इनमें AI डेवलपमेंट, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय की रिपोर्ट ‘भारत की AI क्रांति: विकसित भारत के लिए रोडमैप’ के मुताबिक, 2026 तक देश में लगभग 10 लाख कुशल AI पेशेवरों की जरूरत हो सकती है।



ये खबर भी पढ़ें... Wipro Summer Internship छात्रों को दे रहा अपने सॉफ्टवेयर स्किल्स पर काम करने का मौका



सरकार की पहल

उद्योगों में AI का विस्तार

Infosys, TCS, Wipro जैसी भारतीय कंपनियां और Google, Microsoft, Amazon जैसे वैश्विक दिग्गज भारत में AI हब बनाने में निवेश कर रहे हैं।



Google ने हैदराबाद में AI रिसर्च सेंटर खोल रखा है, जबकि Microsoft ने बेंगलुरु में AI स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्रोग्राम शुरू किया है। इससे न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि भारत की तकनीकी प्रतिस्पर्धा भी मजबूत होगी।



ये खबर भी पढ़ें... क्या आपको भी है क्रिएटिव करियर का शौक, तो Packaging Designing Career रहेगा बेस्ट



शिक्षा प्रणाली में बदलाव

रिपोर्ट में बताया गया है कि उच्च शिक्षा, विशेषकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं ताकि AI आधारित नौकरी बाजार की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसमें



  • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने 2025-26 के लिए बीटेक सीटों में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि की है।
  • बीटेक सीटों की इस वृद्धि का मुख्य कारण कंप्यूटर विज्ञान, AI/मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, डेटा विज्ञान, क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्लॉकचेन जैसे तकनीकी क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटों का विस्तार है।
  • भारत का तकनीकी शिक्षा क्षेत्र अब इंटरडिसिप्लिनरी और इंडस्ट्री -इंटीग्रेटेड लर्निंग सिस्टम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह परिवर्तन इंजीनियरिंग छात्रों को कोडिंग, नवाचार, और सहयोग के लिए बेहतर तैयार कर रहा है।
  • शिक्षा प्रणाली में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित (STEM) के साथ कला (Arts) को जोड़ने का चलन बढ़ रहा है ताकि रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता दोनों को बढ़ावा मिल सके।
  • विश्वविद्यालयों में AI और डेटा साइंस को मुख्य विषय बनाया जा रहा है।
  • IIT, NIT और IIIT जैसे संस्थान AI और रोबोटिक्स के विशेष कोर्स चला रहे हैं।
  • NCERT स्कूल स्तर पर AI शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी में है।
  • यह शिक्षा प्रणाली युवाओं को भविष्य की तकनीकी मांगों के लिए तैयार करेगी।

ये खबर भी पढ़ें... Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स



युवाओं के लिए अवसर

आज का युवा टेक-सेवी (Tech-Savvy) है, ऑनलाइन कोर्स (Online Courses) जैसे Coursera, Udemy और YouTube के जरिए AI, Python जैसी नई भाषाएं सीख सकता है।



PMKVY और NASSCOM के FutureSkills जैसे कौशल विकास कार्यक्रम निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। युवा अब केवल नौकरी की तलाश नहीं कर रहे बल्कि स्टार्टअप शुरू करने और भारत को एक तकनीकी महाशक्ति बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित हैं।



NASSCOM क्या है

NASSCOM का पूरा नाम है "National Association of Software and Service Companies" है। यह भारत की एक बड़ी संगठन है जो आईटी और सॉफ्टवेयर कंपनियों का रिप्रजेंटेशन करती है। NASSCOM का काम है भारत में तकनीकी उद्योग को बढ़ावा देना और कंपनियों को मदद करना।



ऐसे में यह नई तकनीकों, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक, को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाती है। NASSCOM भारत के आईटी क्षेत्र के विकास में इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करती है और देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके बनाने में मदद करती है।



FAQ

  1. AI में नौकरियां पाने के लिए कौन-कौन सी योग्यता जरूरी है?
    AI क्षेत्र में सफल होने के लिए आपको कंप्यूटर साइंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे Python, C++ का ज्ञान जरूरी है। साथ ही, संबंधित तकनीकी कोर्स और प्रोजेक्ट अनुभव भी जरूरी होता है।
  2. भारत में AI ट्रेनिंग के लिए सरकारी कौन-कौन सी योजनाएं उपलब्ध हैं?
    सरकार ने PMKVY, NASSCOM, FutureSkills, SWAYAM जैसे कई ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए हैं, जो AI, मशीन लर्निंग और अन्य तकनीकी स्किल्स पर निशुल्क या कम लागत में ट्रेनिंग देते हैं।
  3. क्या AI के फील्ड में नौकरी के साथ स्टार्टअप शुरू करना संभव है?
    हां, AI फील्ड में लगातार नई तकनीकें और अवसर आ रहे हैं। युवा इस फील्ड में स्किल गेन करके सक्सेसफुल स्टार्टअप्स शुरू कर सकते हैं, जिसमें मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन और डेटा साइंस जैसी तकनीकों का यूज होता है।


ये खबर भी पढ़ें...LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



education system | New Education System | artificial intelligenc | ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | डिजिटल इंडिया मिशन | एजुकेशन न्यूज Career in AI



Tags:
  • ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • NCERT
  • AI
  • AICTE
  • एजुकेशन न्यूज
  • New Education System
  • डिजिटल इंडिया
  • डिजिटल इंडिया मिशन
  • जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • artificial intelligenc
  • education system
  • Career in AI