नहीं जाना होगा कोटा इंदौर, आदिवासी छात्रों के लिए बालाघाट में फ्री JEE NEET कोचिंग

Manya Jain | Mar 28, 2026, 14:24 IST
Balaghat free JEE neet coaching
Balaghat Free Coaching : मध्य प्रदेश के बालाघाट में जनजातीय कार्य विभाग की अनूठी पहल। जानें कैसे ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के छात्र फ्री में NEET, JEE जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बच्चों के लिए फ्री कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करवाई जा रही है। आमतौर पर माना जाता है कि नीट (NEET), जेईई (JEE) और सीयूईटी (CUET) जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखों रुपए की कोचिंग फीस भरनी होती है।



आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए यह एक सपने जैसा होता है। लेकिन अब बालाघाट के आदिवासी अंचल (Tribal Area) में जनजातीय कार्य विभाग में इन एग्जाम की फ्री कोचिंग दी जाएगी । प्रशासन की इस पहल से अब गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चे भी डॉक्टर और इंजीनियर बनने का अपना सपना पूरा कर सकेंगे।



सांदीपनी स्कूल मलाजखंड में फ्री कोचिंग

बालाघाट जिले के मलाजखंड स्थित सांदीपनी विद्यालय को कोचिंग अभियान का केंद्र बनाया गया है। यहां जनजातीय कार्य विभाग द्वारा उन मेधावी छात्रों को चुना गया है, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से आते हैं।



कितने हुए रजिस्ट्रेशन

इस पहल के प्रति छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वर्तमान में कोचिंग के लिए अच्छे रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं।



नीट (NEET): 20 विद्यार्थी



जेईई (JEE): 08 विद्यार्थी



सीयूईटी (CUET): 18 विद्यार्थी



मॉडर्न फैसेलिटीज से होगी तैयारी

यह कोचिंग केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से डिजाइन किया गया है। सांदीपनी स्कूल में बच्चों को वे तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं, जो बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों में मिलती हैं।



अनुभवी टीचर्स और बढ़िया नोट्स: यहाँ आपको उन टीचर्स से पढ़ने का मौका मिलेगा, जिन्हें कॉम्पिटिशन एग्जाम्स का बरसों का अनुभव है। साथ ही, आपको नए सिलेबस के हिसाब से तैयार किए गए बेहतरीन स्टडी मटेरियल और नोट्स भी मिलेंगे।



ई-लाइब्रेरी और डिजिटल सुविधा: कोचिंग में पढ़ाई के लिए शानदार लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। यहाँ आप इंटरनेट की मदद से अपनी प्रॉब्लम सॉल्व कर सकते हैं और ऑनलाइन मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी जांच सकते हैं।



टेंशन फ्री तैयारी और करियर गाइडेंस: एग्जाम की तैयारी के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के लिए यहाँ स्पेशल 'स्ट्रेस मैनेजमेंट' सेशन होंगे। साथ ही, करियर काउंसलिंग के जरिए आपको सही दिशा और जीत की पक्की रणनीति बताई जाएगी।



छात्रों की जुबानी: अब नहीं करना पड़ेगा संघर्ष

तैयारी कर रही छात्रा साक्षी अरमो का कहना है कि वह पहले से ही इन परीक्षाओं के लिए संघर्ष कर रही थी, लेकिन अब स्कूल में ही मुफ्त कोचिंग मिलने से उसे एक नई दिशा मिली है। एक अन्य छात्रा ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में कई बार गाइडेंस की कमी खलती थी, लेकिन यहां शिक्षकों की मौजूदगी से उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन (Personal Guidance) मिल रहा है।



प्रशासन का 'बैकअप प्लान'

जनजातीय कार्य विभाग ने इन बच्चों के भविष्य को लेकर एक सुरक्षित योजना भी तैयार की है। यदि कड़ी मेहनत के बाद भी किसी छात्र का चयन नीट या जेईई में नहीं हो पाता है, तो उनकी नर्सिंग की पढ़ाई (Nursing Education) का पूरा खर्च विभाग द्वारा उठाया जाएगा। यह कदम सुनिश्चित करता है कि छात्र बिना किसी मानसिक दबाव के अपनी तैयारी पर ध्यान दे सकें।



ये भी पढ़ें...



बड़ी खुशखबरी! अब UPSC जैसी परीक्षाओं के ऑनलाइन खुलेगी Free Coaching



फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस



आखिरी मौका! MP सुपर 100 योजना के तहत मिलेगी फ्री कोचिंग और हॉस्टल, जल्दी करें आवेदन



SC छात्रों के लिए सस्ती एजुकेशन लोन योजना, NSFDC Education Loan के लिए करें अप्लाई



Tags:
  • फ्री कोचिंग
  • CUET
  • UPPSC
  • tribal area
  • Nursing
  • JEE